हेडलाइंस
वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर मंदिर जाने पर कीर्ति आजाद ने उठाए थे सवाल, ईशान किशन ने दिया कुछ यूं शानदार जवाब 90 के दशक का TV शो, जिसने दी फिल्मों को टक्कर, रजत कपूर से नीना गुप्ता तक, 15 से ज्यादा बॉलीवुड दिग्गज सजाते थे महफिल सैमसंग के नए AI पावर्ड AC करेंगे बिजली की खपत 30 परसेंट कम, कंपनी ने पेश की 23 मॉडल की विशाल रेंज मुल्तानी मिट्टी का पत्थर या पाउडर, ग्लोइंग स्किन के लिए क्या है ज़्यादा फायदेमंद? देश में LPG का प्रोडक्शन 10 प्रतिशत बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज No-confidence motion debate: Opposition accuses Om Birla of partisanship, NDA defends Speaker in Lok Sabha | India News Bihar News: घरेलू गैस की भारी किल्लत, लोग सुबह 5 बजे से कतार में खड़े, व्यवसायिक गैस की सप्लाई बंद Up:प्रदेश में बदली गई बिजली मीटर व्यवस्था, 13 मार्च के बाद बैलेंस शून्य होते ही कट जाएगी सप्लाई; जानिए डिटेल - Up: Electricity Metering System Changed In The State, Supply Will Be Cut Off As Soon As T... उत्तराखंड में हर परिवार की होगी अलग आईडी:अब 18 से अधिक उम्र की सबसे बुजुर्ग महिला होगी घर की मुखिया - Uttarakhand Budget Session 2026 Ordinance Table Every Family In Uttarakhand Will Have A Separate I... Ajmer News: अजमेर शरीफ के सूफी प्रतिनिधिमंडल ने ईरानी दूतावास पहुंचकर जताई संवेदना, विश्व शांति के लिए की दुआ - Ajmer News

15-20 मिनट में मौके पर पहुंचे अधिकारी, मॉक ड्रिल होने पर ली राहत की सांस

टोंक: मॉक ड्रिल के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत करते कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी मनीष त्रिपाठी।टोंक शहर और आसपास के इलाकों में गुरुवार को दोपहर को 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब सूचना मिली जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 स्थित बनास पुलिया के टूटने से बस गिर गई और 5 सवारियों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। कलेक्टर, एसपी समेत आला अधिकारी तो मॉक ड्रिल कार्यक्रम के अनुसार पहले ही मौके पर पहुंच गए, लेकिन दूसरे विभाग के कर्मचारी, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, SDRF की टीम 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंची। इस दौरान पता चला कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है, बल्कि यह एक मॉक ड्रिल है तो लोगों ने राहत की सांस ली।दरअसल पुलिया टूटने के बाद होने वाली आपदा से निपटने के लिए और घायलों को जल्दी इलाज उपलब्ध कराने के लिए मॉक ड्रिल की गई। इसके बाद सभी विभागों ने अपना अपना काम इमरजेंसी की तरह किया। इस दौरान कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, एसपी मनीष त्रिपाठी, डीएसपी सालेह मोहम्मद आदि प्रशासनिक अधिकारी समेत पुलिस बल मौके पर तैनात थे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक बनास पुलिया पर वन-वे किया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग और शहर के लोग कोई बड़ा हादसा होना मान रहे थे और वह यह जानकारी जुटाते रहे कि कितना बड़ा एक्सीडेंट हुआ, बस कहां की थी, कितने मरे हैं और कितने घायल हैं। जब लोगों को पता लगा कि ये प्रशासन की ओर से की गई मॉक ड्रिल थी तो उन्होंने राहत की सांस ली।आपदा की स्थिति में सभी विभागों की व्यवस्थाओं को जांचाकलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि आपदा के समय में कौन सा विभाग कब रिस्पॉन्स करता है। इसे जांचने के लिए यह मॉक ड्रिल की गई है। इस दौरान मोबाइल पर सूचना देने के करीब 15 से 20 मिनट में सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मॉक ड्रील के दौरान सभी विभागों का रिस्पॉन्स अच्छा रहा। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना काल के चलते पिछले 2 सालों से टोंक में इस तरह की गतिविधियां नहीं हुई थी। ऐसे में मॉक ड्रिल कर आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को जांचा है। सआदत अस्पताल में भी घायलों के आने की सूचना पर तैयारियां भी देखी गई है।कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर मौके पर भेजी एंबुलेंससआदत अस्पताल के PMO डॉक्टर बी एल मीणा ने बताया की करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि जयपुर रोड पर बनास नदी पर बनी पुलिया टूटने से बस गिर गई है। इस हादसे में 5 लोगों के मरने और 20 लोगों के घायल होने की खबर है। उसके बाद तुरंत मौके के लिए एंबुलेंस रवाना की गई और अस्पताल में बेड आदि की व्यवस्था पुख्ता की गई। करीब 20-25 मिनट बाद पता लगा कि ये मॉक ड्रिल थी।

724180cookie-check15-20 मिनट में मौके पर पहुंचे अधिकारी, मॉक ड्रिल होने पर ली राहत की सांस
Artical

Comments are closed.

वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर मंदिर जाने पर कीर्ति आजाद ने उठाए थे सवाल, ईशान किशन ने दिया कुछ यूं शानदार जवाब     |     90 के दशक का TV शो, जिसने दी फिल्मों को टक्कर, रजत कपूर से नीना गुप्ता तक, 15 से ज्यादा बॉलीवुड दिग्गज सजाते थे महफिल     |     सैमसंग के नए AI पावर्ड AC करेंगे बिजली की खपत 30 परसेंट कम, कंपनी ने पेश की 23 मॉडल की विशाल रेंज     |     मुल्तानी मिट्टी का पत्थर या पाउडर, ग्लोइंग स्किन के लिए क्या है ज़्यादा फायदेमंद?     |     देश में LPG का प्रोडक्शन 10 प्रतिशत बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज     |     No-confidence motion debate: Opposition accuses Om Birla of partisanship, NDA defends Speaker in Lok Sabha | India News     |     Bihar News: घरेलू गैस की भारी किल्लत, लोग सुबह 5 बजे से कतार में खड़े, व्यवसायिक गैस की सप्लाई बंद     |     Up:प्रदेश में बदली गई बिजली मीटर व्यवस्था, 13 मार्च के बाद बैलेंस शून्य होते ही कट जाएगी सप्लाई; जानिए डिटेल – Up: Electricity Metering System Changed In The State, Supply Will Be Cut Off As Soon As The Balance Reaches Z     |     उत्तराखंड में हर परिवार की होगी अलग आईडी:अब 18 से अधिक उम्र की सबसे बुजुर्ग महिला होगी घर की मुखिया – Uttarakhand Budget Session 2026 Ordinance Table Every Family In Uttarakhand Will Have A Separate Id     |     Ajmer News: अजमेर शरीफ के सूफी प्रतिनिधिमंडल ने ईरानी दूतावास पहुंचकर जताई संवेदना, विश्व शांति के लिए की दुआ – Ajmer News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088