डूंगरपुर: जिले के ग्राम विकास अधिकारियों ने लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को वादाखिलाफी आक्रोश दिवस मनाया।जिले के ग्राम विकास अधिकारी (VDO) लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी आंदोलन चला रहे हैं। गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारियों ने वादाखिलाफी आक्रोश दिवस मनाया। आसपुर समेत सभी ब्लॉक स्तर पर काले कपडे़ पहनकर धरना दिया। सरकार के खिलाफ अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।VDO की लंबित मांगों पर लिखित समझौते के बाद भी मांग पूरा नहीं किए जाने के विरोध में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ द्वारा सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन के तहत गुरुवार को डूंगरपुर जिले में सभी ब्लॉक पर ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले वादाखिलाफी आक्रोश दिवस मनाया। धरना देकर राज्य सरकार की वादाखिलाफी को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी संघ की विभिन्न मांगों को लेकर 11 दिसम्बर 2021 को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री के साथ समझौता हुआ था, जिसमें 30 से 45 दिनों में मांगों पर आदेश जारी करवाने का आश्वासन दिया था।लिखित समझौते के 9 माह बीतने के बाद भी अभी तक उनकी मांगों को सरकार की ओर से पूरा नहीं किया गया है। ऐसे में ग्राम विकास अधिकारियों को फिर से आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी है। धरना प्रदर्शन के बाद ग्राम विकास अधिकारी संघ ने सभी ब्लॉक पर एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। VDO ने सरकार को लिखित समझौते की याद दिलाते हुए उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की है।


Comments are closed.