हेडलाइंस
TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत बरकरार, जानें क्या है सफलता की वजह? Samsung Galaxy Z Trifold की लॉन्च के 3 महीने बाद ही बंद हो रही बिक्री? जानें क्या है वजह LPG CNG PNG और LNG में क्या है अंतर? जानें किस गैस का किसमें होता है इस्तेमाल Here's how participants can prepare for Times Internet Delhi Half Marathon | India News Punjab:हरमनप्रीत कौर ने Cm भगवंत मान से की मुलाकात, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान का गर्मजोशी भरा स्वागत - Harmanpreet Kaur Meets Punjab Cm Bhagwant Mann; World Cup-winning Captain Receives Warm Welcome बड़ी खबर, टीम इंडिया के नए दौरे का ऐलान, इस देश की धरती पर चौथी बार खेलेगी सीरीज Bhagalpur: रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Up:बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की मूल्यांकन दर बढ़ाने को शिक्षक होंगे एकजुट, 6 अप्रैल को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन - Up: Teachers Will Unite To Increase The Evaluation Rate Of Board Exam Copies, Statewide Pr... Dehradun Accident:ओल्ड सर्वे रोड पर हादसा, बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दीवार तोड़कर घर में घुसी - Dehradun Accident Uncontrolled Car Collides With Multiple Vehicles Crashes Through Wall And... Delhi:जिसके लिए पति को छोड़ा उसी ने किया चाकू से हमला, पत्नी के पास जा रहा था संतोष, इस बात पर खोया आपा - Youth Attacks Woman Living In A Consensual Relationship In Delhi With A Knife

यशवंत सिन्हा को घर में ही लगा सबसे बड़ा झटका

नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपने गृहराज्य झारखंड में ही सबसे बड़ा झटका लगा। यहां अधिकतर विधायकों ने पूर्व राज्यपाल और एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का साथ दिया। एनडीए के अलावा जेएमएम, एनसीपी और निर्दलीय विधायकों ने भी मुर्मू को ही वोट दिया। भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने दावा किया कि 75 से अधिक विधायकों के वोट द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में पड़े। बिरंची के मुताबिक 60 से अधिक विधायकों ने एनडीए उम्मीदवार और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। कुछ नेताओं के दावे के मुताबिक यशवंत सिन्हा को झारखंड के 20 विधायकों का वोट मिला है। झारखंड विधानसभा के 81 विधायकों में से 80 ने मतदान किया। भाजपा के सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो अस्वस्थ होने के कारण मतदान नहीं कर सके। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिये अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में भाजपा विधायक अनंत ओझा ने सुबह मतदान प्रारंभ होते ही ठीक दस बजे पहला वोट डाला जबकि सबसे आखिरी वोट दोपहर 3:55 बजे निर्दलीय विधायक सरयू राय ने दिया। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में एनडीए विधायकों ने (भाजपा और आजसू) एकजुट होकर मतदान किया। निर्दलीय सरयू राय और अमित यादव के अलावा द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर द्रौपदी मुर्मू को वोट करने की बात कही है। झामुमो विधायकों ने पार्टी के ऐलान के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान कर इसे गौरव का क्षण बताया। झामुमो के सभी 30 विधायकों ने उन्हें अपना वोट दिया। वहीं यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को कांग्रेस के विधायकों के अलावा राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता और भाकपा माले विधायक विनोद सिंह का साथ मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदान के बाद कहा है कि झामुतो विधायक – सांसदों ने पार्टी के निर्णय के अनुरूप ही मतदान किया है। जीत से जुड़े सवाल पर वह मुस्कुरा आगे बढ़ गये। ज्ञात है कि झामुमो सुप्रीमो ने पार्टी के निर्णय के अनुसार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान का निर्देश सांसदों और विधायकों को दिया था। साढ़े ग्यारह बजे से कांग्रेस विधायकों ने वोट डालना शुरू किया। कांग्रेस के साथ भाकपा माले ने भी विपक्ष के साक्षा उम्मीदवार यशंवत सिन्हा को वोट करने की बात कही है। राजद के सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार वोट डाला है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि पार्टी के निर्णय के अनुसार उन्होंने वोट किया है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने पार्टी के आदेश के मुताबिक वोट डालने कर बात कहते हुये दो पंक्ति पेश की अब हवाएं ही करेंगी रौशनी का फैसला, जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा। झारखंड में एक सांसद के मत का मूल्य 700 तथा विधायक के मत का मूल्य 176 है। 81 निर्वाचित में से एक बीमार विधायक नहीं डाल सके वोट। कुल 80 विधायकों ने किया मतदान। बीस सांसदों ने संसद भवन दिल्ली में किया वोट। विधायकों और सांसदों के वोटों का कुल मूल्य – 28256 है। एक विधायक नहीं होने पर 28080 है।

702820cookie-checkयशवंत सिन्हा को घर में ही लगा सबसे बड़ा झटका
Artical

Comments are closed.

TRP में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की बादशाहत बरकरार, जानें क्या है सफलता की वजह?     |     Samsung Galaxy Z Trifold की लॉन्च के 3 महीने बाद ही बंद हो रही बिक्री? जानें क्या है वजह     |     LPG CNG PNG और LNG में क्या है अंतर? जानें किस गैस का किसमें होता है इस्तेमाल     |     Here’s how participants can prepare for Times Internet Delhi Half Marathon | India News     |     Punjab:हरमनप्रीत कौर ने Cm भगवंत मान से की मुलाकात, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान का गर्मजोशी भरा स्वागत – Harmanpreet Kaur Meets Punjab Cm Bhagwant Mann; World Cup-winning Captain Receives Warm Welcome     |     बड़ी खबर, टीम इंडिया के नए दौरे का ऐलान, इस देश की धरती पर चौथी बार खेलेगी सीरीज     |     Bhagalpur: रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार     |     Up:बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की मूल्यांकन दर बढ़ाने को शिक्षक होंगे एकजुट, 6 अप्रैल को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन – Up: Teachers Will Unite To Increase The Evaluation Rate Of Board Exam Copies, Statewide Protest On April 6     |     Dehradun Accident:ओल्ड सर्वे रोड पर हादसा, बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दीवार तोड़कर घर में घुसी – Dehradun Accident Uncontrolled Car Collides With Multiple Vehicles Crashes Through Wall And Enters House     |     Delhi:जिसके लिए पति को छोड़ा उसी ने किया चाकू से हमला, पत्नी के पास जा रहा था संतोष, इस बात पर खोया आपा – Youth Attacks Woman Living In A Consensual Relationship In Delhi With A Knife     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088