हेडलाइंस
ODI World Cup 2027: तीन देशों में होगा ICC विश्व कप, लेकिन फिर भी 2 के ही नाम कन्फर्म, आखिर तीसरी टीम क्यों छूट गई Rajya Sabha Election:'15 करोड़ देकर विधायकों को खरीदा गया', राजद ने इतना बड़ा आरोप लगाया, Nda ने क्या कहा? - Rajya Sabha Elections 2026: Rjd Leaders Attack Bjp And Nda: Bihar Political News, Congress ... Up:बंदरों से फसल बचाने को किसान बना भालू, अनोखे तरीके से कर रहा खेत की रखवाली, देखें संभल की Video - Up: To Save Crops From Monkeys, Farmer Dresses As A Bear Guarding His Field In A Unique Way Uttarakhand:एलपीजी गैस की जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी व स्टॉक जांच अभियान चलेगा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश - Campaign Involving Raids And Stock Inspections Will Be Conducted To Curb Hoarding Of Lpg ... Epstein Files Row:हरदीप पुरी की बेटी से जुड़े विवादित कंटेंट सोशल मीडिया से हटेंगे, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश - Delhi High Court Orders Removal Of Content Related To Hardeep Puri's Daughter From Social ... Ujjain News: Panchayat Secretary Caught Red-handed Taking Bribe Of ₹30,000, Contractor Also Booked - Madhya Pradesh News Rbse 5th, 8th Result:राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं की परिणाम तिथि घोषित, मार्च में इस दिन जारी होंगे नतीजे - Rbse 5th And 8th Result 2026: Official Date Announced, Results To Be Declared In March रंग लगाने के विवाद में कालू की हत्या:दोस्त की महिला मित्र के साथ खेली थी होली, पटरी पर बांधकर रेल से कटवाया - Kalu Murdered In Dispute Over Applying Colors: Had Played Holi With A Friend's Female Comp... Himachal News:हिमाचल प्रदेश सरकार ने खत्म किए सभी कैबिनेट रैंक, अधिसूचना जारी - Himachal Pradesh Government Abolishes All Cabinet Ranks Notification Issued 'लापता लेडीज' की तरह ही इस साल भी Oscar में भारत की एंट्री निकली कॉपी पेस्ट, खोज निकाली 2021 की फिल्म, जिससे चुराया गया 'होमबाउंड' का सीन दर सीन

ऑफिस के बाहर बोले- मैंने कुछ गलत नहीं किया है, यह सब पॉलिटिक्स; अधिकारियों ने शुरू की पूछताछ

नई दिल्ली: ED ऑफिस के बाहर हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन करते शिवसेना नेता संजय राउत।शिवसेना नेता संजय राउत शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुंबई ऑफिस पहुंचे। राउत को जमीन घोटाला मामले में पूछतछ के लिए बुलाया गया है। राउत ने ED ऑफिस के बाहर कहा- मैं एक निडर व्यक्ति हूं क्योंकि मैंने अपने जीवन में कभी कुछ गलत नहीं किया है। यह सब राजनीतिक है, इसके बारे में हमें बाद में पता चलेगा। फिलहाल मुझे लगता है कि मैं एक न्यूट्रल एजेंसी में जा रहा हूं और मुझे उन पर पूरा भरोसा है।ED ने पात्रा चॉल जमीन घोटाला केस में पूछताछ के लिए राउत को 29 जून को हाजिर होने का नोटिस दिया था। इसके बाद, राउत के वकील ने मुंबई ED ऑफिस जाकर पेशी के लिए मोहलत मांगी थी। उन्होंने डॉक्यूमेंट पेश करने के लिए कम समय मिलने का हवाला दिया था। राउत से पात्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़े दस्तावेज भी लाने को कहा गया है।राउत ने नोटिस को साजिश बताया थाइससे पहले उन्होंने सोमवार को ED के समन को साजिश करार देते हुए ट्वीट भी किया था, ‘अब मैं समझता हूं कि ED ने मुझे समन क्यों भेजा है। अच्छा है। महाराष्ट्र में बड़े घटनाक्रम चल रहे हैं। बाला साहेब के हम सभी शिव सैनिक एक बड़ी लड़ाई में शामिल हो गए हैं। यह साजिश चल रही है। मेरी गर्दन कट जाए तो भी मैं गुवाहाटी के रास्ते पर नहीं जाऊंगा। चलो। मुझे गिरफ्तार करो! जय महाराष्ट्र!’ED ने मुंबई की पात्रा चॉल की जमीन को लेकर 1,034 करोड़ रुपए के घोटाले की बात कही है। इसी मामले में संजय राउत को नोटिस मिला है।ED ने 5 अप्रैल को राउत की संपत्ति कुर्क कीED ने 1,034 करोड़ रुपए के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में महाराष्ट्र के बिजनेसमैन और राउत के करीबी प्रवीण राउत को फरवरी में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद इस केस में संजय राउत का नाम भी जुड़ा। 5 अप्रैल को ED ने इसी मामले में राउत के अलीबाग वाले प्लॉट के साथ दादर व मुंबई में एक-एक फ्लैट को भी कुर्क कर लिया था।संजय राउत की पत्नी पर भी आरोपजब ED ने प्रवीण को पकड़ा तो संजय राउत का नाम सामने आया। प्रवीण शिव सेना सांसद संजय राउत का दोस्त है। प्रवीण की पत्नी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा को 83 लाख रुपए का कर्ज भी दिया था, जिसका इस्तेमाल राउत परिवार ने दादर में एक फ्लैट खरीदने के लिए किया था। जब जांच शुरू हुई तो वर्षा ने 55 लाख रुपए प्रवीण की पत्नी को लौटा दिए।पात्रा चॉल मामले में गिरफ्तार हुए प्रवीण शिंदे और संजय राउत की पत्नी वर्षा के बीच बड़ी रकम के लेन-देन की बात कही गई थी।इस मामले का एक और आरोपी सुजीत पतकार भी संजय राउत से जुड़ा हुआ है। सुजीत संजय की बेटी की एक फर्म में पार्टनर है। सुजीत की पत्नी और संजय राउत की पत्नी ने एक साथ मिलकर अलीबाग में जमीन खरीदी। ये जमीन भी घोटाले के पैसे से ली गई थी।ये है जमीन घोटाले का मामला2007 में गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन और महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के बीच समझौता हुआ था। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने गुरुआशीष को पात्रा चॉल के किरायेदारों के 672 फ्लैट को री-डेवलप करने का काम सौंपा था। बता दें कि गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की सिस्टर कंपनी है।समझौते में यह भी तय हुआ था कि करीब 3 हजार फ्लैट महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी को सौंपने होंगे। ये फ्लैट अथॉरिटी की 47 एकड़ जमीन पर बनने थे, लेकिन गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन ने फ्लैट को री-डेवलप करने और अथॉरिटी को बाकी फ्लैट्स सौंपने की बजाय, इस जमीन को 8 अलग-अलग बिल्डरों को 1 हजार 34 करोड़ रुपए में बेच दिए।प्रवीण राउत हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में सारंग वधावन और राकेश वधावन के साथ डायरेक्टर थे। मार्च 2018 में अथॉरिटी ने गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इस मामले में फरवरी 2020 में इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया। प्रवीण राउत को जमानत पर छोड़ दिया गया। हाल ही में, ED ने फिर गिरफ्तार कर लिया था।

717140cookie-checkऑफिस के बाहर बोले- मैंने कुछ गलत नहीं किया है, यह सब पॉलिटिक्स; अधिकारियों ने शुरू की पूछताछ
Artical

Comments are closed.

ODI World Cup 2027: तीन देशों में होगा ICC विश्व कप, लेकिन फिर भी 2 के ही नाम कन्फर्म, आखिर तीसरी टीम क्यों छूट गई     |     Rajya Sabha Election:’15 करोड़ देकर विधायकों को खरीदा गया’, राजद ने इतना बड़ा आरोप लगाया, Nda ने क्या कहा? – Rajya Sabha Elections 2026: Rjd Leaders Attack Bjp And Nda: Bihar Political News, Congress Jdu     |     Up:बंदरों से फसल बचाने को किसान बना भालू, अनोखे तरीके से कर रहा खेत की रखवाली, देखें संभल की Video – Up: To Save Crops From Monkeys, Farmer Dresses As A Bear Guarding His Field In A Unique Way     |     Uttarakhand:एलपीजी गैस की जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी व स्टॉक जांच अभियान चलेगा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश – Campaign Involving Raids And Stock Inspections Will Be Conducted To Curb Hoarding Of Lpg Gas Uttarakhand News     |     Epstein Files Row:हरदीप पुरी की बेटी से जुड़े विवादित कंटेंट सोशल मीडिया से हटेंगे, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश – Delhi High Court Orders Removal Of Content Related To Hardeep Puri’s Daughter From Social Media     |     Ujjain News: Panchayat Secretary Caught Red-handed Taking Bribe Of ₹30,000, Contractor Also Booked – Madhya Pradesh News     |     Rbse 5th, 8th Result:राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं की परिणाम तिथि घोषित, मार्च में इस दिन जारी होंगे नतीजे – Rbse 5th And 8th Result 2026: Official Date Announced, Results To Be Declared In March     |     रंग लगाने के विवाद में कालू की हत्या:दोस्त की महिला मित्र के साथ खेली थी होली, पटरी पर बांधकर रेल से कटवाया – Kalu Murdered In Dispute Over Applying Colors: Had Played Holi With A Friend’s Female Companion     |     Himachal News:हिमाचल प्रदेश सरकार ने खत्म किए सभी कैबिनेट रैंक, अधिसूचना जारी – Himachal Pradesh Government Abolishes All Cabinet Ranks Notification Issued     |     ‘लापता लेडीज’ की तरह ही इस साल भी Oscar में भारत की एंट्री निकली कॉपी पेस्ट, खोज निकाली 2021 की फिल्म, जिससे चुराया गया ‘होमबाउंड’ का सीन दर सीन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088