प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ की देवगढ़ थाना पुलिस ने डेढ़ साल पहले हुई चोरी के मामले में अब तक तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना अधिकारी छबीलाल ने बताया कि देवगढ़ घाटे पर पुलिया का काम चल रहा था। जिसमें 3 लोगों ने मिलकर निर्माण के लिए उपयोगी लोहे की 22 प्लेटें चोरी की है। उमेश कंस्ट्रक्शन के मुनीम मोहन लाल कलाल ने देवगढ़ थाने पर चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी के कुछ दिनों बाद ही दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों से गहनता से पूछताछ की। जिसमें एक आरोपी और शामिल होने की बात सामने आई।पुलिस से बचने के लिए छुपा था जंगल मेंपुलिस लगातार तीसरे आरोपी शंकर बंजारा निवासी लसाडिया भागल थाना के ऊपर नजर रख रही थी। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी शंकर जंगलों में छुप रहा था। कई बार गिरफ्तारी के प्रयास किए, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने लसाडिया की आसपास जंगलों में शंकर के होने की सूचना लगी। जिसके बाद पुलिस जंगल में पहुंची और आरोपी शंकर को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी शंकर से पूछताछ कर अन्य चोरी की वारदातों के खुलासों में जुटी हुई है।


Comments are closed.