हेडलाइंस
हिमाचल:तय से ज्यादा दे दिया वेतन, ट्रेनिंग के बाद भी सैर-सपाटे पर रहे अधिकारी, रिपोर्ट में खुलासा - Himachal: Officers Paid More Than Stipulated Salary, Were On Tour Even After Training, Report Reveal... कप्तान शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टीम इंडिया के पूर्व कोच को मिलेगा खास सम्मान 27 की उम्र में मशहूर साउथ एक्टर का निधन, घर में मिला शव, कभी चाइल्ड आर्टिस्ट बन जीता था दिल iPhone 17 खरीदें या फिर iPhone 18 के लिए करें इंतजार? आपको भी है कंफ्यूजन? जानें क्या करें Aam Panna Recipe: आम पन्ना कैसे बनाएं, शरीर में घोल देगा ठंडक, फटाफट नोट करें रेसिपी फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हुई खुदरा मुद्रास्फीति, खाने-पीने की चीजें महंगी होने से बढ़ी महंगाई Bihar News Vaishali Woman Murdered By In Laws Hajipur News Hindi News Bihar Police Today News - Bihar News दर्दनाक:मासूम बेटा और मां हुए भीषण हादसे का शिकार, दोनों की एक साथ मौत; परिजनों में मचा कोहराम - Scorpio Hits Bike In Mainpuri Mother And 5-year-old Son Killed Monalisa Bhosle Wedding:कुंभ गर्ल मोनालिसा ने की शादी, परिवार के विरोध पर तोड़ी चुप्पी! - Monalisa Bhosle Wedding: Kumbh Girl Monalisa Got Married, Broke Silence On Family's Opposition! UPSSSC: 115 पदों पर निकली है भर्ती, 2 अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन, आयु सीमा 40 साल, जानें पात्रता और अन्य डिटेल्स

Wednesday Ka Rashifal: बुधवार के दिन बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा या नुकसान? पढ़ें अपना राशिफल

आज का राशिफल, १० अगस्त २०२२ Aaj Ka Rashifal, 10 August 2022| पढ़ें, अपना राशिफल और जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य

मेष राशिफल (MESH RASHIFAL, 10 AUGUST 2022)

आज मन व्याकुल रहेगा और शरीर में आलस्य छाया रहेगा. स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम हो सकता है. काम में सफलता देर से मिलेगी. विरोधियों के साथ वाद-विवाद टालें. दोपहर के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा. आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से पूरा कर सकेंगे. व्यापार या जॉब के सिलसिले में कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम हो सकता है.

वृष राशिफल (VRISHABHA RASHIFAL, 10 AUGUST 2022)

सरकार विरोधी काम और एक्टिविटी से दूर रहने की सलाह आपको दी जाती है. नए काम की शुरुआत ना करें. स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है. मन में किसी बात की चिंता रह सकती है. दूसरों के साथ बातचीत करने में विशेष ध्यान रखें. व्यापार में कोई मुश्किल हो सकती है. भाग्य का सहकार कम ही मिलेगा. अधिकारी से विवाद ना करें. संतान के विषय में चिंता रहेगी.

मिथुन राशिफल (MITHUN RASHIFAL, 10 AUGUST 2022)

आज का दिन सुख और शांतिपूर्वक गुजार सकेंगे. दैनिक कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं. मन को प्रसन्न रखने के लिए आप मनोरंजन का सहारा लेंगे. मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा. आप कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे. क्रोध पर संयम रखें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कर्क राशिफल (KARK RASHIFAL, 10 AUGUST 2022)

किसी तरह का आर्थिक लाभ आपको हो सकता है. व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है. काम की सफलता के कारण पदोन्नति और यश मिलेगा. दोपहर के बाद आप मनोरंजन के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं. परिवार के साथ अच्छे भोजन का लुत्फ उठा पाएंगे. व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा. दांपत्यजीवन आनंदयमय रहेगा.

सिंह राशिफल (SINGH RASHIFAL, 10 AUGUST 2022)

साहित्य-कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी. पेट से सम्बंधित परेशानी से शरीर अस्वस्थ रह सकता है. दोपहर के बाद आर्थिक संकट मिट सकता है. घर का वातावरण आनंदमय रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यापार में आपको लाभ होगा.

कन्या राशिफल (KANYA RASHIFAL, 10 AUGUST 2022)

किसी बात की चिंता से आज शरीर भी शिथिल रहेगा. माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. परिजनों के साथ विवाद हो सकता है. धन हानि के भी योग हैं. पानी से संभलकर चलें. यात्रा न करें. संतान के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. क्रोध पर संयम बरतें. दोस्तों के साथ किसी खास चर्चा में व्यस्त रह सकते हैं.

तुला राशिफल (TULA RASHIFAL, 10 AUGUST 2022)

आज का दिन नए काम शुरू करने के लिए अनुकूल है. आध्यात्मिक और ज्योतिष जैसे विषयों में आज आपकी रुचि बनी रहेगी. दोपहर के बाद ताजगी और प्रसन्नता का अभाव रहेगा. घर में कलेश का वातावरण रहेगा. विवाद से आपका सम्मान भंग हो सकता है, ध्यान रखें.

वृश्चिक राशिफल (VRISCHIKA RASHIFAL, 10 AUGUST 2022)

परिजनों के साथ मनदु:ख की स्थिति आ सकती है. वाणी पर संयम रखना होगा. काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी. मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी. काम का भार अधिक रहेगा परंतु दोपहर के बाद किसी बात की खुशी मिल सकती है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढे़गा. विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. भाग्यवृद्धि होगी.

धनु राशिफल (DHANU RASHIFAL, 10 AUGUST 2022)

आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं. किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा. किसी मंदिर या धार्मिक जगह पर जाना हो सकता है. दांपत्यजीवन में सुख और आनंद मिलेगा. दोपहर के बाद परिजनों के साथ किसी कारणवश कोई कन्फ्यूजन हो सकता है. आपको मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलने से निराशा होगी. आपका मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति नहीं रहेगा.

मकर राशिफल (MAKAR RASHIFAL, 10 AUGUST 2022)

कोर्ट कचहरी के मामलों से आज दूर रहें. मन में किसी बात को लेकर आज चिंता रह सकती है. आपके नकारात्मक विचार काम पर सीधा प्रभाव डालेंगे. वाणी पर संयम रखें. दुर्घटना का भय बना रहेगा. दोपहर के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा. मन में प्रसन्नता छाई रहेगी. परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. आध्यात्मिक विचार रहेंगे. आज परोपकार में रुचि रखेंगे.

कुंभ राशिफल (KUMBH RASHIFAL, 10 AUGUST 2022)

आज के दिन की शुरुआत लाभदायी है. सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे. किसी नए व्यक्ति से रिश्ता बन सकता है. दोपहर के बाद स्वास्थ्य कुछ बिगडे़गा. परिवार में मनदुःख होने से घर का वातावरण दूषित होगा. धन का खर्च अधिक होगा. अदालती कामों से संभलकर चलें. स्वभाव में उग्रता और क्रोध रह सकता है. लोगों से नकारात्मक व्यवहार आपको ही नुकसान पहुंचाएगा.

मीन राशिफल (MEEN RASHIFAL, 10 AUGUST 2022)

आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी. व्यापार में भागीदारी के काम से लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास करेंगे. परिवार में सुख-शांति रहेगी. पिता से किसी तरह का आर्थिक लाभ मिल सकता है. सामाजिक जीवन में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है.

733180cookie-checkWednesday Ka Rashifal: बुधवार के दिन बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा या नुकसान? पढ़ें अपना राशिफल
Artical

Comments are closed.

हिमाचल:तय से ज्यादा दे दिया वेतन, ट्रेनिंग के बाद भी सैर-सपाटे पर रहे अधिकारी, रिपोर्ट में खुलासा – Himachal: Officers Paid More Than Stipulated Salary, Were On Tour Even After Training, Report Reveals     |     कप्तान शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टीम इंडिया के पूर्व कोच को मिलेगा खास सम्मान     |     27 की उम्र में मशहूर साउथ एक्टर का निधन, घर में मिला शव, कभी चाइल्ड आर्टिस्ट बन जीता था दिल     |     iPhone 17 खरीदें या फिर iPhone 18 के लिए करें इंतजार? आपको भी है कंफ्यूजन? जानें क्या करें     |     Aam Panna Recipe: आम पन्ना कैसे बनाएं, शरीर में घोल देगा ठंडक, फटाफट नोट करें रेसिपी     |     फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हुई खुदरा मुद्रास्फीति, खाने-पीने की चीजें महंगी होने से बढ़ी महंगाई     |     Bihar News Vaishali Woman Murdered By In Laws Hajipur News Hindi News Bihar Police Today News – Bihar News     |     दर्दनाक:मासूम बेटा और मां हुए भीषण हादसे का शिकार, दोनों की एक साथ मौत; परिजनों में मचा कोहराम – Scorpio Hits Bike In Mainpuri Mother And 5-year-old Son Killed     |     Monalisa Bhosle Wedding:कुंभ गर्ल मोनालिसा ने की शादी, परिवार के विरोध पर तोड़ी चुप्पी! – Monalisa Bhosle Wedding: Kumbh Girl Monalisa Got Married, Broke Silence On Family’s Opposition!     |     UPSSSC: 115 पदों पर निकली है भर्ती, 2 अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन, आयु सीमा 40 साल, जानें पात्रता और अन्य डिटेल्स     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088