बिलासपुर। महिला ने शराबी पति के साथ बैठने से मना कर दिया। इससे नाराज पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला के बाल पकड़कर जमीन पर घसीट दिया। मारपीट में पीड़िता को चोट लगी है। उन्होंने इसकी शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। ग्राम पंचायत भुंडा के रहने वाली रानी खूंटे रोजी मजदूरी करती हैं। उनके चार बच्चे हैं। शुक्रवार की रात वे अपने बच्चे नैना, नित्या, नैतिक, रीना और सास व ससुर के साथ खाना खाकर सोने की तैयारी कर रही थी।इसी दौरान रानी के पति ओमप्रकाश खूंटे शराब पीकर घर आया। रात एक बजे अपनी पत्नी को जगाकर अपने पास बैठने के लिए बोला। शराब पीने के कारण पत्नी ने उसके साथ बैठने से मना कर दिया।


Comments are closed.