बहादुरगढ़: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुछ लोगों ने गांव सिलाना के निवर्तमान सरपंच सूरजमल को शराब ठेके में बंद कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया और पिस्टल दिखाकर डराया धमकाया। मामला साढ़े 8 लाख रुपए के लेनदेन से जुड़ा है। आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, झज्जर जिले के सिलाना निवासी धर्मेन्द्र, निर्वतमान सरपंच सूरजमल और पुरूषोतम का गांव छारा निवासी बब्लू ठेकेदार के साथ साढ़े 8 लाख रुपए का लेनलेन है। शराब ठेकेदार बब्लू पिछले डेढ़ साल से उन्हें पैसे देने में आना-कानी कर रहा था। इसी के चलते तीनों साथी बब्लू से मिलने उसके गांव छारा पहुंचे थे, लेकिन वह वहां नहीं मिला।इसके बाद वह सीधे गांव के बस स्टैंड पर स्थित बब्लू के शराब ठेके पर पहुंचे तो बब्लू का भाई नीरज व 10-12 अन्य लोग बैठे हुए थे। उन्होंने ने नीरज से बब्लू के बारे में पूछा और कहा कि वह उनका फोन नहीं उठा रहा और ना ही उनका हिसाब कर रहा। इतना सुनते ही नीरज तैश में आ गया और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच माहौल खराब होता देख सूरजमल उसके पास पहुंचा और उसे वापस चलने के लिए बोला।धर्मेन्द्र गाड़ी लेकर वहां से निकल गया और सूरजमल और पुरूषोतम वही रह गए। आरोप है कि सूरजमल को शराब ठेके के अंदर ले जाकर आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। इस दौरान बब्लू भी वहां आ गया और पिस्टल दिखाते हुए कहा कि आज तुझे पैसे देते है और तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। किसी राहगिरे की मदद से वह गिरावड बस स्टैंड तक पहुंचा, जहां धर्मेन्द्र गाड़ी लेकर पहुंच गया और उसे झज्जर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।धर्मेन्द्र ने वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद आसौदा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और धर्मेन्द्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।


Comments are closed.