हेडलाइंस
Bihar Road Accident :car And Bike Collided State Highway 56, Bike Burned To Ashes - Bihar News Bareilly Weather:होली के बाद मौसम का चढ़ा पारा, रात में भी होने लगा गर्मी का अहसास, दिन में सताएगी धूप - Bareilly Weather Temperatures Rise After Holi Heat Is Felt Even At Night Six Cannabis Pills Took A Young Life: Holi Celebrations Turned To Mourning In An Instant - Bhopal News Dausa News:चारागाह भूमि पर जीएसएस के विरोध में उग्र प्रदर्शन, मवेशियों लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण - Dausa News: Villagers March To Sdm Office With Livestock Protesting Gss Project On Grazing ... Haryana:होली के दिन रोहतक में बड़ा सड़क हादसा, कार और बाइक में टक्कर; चार युवकों की मौत - Four Young Boy Died In Road Accident At Rohtak Himachal News:शिमला से चिड़गांव जा रही निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, छराबड़ा के समीप खुला टायर; बड़ा हादसा टला - Himachal News New Prem Bus Going From Shimla To Chidgaon Met With An Accident Taranjit Singh Sandhu: Major reshuffle in Raj Bhavans: Ex-envoy Sandhu named Delhi LG, Tamil Nadu Governor Ravi moved to Bengal | India News भारत और इंग्लैंड ने मिलकर बना दिया टी20 विश्व कप का नया कीर्तिमान, 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त Vasudha: वसुधा की जिदगी में नए किरदार की हुई एंट्री, चंद्रिका का परिवार होगा बर्बाद! Nothing Headphone a हुए ANC फीचर के साथ लॉन्च, सिग्नेचर डिजाइन और कंट्रोल ऑप्शन्स के साथ की एंट्री

फोर्स ने पांच नक्सलियों को गोली लगने का किया दावा, एक का शव मिला

सुकमा: सर्चिंग के लिए निकली डीआरजी व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की हुई नक्सलियों से मुठभेड़जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के मुलेर के जंगलों में शुक्रवार शाम लगभग साढ़े 4 बजे हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। एसपी सुनील शर्मा ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव बरामद होने व एनकाउंटर में 3-4 नक्सलियों को गोली लगने की बात कही है।एसपी ने बताया कि मारे गए नक्सली का शव लेकर जवान कैंप के लिए रवाना हो गए। मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के बड़ेसेट्‌टी कैंप से डीआरजी जवानों की टुकड़ी व यहां तैनात सीआरपीएफ की सेकंड बटालियन के जवानों की संयुक्त टुकड़ी मुलेर इलाके की ओर सर्चिंग पर रवाना हुई थी।कैंप-थाने के आसपास वारदात कर दे रहे चुनौतीपिछले एक साल में नक्सलियों के मांद वाले धुर नक्सल प्रभावित पोटकपल्ली, एलमागुंडा, कोलाईगुड़ा व करीगुंडम में सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित किए गए हैं। नक्सलियों के स्ट्रांग जोन वाले इलाके में कैंप खुलने से नक्सलियों के बैकफुट होने के पुलिस के दावे को नक्सली कैंप व थाने के आसपास ही वारदात कर चुनौती दे रहे हैं। बीती रात भी ऐसा ही हुआ।परिजनों के सामने धारदार हथियार से हत्यानक्सलियों का तांडव जिले में एक बार फिर से शुरू हो गया है। गुरुवार रात लगभग साढ़े 10 बजे पोलमपल्ली के स्कूलपारा में नक्सलियों ने किराना व्यापारी मड़कम जोगा की घर में घुसकर परिजनों के सामने ही धारदार हथियार से हत्या कर दी। नक्सलियों ने घर के बाहर खड़ी पिकअप वाहन भी फूंक दी। मड़कम जोगा का घर पोलमपल्ली थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर है।दहशत फैलाने के लिए दे रहे वारदात को अंजामपोलमपल्ली में हत्या से पहले रविवार रात जिले के भेजी थाना क्षेत्र के बीराभट्‌टी गांव में मड़कम हांदा नाम के ग्रामीण की मुखबिरी के शक में हत्या कर दी थी। इससे पहले नक्सलियों ने 2 जून को सुरपनगुड़ा की सरपंच मड़कम नंदे के पति मड़कम सन्ना को अगवा कर कथित जनअदालत में पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए मौत का फैसला सुनाया और बाद में हत्या कर शव बोड़केल गांव के पास जंगल में फेंक दिया था। 18 अप्रैल को नक्सलियों ने भेजी थाना क्षेत्र के कोलाईगुड़ा में ग्रामीण दुघी गंगा को मार डाला था।

707700cookie-checkफोर्स ने पांच नक्सलियों को गोली लगने का किया दावा, एक का शव मिला
Artical

Comments are closed.

Bihar Road Accident :car And Bike Collided State Highway 56, Bike Burned To Ashes – Bihar News     |     Bareilly Weather:होली के बाद मौसम का चढ़ा पारा, रात में भी होने लगा गर्मी का अहसास, दिन में सताएगी धूप – Bareilly Weather Temperatures Rise After Holi Heat Is Felt Even At Night     |     Six Cannabis Pills Took A Young Life: Holi Celebrations Turned To Mourning In An Instant – Bhopal News     |     Dausa News:चारागाह भूमि पर जीएसएस के विरोध में उग्र प्रदर्शन, मवेशियों लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण – Dausa News: Villagers March To Sdm Office With Livestock Protesting Gss Project On Grazing Land     |     Haryana:होली के दिन रोहतक में बड़ा सड़क हादसा, कार और बाइक में टक्कर; चार युवकों की मौत – Four Young Boy Died In Road Accident At Rohtak     |     Himachal News:शिमला से चिड़गांव जा रही निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, छराबड़ा के समीप खुला टायर; बड़ा हादसा टला – Himachal News New Prem Bus Going From Shimla To Chidgaon Met With An Accident     |     Taranjit Singh Sandhu: Major reshuffle in Raj Bhavans: Ex-envoy Sandhu named Delhi LG, Tamil Nadu Governor Ravi moved to Bengal | India News     |     भारत और इंग्लैंड ने मिलकर बना दिया टी20 विश्व कप का नया कीर्तिमान, 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त     |     Vasudha: वसुधा की जिदगी में नए किरदार की हुई एंट्री, चंद्रिका का परिवार होगा बर्बाद!     |     Nothing Headphone a हुए ANC फीचर के साथ लॉन्च, सिग्नेचर डिजाइन और कंट्रोल ऑप्शन्स के साथ की एंट्री     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088