हेडलाइंस
Shimla:रविंद्र कुमार बने योजना सलाहकार, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना - Ravindra Kumar Appointed As Planning Advisor; Personnel Department Issues Notification हार्दिक पांड्या दूसरे सेमीफाइनल में कर सकते हैं खास कारनामा, केएल राहुल को पीछे छोड़ने का मौका खूबसूरती में ऐश्वर्या राय को दी टक्कर, पर्दे पर दिखाई ग्लैमरस अदाएं, फिर हुआ मोह भंग तो चुना वैराग्य का रास्ता, अब बौद्ध भिक्षु बन काट रही जिंदगी M5 चिप के साथ नया MacBook Air हुआ लॉन्च, जानिए भारत में कितनी है इसकी कीमत SBI में 444 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें कैलकुलेशन उत्तराखंड में सरकारी विभागों पर 104 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, UPCL ने वेबसाइट पर लिस्ट जारी कर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी New GTDC Research Details Distribution's Influence on AI, Cloud and Hyperscaler Sales and Adoption Three Killed After Car Falls Into Pond Accident On Pothia-islampur Road Four Seriously Injured In Kishanganj - Bihar News सुहागरात के दिन पति पर हमला:शादी के चार दिन बाद गई दुल्हन व प्रेमी पर रिपोर्ट, महिला ने वीडियो किया जारी किया - Report Filed Against Bride And Lover Who Left Four Days After Marriage Dehradun:राजधानी में होली से पहले हुड़दंग; विवाद की कई घटनाएं, काली सेना के अध्यक्ष नजरबंद, चार हिरासत में - Holi 2026 Dehradun News Riots Erupt Kali Sena President Placed Under House Arrest, Four Det...

नेता प्रतिपक्ष ने वोट देने वाले विधायकों का आभार जताया, मंत्री बोले-जिसने भी किया गलत किया है

रायपुर: राष्ट्रपति चुनाव की मतपेटी खुली तो कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग का बवाल सामने आया।राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। किन्हीं दो विधायकों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्राेपदी मुर्मू को वोट किया है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने उन अनाम विधायकों का आभार जताया है। वहीं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, पार्टी लाइन का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए था। जिसने भी ऐसा किया है, गलत किया है।नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, इस बार राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही पूरे देश में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया था। हम लोगों ने भी कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। इसमें अंतरात्मा की आवाज पर वोट हो। उन्होंने कहा, मैं साधुवाद देना चाहूंगा कि राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ से दो वोट अधिक मिले हैं। निश्चित रूप से अंतरात्मा जागी है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वोट दिए हैं। मैं उनको बहुत धन्यवाद दुंगा।भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, उन्होंने पहले भी कहा था कि राष्ट्रपति के नाम पर कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग होगी। यह हुआ भी। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति चुनावों में अंतरात्मा की आवाज की बुनियाद डालने वाली कांग्रेस ही है। कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग वाले विधायकों की पहचान को लेकर संदेह का वातावरण बना हुआ है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, मतदान में पार्टी लाइन का पालन किया जाना चाहिए था। जिसने में क्रॉस वोटिंग की है गलत किया है। इसपर संज्ञान लिया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है।अमित जोगी बोले, उन्होंने कई विधायकों से बात की थीजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा, दो कांग्रेस विधायकों ने पार्टी लाइन छोड़कर, अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आदिवासी वर्ग के मान को सर्वोच्च मानकर द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में वोट किया। उन्होंने कहा, मुर्मू जी के पक्ष में वोट करने के लिए मैंने कई कांग्रेस विधायकों से बात की थी। मुझे आशा थी कि कई और विधायकगण विशेषकर आदिवासी विधायक अवश्य वोट करेंगे। शायद उन्हें आदिवासी स्वाभिमान से ज्यादा दिल्ली का मान प्यारा है।मतदान के दिन चुप्पी थी, मतगणना में खुला बवालछत्तीसगढ़ में 90 विधायक हैं। इसमें कांग्रेस के पास 71, भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के तीन और बहुजन समाज पार्टी के 2 विधायक हैं। इस चुनाव में कांग्रेस ने यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। वहीं भाजपा, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा ने द्रोपदी मुर्मू का समर्थन किया था। गुरुवार को मतगणना पूरी हुई तो सामने आया कि द्रोपदी मुर्मू को 21 विधायकाें का समर्थन मिला है।

704700cookie-checkनेता प्रतिपक्ष ने वोट देने वाले विधायकों का आभार जताया, मंत्री बोले-जिसने भी किया गलत किया है
Artical

Comments are closed.

Shimla:रविंद्र कुमार बने योजना सलाहकार, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना – Ravindra Kumar Appointed As Planning Advisor; Personnel Department Issues Notification     |     हार्दिक पांड्या दूसरे सेमीफाइनल में कर सकते हैं खास कारनामा, केएल राहुल को पीछे छोड़ने का मौका     |     खूबसूरती में ऐश्वर्या राय को दी टक्कर, पर्दे पर दिखाई ग्लैमरस अदाएं, फिर हुआ मोह भंग तो चुना वैराग्य का रास्ता, अब बौद्ध भिक्षु बन काट रही जिंदगी     |     M5 चिप के साथ नया MacBook Air हुआ लॉन्च, जानिए भारत में कितनी है इसकी कीमत     |     SBI में 444 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें कैलकुलेशन     |     उत्तराखंड में सरकारी विभागों पर 104 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, UPCL ने वेबसाइट पर लिस्ट जारी कर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी     |     New GTDC Research Details Distribution's Influence on AI, Cloud and Hyperscaler Sales and Adoption     |     Three Killed After Car Falls Into Pond Accident On Pothia-islampur Road Four Seriously Injured In Kishanganj – Bihar News     |     सुहागरात के दिन पति पर हमला:शादी के चार दिन बाद गई दुल्हन व प्रेमी पर रिपोर्ट, महिला ने वीडियो किया जारी किया – Report Filed Against Bride And Lover Who Left Four Days After Marriage     |     Dehradun:राजधानी में होली से पहले हुड़दंग; विवाद की कई घटनाएं, काली सेना के अध्यक्ष नजरबंद, चार हिरासत में – Holi 2026 Dehradun News Riots Erupt Kali Sena President Placed Under House Arrest, Four Detained     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088