महंगाई और बेरोजगारी के ‘दोहरे इंजन’ से एक भी भारतीय नहीं बचा: राहुल गांधी ने साधा नरेंद्र मोदी पर निशाना
नई दिल्ली: देश भर में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि- महंगाई और बेरोजगारी के ‘दोहरे इंजन’ से एक भी भारतीय नहीं बचा है।
इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा कल किए गए प्रदर्शन को लेकर उनके नेताओं पर FIR दर्ज़ होने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वे(भाजपा) FIR दर्ज़ कर सकते हैं। वे जो चाहें कर सकते हैं हमारे देश में आज के समय में प्रदर्शन करना और अपनी राय व्यक्त करना गैरकानूनी है तो वे जो करना चाहते हैं, कर सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले बी राहुल गांधी ने कहा था कि आज देश में तानाशाही चल रही है. हम महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन हमें जेल में डाल दिया जाता है. हमें संसद में बहस नहीं करने दी जा रही. उन्होंने कहा कि आज हमारी लड़ाई एक राजनीतिक पार्टी से नहीं है बल्कि हमारी लड़ाई देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ है।


Comments are closed.