हेडलाइंस
टीम इंडिया के गेंदबाज के नाम जुड़ा बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, 10 ओवर में लुटा दिए 100 से ज्यादा रन साउथ पहुंची 'लापता लेडीज' की फूल, 'Takshakudu' में दिखेगा नया अवतार, विजय देवरकोंडा के भाई के साथ करेंगी रोमांस Iran Conflict: Data centres new target in Iran conflict; 3 Amazon units hit by drones in UAE, Bahrain | India News Rajya Sabha Election:बिहार से राज्यसभा के उम्मीवार बनाए गए शिवेश कुमार को जानिए, भाजपा ने क्यों खेला दांव? - Rajya Sabha Elections: Know About Shivesh Kumar Who Has Been Made Rajya Sabha Candidate Fro... Up:छह साल, तीन एजेंसियां और रितु देवी अब भी लापता; Cbi ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, कहा- अब तलाश मुमकिन नहीं - Fatehpur Six Years And Three Agencies Ritu Devi Still Missing Cbi Files Closure Report Say... Holi 2026:दुनियाभर में आनंद, एकता और उत्साह का प्रतीक है रंग, 40 से अधिक देशों में होता है रंगों का इस्तेमाल - Holi 2026 Colours Are Symbol Of Joy Unity Across World Being Used In Over 40 Countries Indore:इंदौर की बेटी प्रियल यात्रियों को दुबई से लाई अपने देश, 149 यात्रियों के साथ विमान ने भरी उड़ान - Indore: Indore's Daughter Priyal Brought Passengers From Dubai To Her Country, The Plane Took O... Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव! क्या आने वाले दिनों में और बढ़ेगा पारा? | IMD Himachal Weather:हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें माैसम पूर्वानुमान - Himachal Weather: Imd Forecast Of Rain And Snowfall In The High Altitude Areas लुंगी एनगिडी ने रच दिया टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास, बन गए अपने देश के नंबर 1 बॉलर

मुख्यमंत्री ने पोर्टफोलियो बदला; अब रविंद्र चौबे होंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बदलाव की अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके मुताबिक सिंहदेव के पास अब स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, जीएसटी और 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की जिम्मेदारी होगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अब कृषि मंत्री रविंद्र चौबे संभालेंगे।मंत्रियों का कार्यभार बदले जाने का गजट नोटिफिकेशन भी प्रकाशित कर दिया गया है।मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार शाम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चार पेज का एक पत्र लिखा। इसमें विभाग में लगातार दखल और उनके प्रस्तावों पर काम नहीं होने की गंभीर शिकायतें हैं। इस पत्र में उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भार से खुद को पृथक कर रहे हैं।इस पत्र के बाद संगठन और सरकार में एक दिन तक सन्नाटा पसरा रहा। रविवार सुबह जैन समाज के एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें पत्र ही नहीं मिला है। पत्र मिले तो उसका परीक्षण कराएंगे। उसके बाद हुई विधायक दल की बैठक में सिंहदेव के पत्र को अनुशासनहीनता बताकर कार्यवाही की मांग हुई। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, अब फैसला हाईकमान के हाथ में है। बताया जा रहा है कि शीर्ष नेताओं ने सिंहदेव से बात कर उन्हें फैसला बदलने पर राजी करने की कोशिश की। वे नहीं माने तो मंत्रिमंडल में फेरबदल को मंजूरी दे दी गई।करीब पांच दिनों के मंथन के बाद गुरुवार शाम उनका एक विभाग से इस्तीफा स्वीकार कर मंत्रियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में मंत्रिमंडल में फेरबदल की सूचना दी। छत्तीसगढ़ के राजपत्र में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के विभागों में बदलाव की अधिसूचना भी प्रकाशित की है। इसमें रविंद्र चौबे के कृषि, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ सिंहदेव के इस्तीफे को लेकर उठे विवाद का एक अध्याय समाप्त हो गया है।टीएस सिंहदेव का इस्तीफा:पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के पद से इस्तीफा, कहा-यह तो होना ही थासिंहदेव के खिलाफ एक्शन के लिए पत्र:विधायक दल की बैठक में 14 मंत्रियों-विधायकों ने बाबा के पत्र को अनुशासनहीनता बताया, 61 विधायकों का हस्ताक्षर’मैंने पत्र से बस अपनी मंशा रखी’:सिंहदेव ने कहा-इस्तीफा लिखने से पहले CM और पुनिया जी को फोन किया, बात नहीं हो पाई

703210cookie-checkमुख्यमंत्री ने पोर्टफोलियो बदला; अब रविंद्र चौबे होंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री
Artical

Comments are closed.

टीम इंडिया के गेंदबाज के नाम जुड़ा बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, 10 ओवर में लुटा दिए 100 से ज्यादा रन     |     साउथ पहुंची ‘लापता लेडीज’ की फूल, ‘Takshakudu’ में दिखेगा नया अवतार, विजय देवरकोंडा के भाई के साथ करेंगी रोमांस     |     Iran Conflict: Data centres new target in Iran conflict; 3 Amazon units hit by drones in UAE, Bahrain | India News     |     Rajya Sabha Election:बिहार से राज्यसभा के उम्मीवार बनाए गए शिवेश कुमार को जानिए, भाजपा ने क्यों खेला दांव? – Rajya Sabha Elections: Know About Shivesh Kumar Who Has Been Made Rajya Sabha Candidate From Bihar, Bjp     |     Up:छह साल, तीन एजेंसियां और रितु देवी अब भी लापता; Cbi ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, कहा- अब तलाश मुमकिन नहीं – Fatehpur Six Years And Three Agencies Ritu Devi Still Missing Cbi Files Closure Report Says Search No Possible     |     Holi 2026:दुनियाभर में आनंद, एकता और उत्साह का प्रतीक है रंग, 40 से अधिक देशों में होता है रंगों का इस्तेमाल – Holi 2026 Colours Are Symbol Of Joy Unity Across World Being Used In Over 40 Countries     |     Indore:इंदौर की बेटी प्रियल यात्रियों को दुबई से लाई अपने देश, 149 यात्रियों के साथ विमान ने भरी उड़ान – Indore: Indore’s Daughter Priyal Brought Passengers From Dubai To Her Country, The Plane Took Off With 149 Pas     |     Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव! क्या आने वाले दिनों में और बढ़ेगा पारा? | IMD     |     Himachal Weather:हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें माैसम पूर्वानुमान – Himachal Weather: Imd Forecast Of Rain And Snowfall In The High Altitude Areas     |     लुंगी एनगिडी ने रच दिया टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास, बन गए अपने देश के नंबर 1 बॉलर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088