हेडलाइंस
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को इंग्लैंड में मिली अहम जिम्मेदारी, इस टीम के कोच नियुक्त गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम सपरोड़ में मुफ्त हेल्थ कैंप का आयोजन Dhurandhar 2 के ट्रेलर के बाद एक और सरप्राइज, रिवेंज की आग में जलेंगे रणवीर सिंह, अंगारे की तरह बरसेगा 'भगवान का गुस्सा' Realme ने सस्ते में लॉन्च किया 6300mAh बैटरी वाला फोन, मिलते हैं ये खास फीचर्स नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर चाट, बिना तेल के झटपट करें तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी SIP जानते हैं लेकिन SWP को कितना समझते हैं? निवेश से पहले जानें दोनों में क्या है अंतर AIIMS, ISRO join hands for space medicine research | India News Bihar:भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दूध से भरा कंटेनर पलटा, चालक की मौके पर मौत - Horrific Road Accident In Bhagalpur Milk Container Overturned After Being Hit By Truck Driver Died On ... वाराणसी में बड़ा हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे; पांच घायल - Big Road Accident In Varanasi 5 People Seriously Injured मिडिल ईस्ट की जंग से LPG की आपूर्ति प्रभावित, कई शहरों में सिलेंडर ना मिलने से उपभोक्ता परेशान

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी की पेशी का विरोध; नेता-कार्यकर्ता आज करेंगे प्रदर्शन

रायपुर: कांग्रेस ने रायपुर के पुजारी पार्क में ED दफ्तर के ठीक सामने यह पांडाल लगाया है।नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) में पेशी होने वाली है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस फिर बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। इस पर प्रदर्शन गुरुवार को रायपुर में पुजारी पार्क स्थित ED दफ्तर के सामने होगा। इसके लिए वाटरप्रूफ पंडाल तान दिया गया है। प्रदर्शन में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होने वाले हैं। प्रदेश के दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस प्रदर्शन में बुलाया गया है।प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि घोष और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी बुधवार को व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। बताया जा रहा है, ED दफ्तर के सामने यह विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। प्रदर्शन में ब्लॉक से लेकर जिले तक के कार्यकर्ता-पदाधिकारी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिका के पंचायतों के निर्वाचित पदाधिकारी शामिल होंगे।प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन से पहले मंच और दूसरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मरकाम बोले-भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही EDप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, ED भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही है। इसकी भूमिका मोदी सरकार में भाजपा के प्रचार-प्रचार तंत्र के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, मोदी सरकार से सवाल पूछते है जो जनता से जुड़े एवं देश के भविष्य से संबंधित होता है। उन सवालों से बचने के लिए मोदी सरकार ED का नोटिस भेजती है। लेकिन पूरी कांग्रेस, भाजपा के इन हथकंडों का डट कर मुकाबला करेगी।शनिवार को तय हुई थी प्रदर्शन की रणनीतिपिछले सप्ताह शनिवार को प्रदेश कांग्रेस की बैठक में 21 और 22 जुलाई को विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनी थी। तय हुआ था कि 21 जुलाई को जब दिल्ली में सोनिया गांधी ED के दफ्तर जाएंगी, कांग्रेस राजधानी में एजेंसी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेगी। 22 जुलाई को यह प्रदर्शन जिला मुख्यालयों पर होना है।

703090cookie-checkनेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी की पेशी का विरोध; नेता-कार्यकर्ता आज करेंगे प्रदर्शन
Artical

Comments are closed.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को इंग्लैंड में मिली अहम जिम्मेदारी, इस टीम के कोच नियुक्त     |     गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम सपरोड़ में मुफ्त हेल्थ कैंप का आयोजन     |     Dhurandhar 2 के ट्रेलर के बाद एक और सरप्राइज, रिवेंज की आग में जलेंगे रणवीर सिंह, अंगारे की तरह बरसेगा ‘भगवान का गुस्सा’     |     Realme ने सस्ते में लॉन्च किया 6300mAh बैटरी वाला फोन, मिलते हैं ये खास फीचर्स     |     नाश्ते में खाएं प्रोटीन से भरपूर चाट, बिना तेल के झटपट करें तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी     |     SIP जानते हैं लेकिन SWP को कितना समझते हैं? निवेश से पहले जानें दोनों में क्या है अंतर     |     AIIMS, ISRO join hands for space medicine research | India News     |     Bihar:भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दूध से भरा कंटेनर पलटा, चालक की मौके पर मौत – Horrific Road Accident In Bhagalpur Milk Container Overturned After Being Hit By Truck Driver Died On Spot     |     वाराणसी में बड़ा हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक और साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे; पांच घायल – Big Road Accident In Varanasi 5 People Seriously Injured     |     मिडिल ईस्ट की जंग से LPG की आपूर्ति प्रभावित, कई शहरों में सिलेंडर ना मिलने से उपभोक्ता परेशान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088