हेडलाइंस
'उस रात मैं बहुत रोया'- बांग्लादेशी क्रिकेटर का खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से हारने को लेकर दिया बड़ा बयान धुरंधर 2 में शहीद होने वाले हैं जसकीरत सिंह रंगी? उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में ही मिल गया था हिंट, याद कर लो ये सीन Share Market Today: तेल की कीमतों में उछाल से सहमा बाजार, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का; निफ्टी 23500 से नीचे आया PM Kisan: 9 करोड़ 32 लाख किसानों को मिलेगी सौगात, आज प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे 22वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000-2000 रु EC-Council Establishes Global CISO Council to Address AI Governance and Emerging Technology Risks Government defends barring certain groups from list of blood donors | India News Warm Welcome For Ishan Kishan In Nawada As Fans Gather In Large Numbers - Bihar News Lpg Crisis Impact:10 वाली चाय 20 में, समोसा और कचौड़ी भी हुई महंगी; गैस संकट का दिखा असर, बढ़ गई महंगाई! - Lpg Crisis India Impact Tea Samosa And Kachori Price Hike To Restaurant Menu Change Uttarakhand Bjp:महिलाओं के बीच पहुंचने के लिए भाजपा ने बनाया कीर्तन-नवरात्र प्लान, मंडल स्तर तक होंगे आयोजन - Bjp Created A Kirtan-navratri Plan To Reach Out To Women Mahila Morcha Events Will Be Held... Lpg Crisis: Gas Booking System Down In Sehore, Crowds Gather At Agencies As Panic Booking Worsens Situation - Madhya Pradesh News

भरत सिंह ने कहा- खान मंत्री सबसे बड़े माफिया, भाया बोले- मैंने बुरा न मानना सीख लिया

कोटा/जयपुर: सांगोद विधायक भरत सिंह और खान मंत्री प्रमोद भाया की फाइल फोटोभरतपुर में खनन रुकवाने के लिए साधु के आत्मदाह की कोशिश के बाद प्रदेश में अवैध खनन पर बहस तेज हो गई है। खुद सत्ताधारी कांग्रेस के ही विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर खान मंत्री प्रमोद जैन भाया को सबसे बड़ा खनन माफिया बताया है। उन्होंने भाया के तुरंत बर्खास्त करने की मांग भी की। भरतपुर सिंह पहले भी भाया पर इस तरह के आरोप लगा चुके हैं। भाया ने भरत सिंह के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।भाया ने तो बारां में अवैध खनन का रिकॉर्ड बनाया : भरत सिंहभाया ने बारां में अवैध खनन का रिकॉर्ड कायम किया है। जिले में छांट-छांटकर भ्रष्ट अधिकारी लगाए गए हैं। मंत्री ने जंगल, जमीन, नदी, नालों पर अवैध खनन कराया। खनन के कारण कई लोग मर चुके हैं।Q. आपके पास सबूत हैं? हैं तो देते क्यों नहीं?गाेडावन क्षेत्र की बेनामी खानें भाया की हैं। बारां में सर्वाधिक अवैध खनन है, यह विधानसभा की रिपाेर्ट है। आराेप गलत हैं तो भाया मानहानि का केस करें।Q.खान मंत्री के खिलाफ सीएम को कितने पत्र लिखे?मेरे सिर में जितने बाल हैं, उतने लेटर लिख चुका हूं। ये आखिरी पत्र भी नहीं है। ये ताे सीएम से पूछाे कि वाे कार्रवाई क्याें नहीं कर रहे हैं। मैंने ये मामला ही नहीं, सीएम की बजट घाेषणा गाेडावन के मामले में भी कई लेटर लिखे, कुछ नहीं किया। खान मंत्री नहीं चाहते कि गोडावन अभयारण्य में गोडावन फिर से पनपें। क्योंकि यहां उनकी खानों से दिन-रात अवैध खनन हो रहा है। खान की झाेपड़िया वाले मामले में कुछ नहीं किया।भरत सिंह भाजपा के कुचक्र से प्रभावित हैं : प्रमोद भायाबहस का विषय यह नहीं कि हमारी पार्टी के सीनियर विधायक भरत सिंह ने मुझ पर आरोप लगाए। वह वरिष्ठ नेता हैं। मैंने उनकी बात का बुरा नहीं मानना सीख लिया है।मेरे कार्यकाल में अवैध खनन के खिलाफ जितना काम हुआ, उतना पिछली सरकार में नहीं हुआ। सांगोद विधायक पिछली भाजपा सरकार के कुचक्र से प्रभावित हो गए होंगे। पिछले वित्तीय वर्ष में कोरोना के बावजूद लक्ष्य से 1000 करोड़ अधिक का राजस्व प्राप्त किया। सोरसन बारां की वन भूमि का हिस्सा है, पर इस क्षेत्र में 20-30 वर्षों में गोडावण नहीं देखा गया है।जहां तक गोडावण का विषय है, इस सम्बन्ध में रिपोर्ट के मुताबिक अवगत कराना चाहूंगा कि सोरसन बारां जिले की वन भूमि का हिस्सा है, लेकिन इस क्षेत्र में गत 20-30 वर्षों में कोई गोडावण नहीं देखा गया और इसी अवधि में झालावाड़, बारां, कोटा जिले विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में राज्य की रीढ़ की हड्डी के रूप में ऊभर कर आए हैं, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में विद्युत लाइनों का जाल बिछ गया है।बिजली लाइन का यह घनघोर नेटवर्क गोडावण के लिए मौत व असमय दुर्घटना का सीधा संदेश हैं। इस क्षेत्र में गोडावण के विकास का कोई भी प्रयत्न बारां के विकास को अवरूद्ध करने जैसा होगा, ऐसे में विद्युत तंत्र यदि समाप्त कर दिया गया तो बारां जिला ही नहीं समूचा राजस्थान प्रदेश विकास की दृष्टि से कई दशक पीछे चला जाए गा। मैं और मेरे साथी बारां के प्रति समर्पित थे, हैं और जीवन पर्यन्त रहेंगे। मेरे कार्यकाल के दौरान सोरसन क्षेत्र में कोई अवैध खनन नहीं हुआ है।विवादों की खान : कई मंत्री खान में फंसे, पद छोड़ना पड़ाप्रमोद जैन भाया : 2008 में खान मंत्री बने। विवादों के बाद 2011 में हटा दिया गया। फिर खान मंत्री हैं।राजकुमार रिणवा : वसुंधरा सरकार में जनवरी 2014 से दिसंबर 2016 तक मंत्री रहे। खान घूसकांड के बाद दूसरा मंत्री पद दिया गया।भरोसीलाल जाटव : 2011 गहलोत सरकार में मोटर गैराज राज्य मंत्री थे। 4 खानों की लीज मामले में गड़बड़ी पर इस्तीफा देना पड़ा। भरोसी ने लीज के आधार पर अवैध तरीके से क्रेशर लगाए थे। एक सामाजिक कार्यकर्ता इस मामले को कोर्ट में ले गया, जहां यह गलत पाया गया और मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।कैलाश मेघवाल : दिसंबर 2013 से जनवरी 2014 तक एक माह खान मंत्री रहे। प्रमाेट होकर स्पीकर बने।

707730cookie-checkभरत सिंह ने कहा- खान मंत्री सबसे बड़े माफिया, भाया बोले- मैंने बुरा न मानना सीख लिया
Artical

Comments are closed.

‘उस रात मैं बहुत रोया’- बांग्लादेशी क्रिकेटर का खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से हारने को लेकर दिया बड़ा बयान     |     धुरंधर 2 में शहीद होने वाले हैं जसकीरत सिंह रंगी? उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में ही मिल गया था हिंट, याद कर लो ये सीन     |     Share Market Today: तेल की कीमतों में उछाल से सहमा बाजार, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का; निफ्टी 23500 से नीचे आया     |     PM Kisan: 9 करोड़ 32 लाख किसानों को मिलेगी सौगात, आज प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे 22वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000-2000 रु     |     EC-Council Establishes Global CISO Council to Address AI Governance and Emerging Technology Risks     |     Government defends barring certain groups from list of blood donors | India News     |     Warm Welcome For Ishan Kishan In Nawada As Fans Gather In Large Numbers – Bihar News     |     Lpg Crisis Impact:10 वाली चाय 20 में, समोसा और कचौड़ी भी हुई महंगी; गैस संकट का दिखा असर, बढ़ गई महंगाई! – Lpg Crisis India Impact Tea Samosa And Kachori Price Hike To Restaurant Menu Change     |     Uttarakhand Bjp:महिलाओं के बीच पहुंचने के लिए भाजपा ने बनाया कीर्तन-नवरात्र प्लान, मंडल स्तर तक होंगे आयोजन – Bjp Created A Kirtan-navratri Plan To Reach Out To Women Mahila Morcha Events Will Be Held At Mandal Level     |     Lpg Crisis: Gas Booking System Down In Sehore, Crowds Gather At Agencies As Panic Booking Worsens Situation – Madhya Pradesh News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088