हेडलाइंस
Muzaffarpur Bihar News : Thieves Came Mid Night And Stole Electric Transformer Panic In The Villagers - Bihar News Up:राष्ट्रपति के मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त, छतों पर पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी - President’s Mathura-vrindavan Visit Drone Surveillance Planned Delhi Lok Adalat:क्या है दिल्ली नेशनल लोक अदालत की नई तारीख? जानें रजिस्ट्रेशन और टोकन लेने की प्रक्रिया - Delhi Lok Adalat 2026: New Date, Token Registration, Challans That Can Be Settled छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने शुरू की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा 75% तक का लाभ Advancing Minimally Invasive Cardiac Care Through Robotic Technology for Faster Recovery and Greater Precision BPTP Receives 'Iconic Project - Commercial' Recognition at ET Real Estate Conclave & Awards 2026 जिजीविषा:कुछ बनने की दौड़ में जीवन का एक भूला हुआ प्रश्न - Ananya Mishra Column A Forgotten Question Of Life In The Race To Become Something, Blog News In Hindi Went dark on a shadow voyage: How India-bound vessel crossed Strait of Hormuz | India News Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय! हीटवेव के बीच 14 मार्च को बदलेगा मौसम? हिमाचल:तय से ज्यादा दे दिया वेतन, ट्रेनिंग के बाद भी सैर-सपाटे पर रहे अधिकारी, रिपोर्ट में खुलासा - Himachal: Officers Paid More Than Stipulated Salary, Were On Tour Even After Training, Report Reveal...

कनाडा में बैठे KTF चीफ ने फिल्लौर के भारसिंहपुरा में करवाई थी पुजारी की हत्या

जालंधर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जारी किया इनामी पोस्टरजिला जालंधर के तहत आते उप-मंडल फिल्लौर के गांव भारसिंहपुरा में शिव मंदिर के पुजारी की हत्या करवाने वाले खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर को इनामी मुजरिम घोषित कर दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर को पकड़वाने वाले को 10 लाख का इनाम देने की घोषणा की है।खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ हरदीप सिंह निज्जर मूल रूप से भारसिंहपुरा का ही रहने वाला है। लेकिन अब वह खालिस्तान की सारी गतिविधियां कनाडा में रहकर चला रहा है। उसने वहीं से अपने गुर्गों के जरिये अपने ही गांव के शिव मंदिर के पुजारी संत कमलदीप की हत्या करवा दी थी। इस हमले में एक महिला घायल हो गई थी।पुजारी की हत्या का सारा षड्यंत्र हरदीप निज्जर ने अपने एक खालिस्तानी साथी अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर रचा था। अर्शदीप ने ही हरदीप के कहने पर मोगा से शूटर फिल्लौर के गांव भारसिंहपुरा में भेजे थे।राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हरदीप सिंह को इनामी मुजरिम घोषित करने वाले नोटिस में लिखा है कि भारत खासकर पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियां चल रही हैं उनमें भी इसकी शमूलियत है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि यह कनाडा में बैठ कर पैसों के दम पर अराजक गतिविधियों को चला है।NIA ने चार्जशीट में किए थे कई खुलासेपंजाब के फिल्लौर के गांव भारसिंहपुरा में एक मंदिर के पुजारी पर गोलियां चलाने के मामले में NIA द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में कई अहम खुलासे किए थे। चार्जशीट में खुलासा किया था कि पंजाब में हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने के लिए और पंजाब का साम्प्रदायिक माहौल खराब करने के लिए विदेश में बैठे खालिस्तानियों ने मंदिर के एक हिंदू पुजारी पर हिंदू युवकों को ही हायर करके गोलियां चलवाई थीं।यह सारा कृत्य कनाडा में बैठे दो खालिस्तानी समर्थकों अर्शदीप सिंह अर्श उर्फ प्रभ और हरदीप सिंह निज्जर ने करवाया था। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मोगा के कमलजीत शर्मा पुत्र दर्शन लाल शर्मा निवासी डाला (मेहना) जिला मोगा और राम सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी घल्ल खुर्द जिला फिरोजपुर से संपर्क साधा था। इसके बाद खालिस्तानी हरदीप सिंह के गांव भारसिंहपुर में शिव मंदिर के ही गेट से पुजारी संत ज्ञान मुनी कमलदीप व अन्य श्रद्धालुओं पर फायरिंग करने के बाद फरार हो गए थे।पुजारी- महिला सेवादार को लगीं थी 3-3 गोलियांइसमें संत कमलदीप और एक महिला सेवादार घायल हो गए थे। जब सुबह मंदिर के पुजारी पर गोलियां चलाई थीं तो मंदिर की एक सेवादार उन्हें बचाने के लिए उनके आगे आ गई थी। इस फायरिंग की घटना में पुजारी और महिला सेवादार सिमरन को 3-3 गोलियां लगी थीं।हरदीप ने अर्शदीप के साथ मिलकर बनाया था प्लानहरदीप सिंह मूल रूप से उसी गांव का रहने वाला है जहां पुजारी को गोलियां मारी गई थीं। यह सारा प्लान हरदीप ने अपने खालिस्तानी समर्थक साथी अर्शदीप के साथ मिलकर बनाया था। इस मामले में मुख्य शूटर कमलजीत शर्मा अर्शदीप के गांव का ही रहने वाला है।शूटरों ने पहले माथा टेकने के बहाने मंदिर में रेकी की थीअर्शदीप के माध्यम से ही कमलजीत और उसके साथी शूटर राम को पैसे भेजे गए थे। दोनों शूटरों ने पहले माथा टेकने के बहाने मंदिर में रेकी की थी। उसके बाद दोनों ने पिछले साल 31 जनवरी को रविवार के दिन सुबह करीब दस बजे मंदिर में फायरिंग कर दी थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले में एफआईआर 9 माह बाद 8 अक्टूबर को दर्ज की थी।घटना के बाद अरोपियों के स्कैच किए गए थे जारीजब यह फायरिंग हुई तो इसके प्रत्यक्षदर्शी वहां पर मौजूद श्रद्धालुओं को लेकर पुलिस ने आरोपियों के स्कैच बनाकर जारी किए थे। इसके अलावा पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर भी खंगाली थी। इसके साथ पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को डिटेन भी किया था। 11 फरवरी को पुलिस ने इस बात का पक्का पता लगा लिया था कि शूटर मोगा से आए थे। वहां पर पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन करके आरोपियों का पता लगाया था।

708390cookie-checkकनाडा में बैठे KTF चीफ ने फिल्लौर के भारसिंहपुरा में करवाई थी पुजारी की हत्या
Artical

Comments are closed.

Muzaffarpur Bihar News : Thieves Came Mid Night And Stole Electric Transformer Panic In The Villagers – Bihar News     |     Up:राष्ट्रपति के मथुरा-वृंदावन दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त, छतों पर पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी – President’s Mathura-vrindavan Visit Drone Surveillance Planned     |     Delhi Lok Adalat:क्या है दिल्ली नेशनल लोक अदालत की नई तारीख? जानें रजिस्ट्रेशन और टोकन लेने की प्रक्रिया – Delhi Lok Adalat 2026: New Date, Token Registration, Challans That Can Be Settled     |     छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने शुरू की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा 75% तक का लाभ     |     Advancing Minimally Invasive Cardiac Care Through Robotic Technology for Faster Recovery and Greater Precision     |     BPTP Receives 'Iconic Project – Commercial' Recognition at ET Real Estate Conclave & Awards 2026     |     जिजीविषा:कुछ बनने की दौड़ में जीवन का एक भूला हुआ प्रश्न – Ananya Mishra Column A Forgotten Question Of Life In The Race To Become Something, Blog News In Hindi     |     Went dark on a shadow voyage: How India-bound vessel crossed Strait of Hormuz | India News     |     Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय! हीटवेव के बीच 14 मार्च को बदलेगा मौसम?     |     हिमाचल:तय से ज्यादा दे दिया वेतन, ट्रेनिंग के बाद भी सैर-सपाटे पर रहे अधिकारी, रिपोर्ट में खुलासा – Himachal: Officers Paid More Than Stipulated Salary, Were On Tour Even After Training, Report Reveals     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088