झुंझुनूं: एनडीए के समर्थन से झुंझुनूं के लाड़ले जगदीप धनखड उप राष्ट्रपति बन गए हैं। जैसे ही रिजल्ट आया वैसे उनके पैतृक गांव किठाना में जश्र शुरू हो गया। इस सूचना का सभी को इंतजार था। रिजल्ट की सूचना मिलते ही सभी लोग डांस कर खुशियां मनाने लगे। लोग पटाखे फोड़ने लगे।गांव में दीवाली जैसा माहौल हो गया। लोग एक दूसरे को बधाइयां देने लगे। एक दूसरे गले मिलकर बधाई दी गई। जगदीप धनकड़ के गांव में लोग खुशी का माहौल रहा। महिलाएं ग्रामीण महिलाएं घर खुशी के गीत गा रही थी। उनके पैतृक घर पर आसपास के गांवों के लोगों का मेला लगा रहा। जीत की खुशी मनाने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।झुंझुनूं के किठाना निवासी जगदीप धनकड़ का उपराष्ट्रपति बन गए हैं। उनके घर पर ग्रामीणों ने खुशियां मनाई। ग्रामीणों ने कहा कि आज उनके गांव का नाम पूरे देश में रोशन हो गया है। सुबह से ही गांव में पूजा अर्चना का दौर जारी था। अपने लाड़ले के लिए लोग प्रार्थनाएं कर रहे थे।


Comments are closed.