सवाई माधोपुर: सड़क पर चहलकदमी करती बाघिन।रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर एक बार फिर से लोगों को बाघिन टी-107 के दीदार हुए। जिसे देखकर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आए श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। इस पूरे वाकया को यहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बाघिन सुल्ताना गणेश मंदिर मार्ग पर चहलकदमी करती हुई दिखाई दी थी। बाघिन यहां करीब 5 से 10 मिनट तक घूमती हुई दिखाई दी। जिसे देखकर यहां मौजूद लोग रोमांचित हो उठे। लोगों इस दौरान बाघिन के वीडियो भी शूट किए, लेकिन इस दौरान खास बात यह रही की बाघिन यहां अकेले ही चहलकदमी करती हुई दिखाई दी। इस दौरान बाघिन के साथ उसका शावक नहीं था।गौरतलब है कि बाघिन सुल्ताना ने दो माह पहले दो शावकों को जन्म दिया था। जिनमें से एक शावक की मौत गौ मुख कुंड में गिरने से हो गई थी। जिसकी पुष्टि विभाग की ओर से की गई थी, लेकिन बाघिन के दूसरे शावक को लंबे समय से नहीं देखा गया है। इसके बाद बाघिन कई बार अकेले ही गणेश मंदिर मार्ग पर दिखाई दी है। जो की वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग दोनों के लिए चिंता का विषय है। उल्लेखनीय है कि बाघिन टी-107 सुल्ताना रणथंभौर की एक युवा और सुंदर बाघिन है। जो कुत्ते का शिकार और पर्यटकों की जिप्सी पर चार्ज करने के चलते खासी सुर्खियां बटोर चुकी है।


Comments are closed.