हेडलाइंस
Samsung करने वाला है बड़ा धमाका, मिड बजट में जल्द लॉन्च होंगे ये दो तगड़े फोन, फीचर्स आए सामने घरेलू शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24,500 के पार, इन प्रमुख स्टॉक्स में रौनक Punjab:गढ़शंकर के कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग, देर रात दुकान बंद करते समय हमला - Firing On Medical Store Owner In Samundra Town Of Garhshankar Middle East crisis: Is US using Indian ports to strike Iran? MEA fact-checks claim | India News Bihar Latest News: अमित शाह आ रहे पटना, क्या आज होगा बड़ा धमाका? | Bihar CM Nitish kumar Up :भर्ती प्रस्ताव भेजने से पहले आरक्षित पद बताना विभागों के लिए जरूरी, आयोगों के साथ विभागों की बैठक भी संभव - Up: Departments Must Declare Reserved Posts Before Sending Recruitment Proposals थराली के जंगलों में भीषण आग:20 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र जलकर खाक, गौशालाओं को खतरा - Massive Fire In Tharali Forests Over 20 Hectares Burned Cow Shelters Threatened Mp Mausam News:होली पर टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, अगले 4 दिनों में 4 डिग्री और बढ़ेगा तापमान? - Mp Mausam News: Heat Record Broken On Holi, Will The Temperature Increase By 4 Degrees In The Next 4 Days? Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले तीन दिन भारी, IMD का क्या है अलर्ट? | Weather Update Ambala:होली के दिन मातम में बदली खुशियां, एक परिवार को बाइक ने मारी टक्कर; 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम - Eight Year Old Girl Dies In Road Accident

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में की घोषणा, 2904 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार देर शाम अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब दिया।छत्तीसगढ़ सरकार इस साल 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में इसकी घोषणा की। वे अनुपूरक बजट पर विपक्ष की चर्चा का जवाब दे रहे थे। एक लंबी चर्चा के बाद विधानसभा ने 2 हजार 904 करोड़ 41 लाख 70 हजार 571 रुपए के अनुपूरक बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, वर्ष 1998 के बाद राज्य सरकार ने पहली बार 14 हजार शिक्षकों की भर्ती की है।दस्तावेजों के परीक्षण के बाद उन्हें नियुक्ति दी जा रही है। अब प्रदेश में 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, हरेली पर्व से गौमूत्र की खरीदी भी शुरू करने जा रहे है। इससे राज्य में जैविक खेती को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, पशुओं के उपचार के लिए 163 मोबाइल वेटनरी यूनिट शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए अनुपूरक में 10 लाख रुपए की व्यवस्था की गई है। गोठानों में विकसित किए जा रहे महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में लगने वाली यूनिटों को बिना बिजली की खपत की सीमा के कुल बिजली बिल में हाफ बिजली बिल योजना का लाभ दिया जाएगा।स्वास्थ्य पर व्यय के लिए भी बजट प्रावधानमुख्यमंत्री ने बताया, हाट-बाजार क्लिनिक योजना की मोबाइल यूनिटों के लिए 300 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती होनी है। वहीं कोरबा, कांकेर, महासमुंद के नए मेडिकल कॉलेजों के भवन निर्माण, उपकरणों की व्यवस्था और बिलासपुर के कैंसर संस्थान के लिए 250 करोड़ रूपए की व्यवस्था इस अनुपूरक बजट में की गई है।पीडीएस, धर्म और संस्कृति पर भी खर्च होगामुख्यमंत्री ने सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पीडीएस केन्द्र संचालकों को डीलर मार्जिन राशि देने के लिए 266 करोड़ रुपए की व्यवस्था करने की बात बताई। उन्होंने चना वितरण के लिए 100 करोड़ रुपए, 120 देवगुड़ी एवं 94 घोटुल के लिए 25 करोड़ 50 लाख रुपए और राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल विकास के लिए 1 करोड़ 85 लाख रुपए के बजट प्रावधान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया, गिरौदपुरी और भण्डारपुरी के विकास के लिए एक करोड़, रामायण मंडली के कलाकारों के संरक्षण एवं संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के लिए 10 करोड़ रुपए और दामाखेड़ा के विकास के लिए 9 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।अब एक लाख 15 हजार करोड़ हो गया बजट का आकारवित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य बजट का आकार एक लाख 12 हजार 603 करोड़ 40 लाख रुपए है। शुक्रवार को 2 हजार 904 करोड़ 42 लाख रुपए का पहला अनुपूरक बजट पारित हो गया। इसको मिलाकर वार्षिक बजट का आकार बढ़कर एक लाख 15 हजार 507 करोड़ 82 लाख रुपए हो गया है। यह छत्तीसगढ़ के 22 साल के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है।

707220cookie-checkमुख्यमंत्री ने विधानसभा में की घोषणा, 2904 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित
Artical

Comments are closed.

Samsung करने वाला है बड़ा धमाका, मिड बजट में जल्द लॉन्च होंगे ये दो तगड़े फोन, फीचर्स आए सामने     |     घरेलू शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24,500 के पार, इन प्रमुख स्टॉक्स में रौनक     |     Punjab:गढ़शंकर के कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग, देर रात दुकान बंद करते समय हमला – Firing On Medical Store Owner In Samundra Town Of Garhshankar     |     Middle East crisis: Is US using Indian ports to strike Iran? MEA fact-checks claim | India News     |     Bihar Latest News: अमित शाह आ रहे पटना, क्या आज होगा बड़ा धमाका? | Bihar CM Nitish kumar     |     Up :भर्ती प्रस्ताव भेजने से पहले आरक्षित पद बताना विभागों के लिए जरूरी, आयोगों के साथ विभागों की बैठक भी संभव – Up: Departments Must Declare Reserved Posts Before Sending Recruitment Proposals     |     थराली के जंगलों में भीषण आग:20 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र जलकर खाक, गौशालाओं को खतरा – Massive Fire In Tharali Forests Over 20 Hectares Burned Cow Shelters Threatened     |     Mp Mausam News:होली पर टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, अगले 4 दिनों में 4 डिग्री और बढ़ेगा तापमान? – Mp Mausam News: Heat Record Broken On Holi, Will The Temperature Increase By 4 Degrees In The Next 4 Days?     |     Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले तीन दिन भारी, IMD का क्या है अलर्ट? | Weather Update     |     Ambala:होली के दिन मातम में बदली खुशियां, एक परिवार को बाइक ने मारी टक्कर; 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम – Eight Year Old Girl Dies In Road Accident     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088