भीलवाड़ा: लिस ने पिता की रिपोर्ट पर मामला किया दर्जभीलवाड़ा के रायला थाना क्षेत्र में एक दिन पहले फंदे से झुलती मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। इसी के चलते मृतक के पिता ने युवक के ससुर व पत्नी सहित साल लोगों के खिलाफ हत्या करने के बाद युवक का शव फंदे से लटका देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है।रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि शनिवार को चित्तौड़गढ़ हाल सरेरी चौराहा निवासी रामनाथ पुत्र प्रेमनाथ का शव एक खेत के पास पेड़ से लटका मिला था। मृतक रामनाथ 15 सालों से अपने ससुराल में रहकर मजदूरी कर रहा था। मृतक की मौत के बाद उसके पिता प्रेमनाथ ने थाने में हत्या के अंदेशे की रिपोर्ट दी है। उसने रिपोर्ट में रामनाथ के ससुर श्रवण कालबेलिया, उसकी पत्नी सहित सात लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या कर शव फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।8 घंटे तक लटकता रहा था शवजानकारी है कि शनिवार सुबह 11 बजे रायला पुलिस को रामनाथ का शव पेड़ पर फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने रामनाथ के ससुराल पक्ष के साथ ही पिता व भाई को भी सूचना दी थी। मृतक के भाई व पिता ने उसने नहीं आने तक शव को फंदे से नहीं उतारने की बात कहीं थी। जिसके चलते 8 घंटे तक शव पेड़ पर लटकता रहा था। और शाम को 6 बजे परिजनों के आने के बाद शव को नीचे उतारा गया।


Comments are closed.