हेडलाइंस
हिमाचल:हिंदी का विकल्प खत्म, छठी से अंग्रेजी माध्यम जरूरी; शिक्षा बोर्ड ने तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम बदला - Himachal Hindi Option Abolished English Medium Mandatory From Sixth Grade शिवम दुबे ने घर पहुंचते ही पिता को पहनाया टी20 वर्ल्ड कप जीत का मेडल, सामने आया खूबसूरत VIDEO कृतिका कामरा-गौरव कपूर की शादी में जमकर नाचे वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह, दुल्हन-दूल्हे की एंट्री में लूटी लाइमलाइट OnePlus बंद करेगा दिल्ली का यह सर्विस सेंटर, नहीं मिल रहे फोन के कंपोनेंट्स, यूजर्स परेशान संतरे के छिलके से फेस पैक कैसे बनाएं? लगाने से बढ़ जाएगा आपकी त्वचा का निखार Audi की कारें होंगी और महंगी, 2% तक बढ़ेंगी कीमतें; जानिए कितनी महंगी हो जाएगी आपकी फेवरेट कार? Bihar:admit Card आया तो परीक्षार्थी ने पकड़ लिया सिर! एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर देख मचा हंगामा - Bihar: A Candidate's Admit Card Arrived And They Grabbed Their Heads In Disarray! A Picture Of A D... Up:चार हजार करोड़ रुपये से बरेली की सूरत बदलेगा बीडीए, नौ परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं सीएम योगी - Cm Yogi May Lay Foundation Stone For Nine Projects Of Bda In Bareilly UP Weather : 3 दिन बाद बदलेंगे मौसम के मिजाज, सक्रिय हो रहा नया सिस्टम, बादल-बारिश के आसार, जानें IMD का नया अपडेट VinFast Continues Building a Layered Path for EV Transition With New Incentives

विरोधियों ने शर्तें गिनाई; बोले- चुनाव से पहले ऐसी शर्त नहीं थी, यह पंजाबियों से चीटिंग है

चंडीगढ़: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा।पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की फ्री बिजली पर सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस और अकाली दल ने आप सरकार के स्वघोषणा पत्र में दी शर्तें गिनाई हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले तो ऐसी कोई शर्त नहीं थी। अब पंजाबियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया गया है। हालांकि पंजाब सरकार की तरफ से अभी इसको लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है।यह हैं फ्री बिजली की शर्तेंपरिवार या घर में रहने वाला कोई इनकम टैक्स न देता हो।अगर भविष्य में इनकम टैक्स दायरे में आए तो खुद बिजली अफसर को सूचना देंगे।परिवार का कोई मेंबर न संवैधानिक पद पर रहा और न ही अब है।परिवार का कोई सदस्य मंत्री, सांसद, विधायक, नगर कौंसिल मेंबर, मेयर या जिला पंचायत चेयरमैन न रहा हो और न ही अब हो।परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।परिवार की मासिक पेंशन 10 हजार रुपए या उससे ज्यादा नहीं है।परिवार में कोई डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टेड अकाउंटेंट या आर्किटेक्ट नहीं है।बाजवा बोले- बिजली मिले न मिले, नया घोषणा पत्र मिल गयापंजाब विधानसभा में कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कोई भी यक्ति किसी विभाग का मौजूदा या पूर्व सरकारी कर्मचारी हो या इनकम टैक्स देता हो, उसे फ्री बिजली की सुविधा से बाहर रखा गया है। यह सीधी बात है कि पंजाब में सिर्फ कुछ परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। पंजाबियों को फ्री बिजली मिले या न मिले लेकिन नया घोषणा पत्र जरूर मिल गया है।सियासी स्टंट फ्री बिजली, शर्तें क्यों ? : राजा वड़िंगपंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की 600 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी महज सियासी स्टंट साबित हुई। सरकार की हिदायतों के मुतताबिक जो भी परिवार इनकम टैक्स देता है, सरकारी पेंशन लेता है या सरकारी कर्मचारी है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने शर्तें लगाकर पंजाबियों से धोखा किया है। अब ऐसी शर्तें क्यों?।80% से ज्यादा परिवार बाहर हुए : अकाली दलसीनियर अकाली नेता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि सरकार की शर्तों से 80% परिवार फ्री बिजली सुविधा से बाहर हो गए। भगवंत मान की सरकार ने पंजाबियों से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि यह हैरानीजनक है कि कुछ दिन पहले सीएम मान ने इस स्कीम से 51 लाख परिवारों को फायदा पहुंचने का दावा किया था। अब यह शर्तों वाला नोटिफिकेशन आ गया है। साफ है कि सीएम के सारे दावे खोखले और जमीनी हकीकत से दूर हैं।

715490cookie-checkविरोधियों ने शर्तें गिनाई; बोले- चुनाव से पहले ऐसी शर्त नहीं थी, यह पंजाबियों से चीटिंग है
Artical

Comments are closed.

हिमाचल:हिंदी का विकल्प खत्म, छठी से अंग्रेजी माध्यम जरूरी; शिक्षा बोर्ड ने तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम बदला – Himachal Hindi Option Abolished English Medium Mandatory From Sixth Grade     |     शिवम दुबे ने घर पहुंचते ही पिता को पहनाया टी20 वर्ल्ड कप जीत का मेडल, सामने आया खूबसूरत VIDEO     |     कृतिका कामरा-गौरव कपूर की शादी में जमकर नाचे वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह, दुल्हन-दूल्हे की एंट्री में लूटी लाइमलाइट     |     OnePlus बंद करेगा दिल्ली का यह सर्विस सेंटर, नहीं मिल रहे फोन के कंपोनेंट्स, यूजर्स परेशान     |     संतरे के छिलके से फेस पैक कैसे बनाएं? लगाने से बढ़ जाएगा आपकी त्वचा का निखार     |     Audi की कारें होंगी और महंगी, 2% तक बढ़ेंगी कीमतें; जानिए कितनी महंगी हो जाएगी आपकी फेवरेट कार?     |     Bihar:admit Card आया तो परीक्षार्थी ने पकड़ लिया सिर! एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर देख मचा हंगामा – Bihar: A Candidate’s Admit Card Arrived And They Grabbed Their Heads In Disarray! A Picture Of A Dog On The Ad     |     Up:चार हजार करोड़ रुपये से बरेली की सूरत बदलेगा बीडीए, नौ परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं सीएम योगी – Cm Yogi May Lay Foundation Stone For Nine Projects Of Bda In Bareilly     |     UP Weather : 3 दिन बाद बदलेंगे मौसम के मिजाज, सक्रिय हो रहा नया सिस्टम, बादल-बारिश के आसार, जानें IMD का नया अपडेट     |     VinFast Continues Building a Layered Path for EV Transition With New Incentives     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088