सिरोही: पिंडवाड़ा तहसील की एक महिला ने शादी का झांसा देकर 4 महीने तक रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर एसपी से गुहार लगाई है।सिरोही की पिंडवाड़ा तहसील की एक महिला ने शादी का झांसा देकर 4 महीने तक रेप करने के आरोपी के खिलाफ स्वरूपगंज थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल चेकअप और 164 में बयान दर्ज करवाए, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस पर पीड़िता ने शुक्रवार को SP से गुहार लगाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।सिरोही जिला मुख्यालय पहुंची महिला ने SP को दी रिपोर्ट में बताया कि स्वरूपगंज निवासी देवाराम पुत्र कानाराम भाट उसे शादी का झांसा देकर 4 महीने से रेप करता रहा है। अब दो-तीन महीने की गर्भवती है, लेकिन देवाराम ने उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकियां देते हुए घर से यह कहकर निकाल दिया कि मैंने तुमसे शादी नहीं की है। हमारे बीच पति-पत्नी का कोई रिश्ता नहीं है। इस पर स्वरूपगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया तो पुलिस ने मेडिकल जांच करवाई और 164 के बयान भी दर्ज करवाए, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला ने SP से गुहार लगाते हुए कहा कि देवाराम को तुरंत गिरफ्तार कर मुझे न्याय दिलाया जाए।


Comments are closed.