अजमेर: जन समस्याओं के निस्तारण के लिए का लोकप्रिय कार्यक्रम इस बार रविवार 7 अगस्त काे आशागंज स्थित संत कंवर राम स्कूल के सभागार में सुबह 11 से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में वार्ड 21, 22, 23, 24 और 25 के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर आ सकते हैं।रूबरू में वार्ड 21 की पार्षद किरण तुनगरिया, वार्ड 22 के पार्षद हेमंत सुनारीवाल, वार्ड 23 के पार्षद नरेश सत्यावना, वार्ड 24 के पार्षद लोकेश वर्मा, वार्ड 25 के पार्षद बलराम कृष्ण नायक और मनोनीत पार्षद विपिन बेसिल मौजूद रहेंगे। समाधान के लिए निगम की मेयर ब्रजलता हाड़ा, विधायक अनिता भदेल, जलदाय विभाग, डिस्कॉम, टाटा पावर, निगम आदि के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इन वार्डों की पहाड़गंज, भगवानगंज, फरीदाबाग, सांसी बस्ती, रामबाग, शिव कॉलोनी, गुर्जरवास, चांदमारी, सीता गौशाला, खटीक बस्ती, रामगंज, पत्थर वाली गली, हजारी बाग, साधु बस्ती, कोली बस्ती आदि कॉलोनियों के नागरिक लिखित में शिकायत लाएं ताकि समाधान किया जा सके।


Comments are closed.