हेडलाइंस
Bihar Road Accident :car And Bike Collided State Highway 56, Bike Burned To Ashes - Bihar News Bareilly Weather:होली के बाद मौसम का चढ़ा पारा, रात में भी होने लगा गर्मी का अहसास, दिन में सताएगी धूप - Bareilly Weather Temperatures Rise After Holi Heat Is Felt Even At Night Six Cannabis Pills Took A Young Life: Holi Celebrations Turned To Mourning In An Instant - Bhopal News Dausa News:चारागाह भूमि पर जीएसएस के विरोध में उग्र प्रदर्शन, मवेशियों लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण - Dausa News: Villagers March To Sdm Office With Livestock Protesting Gss Project On Grazing ... Haryana:होली के दिन रोहतक में बड़ा सड़क हादसा, कार और बाइक में टक्कर; चार युवकों की मौत - Four Young Boy Died In Road Accident At Rohtak Himachal News:शिमला से चिड़गांव जा रही निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, छराबड़ा के समीप खुला टायर; बड़ा हादसा टला - Himachal News New Prem Bus Going From Shimla To Chidgaon Met With An Accident Taranjit Singh Sandhu: Major reshuffle in Raj Bhavans: Ex-envoy Sandhu named Delhi LG, Tamil Nadu Governor Ravi moved to Bengal | India News भारत और इंग्लैंड ने मिलकर बना दिया टी20 विश्व कप का नया कीर्तिमान, 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त Vasudha: वसुधा की जिदगी में नए किरदार की हुई एंट्री, चंद्रिका का परिवार होगा बर्बाद! Nothing Headphone a हुए ANC फीचर के साथ लॉन्च, सिग्नेचर डिजाइन और कंट्रोल ऑप्शन्स के साथ की एंट्री

वृषभ, सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेगी सफलताएं, कारोबार में होगी अच्छी उन्नति

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके धन प्राप्ति के मार्ग में कुछ अवरोध लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी निर्णय को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को किसी पुरस्कार से नवाजा जा सकता है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा,लेकिन आपको किसी पुराने चल रहे विवाद में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। पिताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपकी किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। व्यवसाय में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो वह भी किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ठीक होंगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी,लेकिन संतान की संगति को देखकर आपका मन दुखी रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की आपको कुछ चिंता बता सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की आपको चिंता सता सकती है। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार में आपको अपने साले व बहनोई को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। कारोबार कर रहे लोग अपनी बुद्धि से उन्नति करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रहेगा। आलस्य के चक्कर में आप अपने काफी कामों को छोड़ देंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। आपको आवश्यक निर्णय सोच विचार कर लेना होंगे। नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते हैं। आप अपने किसी परिजन के घर पूजा पाठ भजन,कीर्तन,आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको जल्दबाजी में आज किसी भी लेनदेन को करने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पिछले किए गए निवेश का फायदा मिलेगा,लेकिन जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है,उन्हे कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा,जिससे उनके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। घर में यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था,तो वह आज समाप्त होगा और सुख शांति बनी रहेगी। आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है,जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में भी आपको मन्न मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको यदि जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को दूर करने में सफल रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप जीवनसाथी को या संतान को किसी नए व्यवसाय को करवाने जा रहे हैं,तो उसे छोटा सोचकर ना करें,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी कर रह जातकों तो आज प्रमोशन मिल सकता है,जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उनके लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों आज शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आज आप सुख के साधन जुटाने में व्यस्त रहेंगे और आपके कुछ शत्रु नए भी उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी वाद विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई अपना लम्बे समय बाद मिल सकता है,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आप मित्रों के साथ यदि कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएं,तो उसमें पिताजी से बातचीत करके जाना बेहतर रहेगा। आपके सामने कुछ अप्रत्याशित खर्चे आएंगे,जो आपके परेशानी का कारण बनेंगे। आपको किसी पिछली की हुई गलती को लेकर चिंता बनी रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए कार्य को करने का मौका मिलेगा और अधिकारी भी आपके उन कार्य से प्रसन्न रहेंगे। भागदौड अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी से आप किसी बात पर उलझेंगे,लेकिन वह गलत होगी,इसलिए उनकी बात सुनना बेहतर रहेगा। आपको अपने धन के संचय करना ध्यान देना होगा,नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपके सामने एक के बाद एक नई समस्या आती रहेंगी जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी। आपको घर से बाहर लोगों से बातचीत करते समय अपने मन में चल रही समस्याओं को छुपाना होगा,नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिए आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी को आप किसी नए व्यवसाय को कराने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सामाजिक कार्य को करने का आज आपको अवसर मिलेगा,जिससे आपके मान में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आप अपने सुख साधनों में वृद्धि करेंगे। आपको भरपूर सुख मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। कोर्ट व  कचहरी से संबंधित कार्य आज पूरे होंगे,इसके बाद आपको तसल्ली होगी। आप रात्रि का समय अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी कुछ योजनाओं से मन मुताबिक लाभ कमाएंगे,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको मेहनत के बाद भी उतनी सफलता नहीं मिलेगी,जितनी की आपको उम्मीद थी,जिसके कारण आपके मन में निराशा बनी रहेगी। आपको सोच समझकर ही किसी निर्णय को लेना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आज किसी अनहोनी के होने की आशंका बन रही है,इसलिए सावधान रहें। आपके आज कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं।

705660cookie-checkवृषभ, सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेगी सफलताएं, कारोबार में होगी अच्छी उन्नति
Artical

Comments are closed.

Bihar Road Accident :car And Bike Collided State Highway 56, Bike Burned To Ashes – Bihar News     |     Bareilly Weather:होली के बाद मौसम का चढ़ा पारा, रात में भी होने लगा गर्मी का अहसास, दिन में सताएगी धूप – Bareilly Weather Temperatures Rise After Holi Heat Is Felt Even At Night     |     Six Cannabis Pills Took A Young Life: Holi Celebrations Turned To Mourning In An Instant – Bhopal News     |     Dausa News:चारागाह भूमि पर जीएसएस के विरोध में उग्र प्रदर्शन, मवेशियों लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण – Dausa News: Villagers March To Sdm Office With Livestock Protesting Gss Project On Grazing Land     |     Haryana:होली के दिन रोहतक में बड़ा सड़क हादसा, कार और बाइक में टक्कर; चार युवकों की मौत – Four Young Boy Died In Road Accident At Rohtak     |     Himachal News:शिमला से चिड़गांव जा रही निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, छराबड़ा के समीप खुला टायर; बड़ा हादसा टला – Himachal News New Prem Bus Going From Shimla To Chidgaon Met With An Accident     |     Taranjit Singh Sandhu: Major reshuffle in Raj Bhavans: Ex-envoy Sandhu named Delhi LG, Tamil Nadu Governor Ravi moved to Bengal | India News     |     भारत और इंग्लैंड ने मिलकर बना दिया टी20 विश्व कप का नया कीर्तिमान, 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त     |     Vasudha: वसुधा की जिदगी में नए किरदार की हुई एंट्री, चंद्रिका का परिवार होगा बर्बाद!     |     Nothing Headphone a हुए ANC फीचर के साथ लॉन्च, सिग्नेचर डिजाइन और कंट्रोल ऑप्शन्स के साथ की एंट्री     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088