जवाई बांध में पीने योग्य पानी आने से सुधरी पेयजल व्यवस्था, अब 5 की जगह 4 दिन में एक बार होगी पानी की सप्लाई
पाली। जिले में फिलहाल बरसात का दौर रूक सा गया हैं। पिछले 24 घंटों में रानी तहसील में 4 MM, बाली तहसील क्षेत्र में 1.5 MM बरसात दर्ज की गई। शेष तहसीलों में बरसात नहीं हुई। वही बांधों की बात करतें तो जिले के सबसे बड़े जवाई बांध क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 4 MM बरसात दर्ज की गई। शनिवार सुबह जवाई बांध का गेज 17 फीट ओर सेई बांध का गेज 4 मीटर दर्ज किया गया हैं। जवाई बांध में पीने योग्य पानी आने के बाद अब सोमवार से 5 की बजाय 4 दिन के अंतराल में पेयजल सप्लाई की जाएगी। जवाई बांध का गेज 20 फीट पार पहुंचने के बाद फिर से पेयजल सप्लाई में बदलाव किया जाएगा। आपात स्थिति में चलाए गए टैंकर व्यवस्था भी बंद की जाएगी। ज्ञात रहे कि 17 मई से जवाई बांध से पानी मिलना बंद हो गया था। अब जवाई बांध का गेज 17 फीट पहुंच गया हैं। सेई बांध से भी जवाई में पानी की आवक जारी हैं। सेई बांध से अभी तक जवाई बांध में 854 एमसीएफटी पानी पहुंच चुका हैं। जो 5 माह सप्लाई करने जितना हैं।


Comments are closed.