हेडलाइंस
Shahjahanpur Accident:इंदिरानगर रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन से कटकर लेखपाल की मौत, धड़ से सिर हुआ अलग - Lekhpal Died After Being Hit By Train Near Indiranagar Railway Gate Of Shahjahanpur Mp News:सीएम मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी - Mp News: Cm Mohan Yadav Said – There Is No Shortage Of Domestic Gas In Madhya Pradesh, Uninterrupte... Bhilwara News: अंटाली तहसील में एसीबी का ट्रैप, ई-मित्र संचालक 60 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Shimla:मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, जाठिया देवी और हिम चंडीगढ़ प्रोजेक्ट के लिए मांगी मदद - Vikramaditya Singh, Jathia Devi And Him Met Manohar Lal Khattar And Sought Help For The Chandi... 75 हजार पाउंड से शुरू हुई बोली, 4.8 करोड़ पर जाकर थमी, 21 साल का अनकैप्ड प्लेयर बना ऑक्शन में सबसे महंगा बिहार राज्यसभा चुनाव की पांचवीं सीट के लिए NDA और महागठबंधन में खींचतान, सम्राट चौधरी के आवास पर विधायकों का रात्रि भोज रिलीज हुआ धुरंधर 2 का सबसे धाकड़ गाना, एक्शन से सराबोर दिखा वीडियो, पंजाब से खास है कनेक्शन मोटोरोला ने चुपचाप लॉन्च कर दिया Motorola Edge 70 Fusion+, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स Physics Wallah Alakh Pandey Success Tips: सफलता के शिखर पर पहुंचाएगी अलख पांडे की ये बातें, बस बांध लें गांठ ईरान पर हमले में अरबों रुपये फूक चुके डोनाल्ड ट्रंप, 6 दिनों का खर्च आया सामने

अल जवाहिरी की मौत के बाद अपहरण, हाईजैकिंग और आत्मघाती हमले की आशंका बरकरार

वॉशिंगटन। खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा मुखिया अयमान अल जवाहिरी का अमेरिका खात्मा तो कर दिया पर खतरा अभी टला नहीं है। जवाहिरी के खात्मे के बाद अलकायदा के समर्थक या इससे जुड़े आतंकी संगठन अमेरिकी सेवाओं या नागरिकों को निशाना बना सकते हैं। इसलिए अमेरिकी नागरिकों से अपील की है कि वो विदेश यात्रा के दौरान सतर्क रहें और अपने आसपास के हालात का जायजा लेते रहें। अमेरिका ने कहा कि अलकायदा समर्थित आतंकी ‘आत्मघाती, हत्या, अपहरण, प्लेन हाईजैक और बम विस्फोटों’ सहित कई तरह के हथकंडे अपना सकते हैं।’ मंगलवार को अल जवाहिरी काबुल में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था।
एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएस ने अल जवाहिरी की मौत के बाद चेतावनी देते हुए कहा कि, अलकायदा प्रमुख जवाहिरी 11 सितंबर 2001 में अमेरिका पर हुए हमले में शामिल था और लगातार अपने समर्थकों से अमेरिका पर हमले करने को कहता रहता था। इसलिए उसकी मौत के बाद उसके समर्थक अमेरिकी सेवाओं या अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना सकते हैं। पाकिस्तान के एबटाबाद में हुए अमेरिकी ऑपरेशन में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अल जवाहिरी ने अलकायदा की कमान अपने हाथों में ले ली थी। 2011 में वह अलकायदा का प्रमुख बन गया था। दुनिया के कई हिस्सों में हुए आतंकी हमलों के लिए उसे जिम्मेदार माना जाता रहा।
वहीं भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी माना कि अल जवाहिरी की मौत के बाद इसका सीधा असर भारत में अलकायदा समर्थकों और कैडर के मनोबल पर होगा। सूत्रों ने न्यूज़18 से कहा कि हाल ही में वे प्रोपेगेंडा कैंपेन करके भारत में अल कायदा की संगठनात्मक मशीनरी को दोबारा जिंदा करने की कोशिश कर रहे थे। अलकायदा के मुखिया के खात्मे से अलकायदा के क्षेत्रीय सहयोगी एक्यूआईएस, एक्यूबीडी, एएआई की गतिविधियों पर भी असर होगा। सूत्रों ने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि अब भारत में अलकायदा कैडर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट और उसके क्षेत्रीय सहयोगी आईएसकेपी के प्रति झुकाव दिखा सकते हैं

720160cookie-checkअल जवाहिरी की मौत के बाद अपहरण, हाईजैकिंग और आत्मघाती हमले की आशंका बरकरार
Artical

Comments are closed.

Shahjahanpur Accident:इंदिरानगर रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन से कटकर लेखपाल की मौत, धड़ से सिर हुआ अलग – Lekhpal Died After Being Hit By Train Near Indiranagar Railway Gate Of Shahjahanpur     |     Mp News:सीएम मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी – Mp News: Cm Mohan Yadav Said – There Is No Shortage Of Domestic Gas In Madhya Pradesh, Uninterrupted Supply Wi     |     Bhilwara News: अंटाली तहसील में एसीबी का ट्रैप, ई-मित्र संचालक 60 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार     |     Shimla:मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, जाठिया देवी और हिम चंडीगढ़ प्रोजेक्ट के लिए मांगी मदद – Vikramaditya Singh, Jathia Devi And Him Met Manohar Lal Khattar And Sought Help For The Chandigarh Project.     |     75 हजार पाउंड से शुरू हुई बोली, 4.8 करोड़ पर जाकर थमी, 21 साल का अनकैप्ड प्लेयर बना ऑक्शन में सबसे महंगा     |     बिहार राज्यसभा चुनाव की पांचवीं सीट के लिए NDA और महागठबंधन में खींचतान, सम्राट चौधरी के आवास पर विधायकों का रात्रि भोज     |     रिलीज हुआ धुरंधर 2 का सबसे धाकड़ गाना, एक्शन से सराबोर दिखा वीडियो, पंजाब से खास है कनेक्शन     |     मोटोरोला ने चुपचाप लॉन्च कर दिया Motorola Edge 70 Fusion+, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स     |     Physics Wallah Alakh Pandey Success Tips: सफलता के शिखर पर पहुंचाएगी अलख पांडे की ये बातें, बस बांध लें गांठ     |     ईरान पर हमले में अरबों रुपये फूक चुके डोनाल्ड ट्रंप, 6 दिनों का खर्च आया सामने     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088