हेडलाइंस
मोगा में भाजपा की बदलाव रैली में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह In Patna, A Truck Collided With A Police Vehicle; Three Policemen Were Injured And The Truck Caught Fire. - Bihar News Jaisalmer: Mbbs Student Commits Suicide By Jumping In Front Of Train In Rajkot Attempted Suicide Previously - Gujarat News हत्या के बाद आत्महत्या:पहले प्रेमिका को मारा, फिर प्रेमी ट्रेन के आगे कूंदा, खंडहर में मिली युवती की लाश - Young Man Commits Suicide After Killing A Girl Uttarakhand:भराड़ीसैंण विधानसभा में चले शब्दों के बाण, सरकार ने अपना चार साल का रोडमैप रखा, विपक्ष आक्रोशित - Bhararisain Assembly Government Lays Out Its Four Point Roadmap On The House Floor Opposit... LPG Crisis: तकनीकी गड़बड़ी में उलझी गैस की पर्ची, गुना में व्यावसायिक उपयोग में आ रहे 13 घरेलू सिलिंडर जब्त Lpg Crisis:सिलिंडर के लिए तड़के पांच बजे से लगी लंबी कतारें; बुकिंग को लेकर भीड़ में भड़के लोग, पहुंची पुलिस - Lpg Crisis: Long Queues For Cylinders Formed Starting At 5 Am Distribution Took Place Und... टटीरी गाने पर विवाद में महिला आयोग की सख्ती:बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने की मांग, गिरफ्तारी की भी बात की - Controversy Over Tatiri Song Singer Badshah To Appear Before Women Commission Today In Panipa... Himachal Panchayat Election:15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन - Himachal Panchayat Election: Final Notification On March 15; Delimitation Of Wards To Be Completed By The 20th जन्मदिन से ठीक पहले विदेश घूमने निकलीं आलिया भट्ट, बेटी राहा और पति रणबीर कपूर भी आए नजर

जब महादेव से जान बचाकर भाग उठा था औरंगजेब, एक चमत्कार ने मुगलों की फौज के उड़ा दिए थे होश

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर मल्लावां क्षेत्र में स्थित सुनासीर नाथ मंदिर (Sunasir Nath Temple) है. इस मंदिर में शिवलिंग (Shivling) मौजूद है. यहां भगवान शिव को सुनासीर नाथ के नाम से जाना जाता है. ये मंदिर सैकड़ों साल पुराना बताया जाता है. कहा जाता है कि इस मंदिर में मौजूद शिवलिंग की स्थापना इंद्रदेव ने की थी. ये मंदिर आज भी लोगों की आस्था का केंद्र है. हर साल महाशिवरात्रि सावन के महीने (Month of Sawan) में यहां भक्तों की भारी भीड़ जुटती है. मल्लावां में स्थित इस मंदिर को छोटा काशी भी कहा जाता है.
छोटा काशी कहलाता है ये मंदिर
दो सौ साल पुराने सुनासीर नाथ शिव मंदिर के शिवलिंग पर ंगजेब ने आरा चलवाया था जिसके निशान आज भी शिवलिंग पर मौजूद हैं साथ ही सुनासीर नाथ मंदिर से बर्बर लुटेरे ने 2 कुंटल सोने का कलश जमीन में लगी गिन्नीयाँ लूटी थी हरदोई के मल्लावां में स्थित यह छोटा काशी कहा जाने वाला मंदिर मुगलकालीन बर्बरता का गवाह है.

ंगजेब ने लूट लिया था यहां का सारा स्वर्ण
एडवोकेट लेखक शिव सेवक गुप्ता की मानें तो सुनासीर नाथ मंदिर मुगलकालीन बर्बरता का गवाह है. कहा जाता है कि पूर्व में इस मंदिर में सोने के कलश, दरवाजे जमीन पर गिन्नियां जड़ी थीं, लेकिन 16वीं शताब्दी में मुगल बादशाह ंगजेब ने मंदिर का स्वर्ण लूटने के लिए आक्रमण कर दिया. लेकिन जब क्षेत्र के गौराखेड़ा के लोगों को ंगजेब के आक्रमण की भनक लगी, तो वो उसका मुकाबला करने आ पहुंचे.

हालांकि ंगजेब की भारी सेना के सामने वो ज्यादा देर नहीं टिक सके उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद ंगजेब उसके सैनिकों ने मंदिर में लगे दो सोने के कलश, फर्श में जड़ी सोने की गिन्नियां सोने के घंटे व दरवाजे सब लूट लिए. इतना ही नहीं उसने मंदिर को ध्वस्त करने का भी आदेश दे दिया शिवलिंग पर आरी चलाकर उसे भी नष्ट करने का प्रयास किया. लेकिन वो इस शिवलिंग को नष्ट करने में असफल रहे.

चाहकर भी शिवलिंग को नहीं कर पाया नष्ट
मंदिर के महंत राम गोविंद बताते हैं कि उनके बुजुर्गों ने उन्हें बताया है कि जब ंगजेब ने स्वर्ण गिन्नियों को लूटने के बाद अपने सैनिकों को शिवलिंग को खोदकर उखाड़ फेंकने का आदेश दिया था. लेकिन जैसे ही सैनिकों ने शिवलिंग को उखाड़ने के लिए खुदाई शुरू की तो शिवलिंग की गहराई उसका आकार बढ़ने लगा. सैनिकों को असफल होते देख उन्होंने आरी चलाकर शिवलिंग को काटने का आदेश दिया. कहा जाता है कि जैसे ही शिवलिंग को सैनिकों ने काटना शुरू किया तो शिवलिंग से दूध की धारा बहने लगी. इतना ही नहीं उस शिवलिंग से असंख्य बरैया निकलकर फौज पर हमलावर हो गईं. इन बरैयों ने पूरी फौज को खदेड़ दिया. तब बड़ी मुश्किल से किसी तरह फौज ंगजेब ने अपने प्राण बचाए थे.

आज भी शिवलिंग पर मौजूद हैं आरी के निशान
महंत के मुताबिक मुगलों की बर्बरता के निशान आज भी उस शिवलिंग पर मौजूद हैं. आप इस मंदिर की शिवलिंग पर आरे के निशान अब भी देख सकते हैं. सैकड़ों वर्षों से ये मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां आज भी देश विदेश से लोग आकर महादेव से मन्नत मांगते हैं. सावन के दिनों में यहां भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है. सावन के सोमवार को यहां दूर दूर से भक्त भगवान का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं.

इस मामले में क्षेत्रीय लेखक शरद का कहना है कि ये स्थान क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ पॉलिटिकल लोगों की भी आस्था का केंद्र है. मल्लावां निवासी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की भी इस मंदिर से आस्था जुड़ी है. हरदोई के जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि ये मंदिर बेहद प्राचीन आध्यात्मिक पौराणिक स्थल है.

707340cookie-checkजब महादेव से जान बचाकर भाग उठा था औरंगजेब, एक चमत्कार ने मुगलों की फौज के उड़ा दिए थे होश
Artical

Comments are closed.

मोगा में भाजपा की बदलाव रैली में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह     |     In Patna, A Truck Collided With A Police Vehicle; Three Policemen Were Injured And The Truck Caught Fire. – Bihar News     |     Jaisalmer: Mbbs Student Commits Suicide By Jumping In Front Of Train In Rajkot Attempted Suicide Previously – Gujarat News     |     हत्या के बाद आत्महत्या:पहले प्रेमिका को मारा, फिर प्रेमी ट्रेन के आगे कूंदा, खंडहर में मिली युवती की लाश – Young Man Commits Suicide After Killing A Girl     |     Uttarakhand:भराड़ीसैंण विधानसभा में चले शब्दों के बाण, सरकार ने अपना चार साल का रोडमैप रखा, विपक्ष आक्रोशित – Bhararisain Assembly Government Lays Out Its Four Point Roadmap On The House Floor Opposition Outraged     |     LPG Crisis: तकनीकी गड़बड़ी में उलझी गैस की पर्ची, गुना में व्यावसायिक उपयोग में आ रहे 13 घरेलू सिलिंडर जब्त     |     Lpg Crisis:सिलिंडर के लिए तड़के पांच बजे से लगी लंबी कतारें; बुकिंग को लेकर भीड़ में भड़के लोग, पहुंची पुलिस – Lpg Crisis: Long Queues For Cylinders Formed Starting At 5 Am Distribution Took Place Under Police Supervision     |     टटीरी गाने पर विवाद में महिला आयोग की सख्ती:बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने की मांग, गिरफ्तारी की भी बात की – Controversy Over Tatiri Song Singer Badshah To Appear Before Women Commission Today In Panipat     |     Himachal Panchayat Election:15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन – Himachal Panchayat Election: Final Notification On March 15; Delimitation Of Wards To Be Completed By The 20th     |     जन्मदिन से ठीक पहले विदेश घूमने निकलीं आलिया भट्ट, बेटी राहा और पति रणबीर कपूर भी आए नजर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088