हेडलाइंस
Bjp Response To Sonia Gandhi: 'Khamenei supported J&K rebels': BJP hits out at Sonia Gandhi | India News Upset Over Shoddy Construction Darbhanga's Deputy Mayor Broke Wall Video Goes Viral - Bihar News Lucknow News:होटल में थूककर रोटी बनाने का वीडियो आया सामने, कारीगर गिरफ्तार - Video Of Spitting On Roti In Lucknow Hotel Surfaces, Artisan Arrested Uttarakhand:सात मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, पांच लोगों को भारत की नागरिकता का देंगे प्रमाणपत्र - Amit Shah Will Reach Haridwar On March 7 Will Give Certificate Of Indian Citizenship To Five ... Mahakal Temple Purified After Lunar Eclipse. Find Out What Happened After Eclipse Ended. - Madhya Pradesh News Sikar News:आधी रात गोलियों की गूंज से कांपा बीदासर! मालिक की मौत, तीन जूझ रहे हैं जिंदगी-मौत की जंग में - Bidasar Hotel The Royal Treat Firing Case Maniram Manda Murder Liquor Business Rivalry Rajasth... Hp Politics:जयराम ठाकुर बोले- नगर निगम शिमला में मित्रवादी राजनीति का वर्चस्व, महिलाओं का हक छीन रही सरकार - Jai Ram Thakur Said – Crony Politics Is Dominant In Shimla Municipal Corporation पाकिस्तान के बाहर होते ही कप्तान सलमान आगा की हुई घनघोर बेइज्जती, पूछा गया - खुद कप्तानी छोड़ेंगे या हटाया जाएगा Aspirants Season 3 Release: पंचायत से भी दमदार 9.1 IMDb रेटिंग, अब धमाकेदार सीरीज का आ रहा दूसरा सीजन, तय हो गई रिलीज डेट Pm Narendra Modi: PM Modi calls for export push, puts biopharma at centre stage | India News

बालोद की बच्ची रायपुर में भर्ती, प्राइवेट लैब ने जांच में पुष्टि की; प्रदेश में एक्टिव केस 11 हुए

बालोद: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब बालोद में 3 साल की बच्ची में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्ची को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कलेक्टर ने अलर्ट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग को भी मुस्तैदी से काम के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद प्रदेश में स्वाइन फ्लू के एक्टिव केस 11 हो गए हैं। एक दिन पहले ही रविवार को कवर्धा की 4 साल की बच्ची की मौत भी इलाज के दौरान रायपुर में हुई है।इस साल बालोद में यह पहला स्वाइन फ्लू का केस है। बच्ची गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सतमरा की रहने वाली है। बच्ची को स्वाइन फ्लू की पुष्टि एक प्राइवेट लैब की रिपोर्ट पर की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अभी प्रारंभिक स्थिति है। इस पर नियंत्रण के लिए जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। इस वायरस से होने वाले सिम्टम्स को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिससे लोगों का उचित इलाज हो सके।कोविड के बाद नया खतरा, जिले में अलर्टजिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वाइन फ्लू नया खतरा बनने लगा है। जिले में अभी कोरोना के 227 एक्टिव केस हैं। वहीं अब स्वाइन फ्लू का भी पहला मामला दर्ज किया गया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया की प्रोटोकॉल के हिसाब से सारे कार्य किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन साल की बच्ची में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की जानकारी मिली है।अब तक 28 लोग आ चुके स्वाइन फ्लू की चपेट मेंप्रदेश भर में अब तक 28 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। इसमें से 4 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। कवर्धा की रहने वाली बच्ची सर्दी-जुकाम से पीड़ित थी। परिजनों ने उसे 4 जुलाई को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसे निमोनिया बताया गया, बाद में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की मौत फेफड़ों के पूरी तरह काम बंद करने की वजह से हुआ है।क्या है यह स्वाइन फ्लूडॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, स्वाइन फ्लू भी सामान्य इंफ्लूएंजा यानी सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों वाला ही होता है। अंतर यह है कि सामान्य सर्दी-जुकाम अधिकतम तीन दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन स्वाइन फ्लू में यह कई दिनों तक चलता है। इससे श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिल, किडनी, फेफड़े, रक्तचाप, कैंसर आदि की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए यह फ्लू घातक हो सकता है।यह लक्षण दिखें तो नजरअंदाज न करेंडॉक्टरों का कहना है, स्वाइन फ्लू एक इंफ्लुएंजा वायरस की वजह से होता है जो सूअरों में पाया जाता है। तीन दिनों से अधिक समय तक 101 डिग्री से अधिक बुखार रह रहा हो, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, नाक से पानी आ रहा हो या फिर नाक पूरी तरह बंद हो गई हो, थकान, भूख में कमी और उल्टी जैसे लक्षण स्वाइन फ्लू हो सकते हैं। अगर ऐसे लक्षण दिखें तो इसे नजर अंदाज न करें। तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।

732430cookie-checkबालोद की बच्ची रायपुर में भर्ती, प्राइवेट लैब ने जांच में पुष्टि की; प्रदेश में एक्टिव केस 11 हुए
Artical

Comments are closed.

Bjp Response To Sonia Gandhi: ‘Khamenei supported J&K rebels’: BJP hits out at Sonia Gandhi | India News     |     Upset Over Shoddy Construction Darbhanga’s Deputy Mayor Broke Wall Video Goes Viral – Bihar News     |     Lucknow News:होटल में थूककर रोटी बनाने का वीडियो आया सामने, कारीगर गिरफ्तार – Video Of Spitting On Roti In Lucknow Hotel Surfaces, Artisan Arrested     |     Uttarakhand:सात मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, पांच लोगों को भारत की नागरिकता का देंगे प्रमाणपत्र – Amit Shah Will Reach Haridwar On March 7 Will Give Certificate Of Indian Citizenship To Five People     |     Mahakal Temple Purified After Lunar Eclipse. Find Out What Happened After Eclipse Ended. – Madhya Pradesh News     |     Sikar News:आधी रात गोलियों की गूंज से कांपा बीदासर! मालिक की मौत, तीन जूझ रहे हैं जिंदगी-मौत की जंग में – Bidasar Hotel The Royal Treat Firing Case Maniram Manda Murder Liquor Business Rivalry Rajasthan     |     Hp Politics:जयराम ठाकुर बोले- नगर निगम शिमला में मित्रवादी राजनीति का वर्चस्व, महिलाओं का हक छीन रही सरकार – Jai Ram Thakur Said – Crony Politics Is Dominant In Shimla Municipal Corporation     |     पाकिस्तान के बाहर होते ही कप्तान सलमान आगा की हुई घनघोर बेइज्जती, पूछा गया – खुद कप्तानी छोड़ेंगे या हटाया जाएगा     |     Aspirants Season 3 Release: पंचायत से भी दमदार 9.1 IMDb रेटिंग, अब धमाकेदार सीरीज का आ रहा दूसरा सीजन, तय हो गई रिलीज डेट     |     Pm Narendra Modi: PM Modi calls for export push, puts biopharma at centre stage | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088