हेडलाइंस
सोना-चांदी के दाम में हो गया भारी बदलाव, जानें महानगरों में Gold का कितना चल रहा हाजिर भाव Rajya Sabha Election:राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी कर पाएंगे खेला? भूमिहार फैक्टर ने क्यों बढ़ाई Nda की टेंशन - Bihar News Politics Of Winning The Fifth Seat In Rajya Sabha Election Tejashwi Yadav Meetin... Up:मासूम जेनी की शरारतों में छिपी है दर्द की दास्तां, नन्ही भालू शावक की ऐसी कहानी; जो रुला देगी - Orphan Bear Cub Jenny Finds A New Life At Agra Rescue Centre Rudraprayag:महिला और उसके बेटे की हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा - Rudraprayag: Accused Who Fled After Killing Woman And Her Son Arrested, Police Caught Him From Delhi Delhi:दिल्ली में हर पांच में से एक बच्चे को चश्मा लगाना मजबूरी, स्क्रीनिंग समय बढ़ने से रोशनी हो रही प्रभावित - One In Five Children In Delhi Is Forced To Wear Glasses With Increased Screening Time Af... पापमोचनी एकादशी पर छोटी सी भूल भी पड़ सकती है भारी, जानिए कौन से काम माने गए अशुभ पापमोचनी एकादशी पर छोटी सी भूल भी पड़ सकती है भारी, जानिए कौन से काम माने गए अशुभ Mpower's 'MPowered Voices' Spotlights Stories of Women Rebuilding Themselves Mpower's 'MPowered Voices' Spotlights Stories of Women Rebuilding Themselves Mp:कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, एफआईआर और एसआईटी के हाईकोर्ट आदेश पर लगाई रोक - Supreme Court Stays Fir And Sit Probe Against Congress Mla Arif Masood Bhopal News In Hindi

5 लाख और कार मांगी; पति ने बनवाने चाहे दोस्त से संबंध, ननद बोली- आम बात

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले के बेटी पर दिल्ली स्थित उसकी ससुराल में अत्याचार किया गया। दहेज लोभी ससुरालियों ने 5 लाख की नकदी और स्विफ्ट डिजायर कार मांगी है। पति ने अपने दोस्त के साथ पत्नी के संबंध बनवाने चाहे। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो ननदों ने कहा कि यह सब आम बातें हैं।ससुरालियों ने महिला का स्त्रीधन भी बेच दिया। उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उसे खाने को भरपेट रोटी भी नहीं दी जाती। महिला की शिकायत पर आरोपी पति, सास, दो ननद और पति के दोस्त पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 498A, 323, 506, 406 व 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।नवंबर 2021 में शादी, जुलाई 2022 में केस दर्जमॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2021 में दिल्ली निवासी राहुल के साथ हुई थी। ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया और कहा कि हमारा इकलौता लड़का था, कम से कम उसे दहेज में स्विफ्ट डिजायर तो देनी चाहिए थी।सास कुंता देवी ने अपने लिए भी सोने की चेन मांगी। दोनों ननद ने सोने के झुमकों की मांग की। दहेज लोभियों की बातें महिला ने अपने मायके वालों को बताई तो उन्होंने ससुराल वालों को आश्वत किया कि अभी बेटी की शादी की है, जल्द ही वह उनकी अन्य मांगों को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे।पति ने मांगे 5 लाख, बोला- बेशक जिस्म बेच कर लाइस आश्वासन पर ससुरालियों ने महिला को कुछ दिन तो ठीक रखा, मगर फिर से प्रताड़ित करने लगे। अब ससुराली उसे शारीरिक व मानसिक रूप से तंग करने लगे हैं। पति अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है। उसे भरपेट भोजन भी नहीं देते। जब महिला ने इस बारे में अपनी मां को बताया तो माता-पिता ने 13 मार्च को आरोपी ससुरालियों को 2 लाख रुपए दिए।रुपए लेने के बाद ससुरालियों ने आश्वस्त किया कि अब वे लड़की को परेशान नहीं करेंगे। इसके कुछ समय बाद आरोपी पति ने अपना काम शुरू करने की बात कहते हुए 5 लाख रुपए की मांग की, जिस पर महिला ने मजबूरी जाहिर की तो आरोपी पति ने उसका स्त्रीधन बेच दिया। पति ने कहा कि उसे रुपए चाहिए, बेशक वह अपना जिस्म बेच कर लाए।दोस्त से संबंध बनाने का बनाया दबाव1 मई 2022 की रात को आरोपी पति अपने साथ शिवा नामक दोस्त को लाया। पति ने उसे शिवा के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने इस बारे में अपनी ननद व सास को बताया, जिन्होंने कहा कि हमारे यहां ऐसा चलता रहता है। आरोपी शिवा ने महिला को धमकी दी कि अब वह उसे यहां नहीं रहने देगा।24 जून को ससुरालियों ने महिला को घर से निकाल दिया। 2 जुलाई को महिला के परिजनों ने एक पंचायत बुलाई। पंचायत में भी आरोपी ससुरालियों ने तैश में आकर महिला के साथ मारपीट की। धमकी दी कि अगर दहेज की मांग पूरी किए बिना वापस आई तो जान से मार देंगे।

705360cookie-check5 लाख और कार मांगी; पति ने बनवाने चाहे दोस्त से संबंध, ननद बोली- आम बात
Artical

Comments are closed.

सोना-चांदी के दाम में हो गया भारी बदलाव, जानें महानगरों में Gold का कितना चल रहा हाजिर भाव     |     Rajya Sabha Election:राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी कर पाएंगे खेला? भूमिहार फैक्टर ने क्यों बढ़ाई Nda की टेंशन – Bihar News Politics Of Winning The Fifth Seat In Rajya Sabha Election Tejashwi Yadav Meeting Rjd Nda Aimim Rlm     |     Up:मासूम जेनी की शरारतों में छिपी है दर्द की दास्तां, नन्ही भालू शावक की ऐसी कहानी; जो रुला देगी – Orphan Bear Cub Jenny Finds A New Life At Agra Rescue Centre     |     Rudraprayag:महिला और उसके बेटे की हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा – Rudraprayag: Accused Who Fled After Killing Woman And Her Son Arrested, Police Caught Him From Delhi     |     Delhi:दिल्ली में हर पांच में से एक बच्चे को चश्मा लगाना मजबूरी, स्क्रीनिंग समय बढ़ने से रोशनी हो रही प्रभावित – One In Five Children In Delhi Is Forced To Wear Glasses With Increased Screening Time Affecting Vision In Delh     |     पापमोचनी एकादशी पर छोटी सी भूल भी पड़ सकती है भारी, जानिए कौन से काम माने गए अशुभ     |     पापमोचनी एकादशी पर छोटी सी भूल भी पड़ सकती है भारी, जानिए कौन से काम माने गए अशुभ     |     Mpower's 'MPowered Voices' Spotlights Stories of Women Rebuilding Themselves     |     Mpower's 'MPowered Voices' Spotlights Stories of Women Rebuilding Themselves     |     Mp:कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, एफआईआर और एसआईटी के हाईकोर्ट आदेश पर लगाई रोक – Supreme Court Stays Fir And Sit Probe Against Congress Mla Arif Masood Bhopal News In Hindi     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088