रतलाम: रतलाम जिले में हफ्ते भर से जारी झमाझम बारिश के दौर से जिले में बारिश का आंकड़ा 13 इंच के पार पहुंच गया है। बारिश का आंकड़ा गत वर्ष की तुलना में करीब 4 इंच अधिक है। जिले के सैलाना ब्लॉक में सर्वाधिक 17.4 इंच बारिश दर्ज की गई है ,वहीं ताल क्षेत्र में सबसे कम 9 इंच बारिश हुई है।जिले के विकास खंडों में हुई बारिशरतलाम जिले में अब तक कुल 10.2 इंच बारिश दर्ज की गई है। जिले के आलोट में 10.4 इंच, ताल में 9 , जावरा में 18.6, पिपलोदा में 15.7 ,बाजना में 12.3, रावटी में 13.9, रतलाम में 11.2 और सैलाना में 17.4 इंच वर्षा दर्ज की गई है।


Comments are closed.