करौली: कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो कार चालक को नींद आने के कारण NH-23 पर कोंडर मोड़ के पास हाईवे से नीचे गहरे नाले में गिर गई।कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो कार चालक को नींद आने के कारण NH-23 पर कोंडर मोड़ के पास हाईवे से नीचे गहरे नाले में गिर गई, जिससे स्कार्पियो में सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।NH-23 पर कोंडर मोड़ के पास नाले में गिरी स्कॉर्पियो में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए करौली हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।करौली सदर थाना एएसआई गंभीर सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह पुत्र ख्यालीराम निवासी ढोंड थाना पिंडाखेर जिला दतिया मध्यप्रदेश अपने परिवार सहित कैला देवी के दर्शन करने आया था। शुक्रवार कैला देवी के दर्शन करने के बाद परिवार वापस लौट रहा था। लौटते समय हरिराम (30) पुत्र ख्यालीराम स्कॉर्पियो चला रहा था। स्कॉर्पियो के करौली धौलपुर मार्ग पर NH-23 पर भिंड पुरा पाटौरन के पास पहुंचते ही ड्राइवर को अचानक नींद आ गई, जिससे कार हाईवे से नीचे उतर कर कुदन्ना के गहरे नाले में गिर गई। स्कॉर्पियो के नाले में गिरते चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को जैसे-तैसे स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और सदर थाना पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायलों को एंबुलेंस और विभिन्न वाहनों की मदद से करौली हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।एएसआई गंभीर सिंह ने बताया कि हादसे में भारती (30) पत्नी हरिराम, खुशबू (23) पत्नी दर्शन, रोहिणी (7) पुत्री हरिराम, धनीराम (42) पुत्र परम, नस्पा (4) पुत्री दर्शन और दर्शन (25) पुत्र ख्यालीराम घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।


Comments are closed.