कटनी: कटनी कलेक्टरकटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले में फोर्टीफाइड राइस दिए जाने के मामले में लापरवाही बरतने पर मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कारपोरेशन के जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।नोटिस मे कहा गया है कि जिले में जुलाई महीने में फोर्टीफाइड राइस दिए जाने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए थे, लेकिन वीडियो कान्फ्रेंस और अन्य माध्यमों से जिले में फोर्टीफाइड राइस की उपलब्धता नहीं होने के कारण जुलाई महीने में शासकीय उचित मूल्य दुकानों को राइस नहीं दिए जाने की जानकारी लगातार दी गई।जिले मे फोर्टीफाइड राइस की अनुपलब्धता के बावजूद उसके आरओ और डीओ जारी किए गए। पोर्टल कि अनुसार 217 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के फोर्टीफाइड राइस के ट्रक चिट्स जनरेट किए गए।पोर्टल के अनुसार 1467 मेट्रिक टन फोर्टीफाइड राइस के आवंटन के विरूद्ध डिस्पैच मात्रा 1438 मैट्रिक टन है। उचित मूल्य दुकानों द्वारा फोर्टीफाइड राइस की रिसीविंग मात्रा 1164 मैट्रिक टन है। नोटिस में कहा गया है कि अनियमितता के कारण पोर्टल पर न सिर्फ फोर्टीफाइड राइस के ट्रक चिट्स रिसीव हुए, बल्कि उसका वितरण भी हो गया। जबकि किसी भी दुकान को फोर्टीफाइड राइस प्रदान नहीं किया गया।इसी प्रकार जून महीने में में शासकीय उचित मूल्य दुकान खम्हरिया में एक किलो गेहूं के ट्रक चिट्स जनरेट किए गए जबकि सामग्री को दिया जाना संभव नहीं है। कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी बहोरीबंद के प्रतिवेदन में तहसील की 17 उचित मूल्य दुकानों के ट्रक चिट्स 16 जुलाई को जनरेट किए गए, लेकिन ट्रक चिट्स की सामग्री 18 जुलाई से भेजना शुरु हुई।इससे स्पष्ट होता है कि पहले ट्रक चिट्स को जनरेट किया गया और दो दिन बाद सामग्री लोड कराई गई। किसी भी ट्रक चिट्स की रिवीसिंग सामग्री पहुंचने के 24 घंटे के अंदर संभव नहीं है।इसी प्रकार 15 जुलाई को जनरेट ट्रक चिट्स की सामग्री 18 जुलाई तक शासकीय उचित मूल्यों की दुकानों तक नहीं पहुंच सकी, इससे सामग्री का वितरण प्रभावित हुआ है। साथ ही खाद्य विभाग में जिले की रेंकिंग पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।


Comments are closed.