हेडलाइंस
SBI में जमा करें ‌₹2,00,000 और पाएं ₹1,05,983 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का छात्रों को संदेश, कहा – ‘शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना भी अत्यंत आवश्यक’ पैसों के विवाद में चली गोलियां:लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार - Young Boy Shot Dead In Jalandhar Amit Shah Punjab Elections 2027: Punjab: Amit Shah rules out Akali alliance revival, says BJP will fight 2027 polls to form own government | India News दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले लगा झटका, दिग्गज ने साथ छोड़ने का किया ऐलान News Bihar--head Butted Corpse Case In Ghogha, Hotel Owner Killed The Employee - Bhagalpur News सीएम योगी बोले:जंगलों में लगने वाली आग को लेकर अभी से करें तैयारी, जारी हुई संवेदनशील जिलों की सूची - Cm Yogi Said: Prepare Now For Forest Fires, List Of Sensitive Districts Released Uttarakhand:शोध में खुलासा, तेजी से बढ़ रहीं ग्लेशियर झीलें, आपदाओं का खतरा, 0.2 से 0.3 डिग्री तक बढ़ा पारा - Glacial Lakes Expanding Rapidly Risk Of Disasters Rises Research Reveals Findings Uttarakh... Khandwa News: During Gas Shortage Sudden Checking Campaign Conducted In Big Hotels - Khandwa News Rajasthan:पढ़ाई में टॉप करने पर सरकारी स्कूल की छात्राओं को मिली हेलीकॉप्टर राइड, खुशी से झूम उठीं बच्चियां - Nagaur News Govt School Students Receive Helicopter Ride For Topping Academics Girls Overj...

मन की शक्ति

मन को जीवन का केंद्रबिंदु कहना असंभव नहीं है। मनुष्य की क्रियाओं, आचरणों का प्रारंभ मन से ही होता है। मन तरह-तरह के संकल्प, कल्पनाएं करता है। जिस ओर उसका रुझान हो जाता है उसी ओर मनुष्य की सारी गतिविधियां चल पड़ती है। जैसी कल्पना हो उसी के अनुरूप प्रयास-पुरुषार्थ एवं उसी के अनुसार फल सामने आने लगते हैं। मन जिधर रस लेने लगे उसमें लौकिक लाभ या हानि का बहुत महत्व नहीं रह जाता। प्रिय लगने वाले के लिए सब कुछ खो देने और बड़े से बड़े कष्ट सहने को भी मनुष्य सहज ही तैयार हो जाता है। मन यदि अच्छी दिशा में मुड़ जाए; आत्मसुधार, आत्मनिर्माण और आत्मविकास में रुचि लेने लगे तो जीवन में एक चमत्कार हो सकता है। सामान्य श्रेणी का मनुष्य भी महापुरुषों की श्रेणी में आसानी से पहुंच सकता है। सारी कठिनाई मन को अनुपयुक्त दिशा से उपयुक्त दिशा में मोड़ने की ही है। इस समस्या के हल होने पर मनुष्य सच्चे अर्थ में मनुष्य बनता हुआ देवत्व के लक्ष्य तक सुविधापूर्वक पहुंच सकता है।
शरीर के प्रति कर्तव्य पालन करने की तरह मन के प्रति भी हमें अपने उत्तरदायित्वों को पूर्ण करना चाहिए। कुविचारों और दुर्भावनाओं से मन गंदा, मलिन और पतित होता है, अपनी सभी विशेषता और श्रेष्ठताओं को खो देता है। इस स्थिति से सतर्क रहने और बचने की आवश्यकता का अनुभव करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। मन को सही दिशा देते रहने के लिए स्वाध्याय की वैसी ही आवश्यकता है जैसे शरीर को भोजन देने की। आत्मनिर्माण करने वाली जीवन की समस्याओं को सही ढंग से सुलझाने वाली उत्कृष्ट विचारधारा की पुस्तकें पूरे ध्यान, मनन और चिंतन के साथ पढ़ते रहना ही स्वाध्याय है। यदि सुलझे हुए विचारों के जीवन विद्या के ज्ञाता कोई संभ्रांत सज्जन उपलब्ध हो सकते हों तो उनका सत्संग भी उपयोगी सिद्ध हो सकता है। मन का स्वभाव बालक जैसा होता है, उमंग से भरकर वह कुछ न कुछ करना-बोलना चाहता है। यदि दिशा न दी जाए तो उसकी क्रियाशीलता तोड़-फोड़ एवं गाली-गलौज के रूप में भी सामने आ सकती है।
मन में जब सद्विचार भरे रहेंगे तो कुविचार भी कोई दूसरा रास्ता टटोलेंगे। रोटी और पानी जिस प्रकार शरीर की सुरक्षा और परिपुष्टि के लिए आवश्यक हैं उसी प्रकार आत्मिक स्थिरता और प्रगति के लिए सद्विचारों, सद्भावों की प्रचुर मात्रा उपलब्ध होनी ही चाहिए। युग निर्माण के लिए, आत्म निर्माण के लिए वह प्रधान साधन है। संकल्प की, मन की शुद्धि के लिए इसे ही दवा माना गया है।

725950cookie-checkमन की शक्ति
Artical

Comments are closed.

SBI में जमा करें ‌₹2,00,000 और पाएं ₹1,05,983 का फिक्स ब्याज, सरकारी गारंटी के साथ     |     डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का छात्रों को संदेश, कहा – ‘शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना भी अत्यंत आवश्यक’     |     पैसों के विवाद में चली गोलियां:लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार – Young Boy Shot Dead In Jalandhar     |     Amit Shah Punjab Elections 2027: Punjab: Amit Shah rules out Akali alliance revival, says BJP will fight 2027 polls to form own government | India News     |     दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले लगा झटका, दिग्गज ने साथ छोड़ने का किया ऐलान     |     News Bihar–head Butted Corpse Case In Ghogha, Hotel Owner Killed The Employee – Bhagalpur News     |     सीएम योगी बोले:जंगलों में लगने वाली आग को लेकर अभी से करें तैयारी, जारी हुई संवेदनशील जिलों की सूची – Cm Yogi Said: Prepare Now For Forest Fires, List Of Sensitive Districts Released     |     Uttarakhand:शोध में खुलासा, तेजी से बढ़ रहीं ग्लेशियर झीलें, आपदाओं का खतरा, 0.2 से 0.3 डिग्री तक बढ़ा पारा – Glacial Lakes Expanding Rapidly Risk Of Disasters Rises Research Reveals Findings Uttarakhand News     |     Khandwa News: During Gas Shortage Sudden Checking Campaign Conducted In Big Hotels – Khandwa News     |     Rajasthan:पढ़ाई में टॉप करने पर सरकारी स्कूल की छात्राओं को मिली हेलीकॉप्टर राइड, खुशी से झूम उठीं बच्चियां – Nagaur News Govt School Students Receive Helicopter Ride For Topping Academics Girls Overjoyed With Excitement     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088