हेडलाइंस
दिल्ली: राहगीरों को टक्कर मारकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट Mp News:गैस आपूर्ति को लेकर सीएस ने की कलेक्टरों के साथ बैठक, अफवाह रोकने और व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश - Mp News: Cs Holds Meeting With Collectors Regarding Gas Supply, Directs Them To Stop Rumou... Iran Israel War Also Affected Ajmer With Shortage Of Commercial Gas Increasing Demand For Wood And Coal - Ajmer News Entry Tax:क्या पंजाब में हिमाचल के वाहनों पर लगेगा एंट्री टैक्स? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, निशाने पर सुक्खू - Himachal Vehicles May Be Charged Entry Tax In Punjab FIFA वर्ल्ड कप में खेलना पड़ सकता है भारी, ट्रंप ने ईरान की फुटबॉल टीम को दी चेतावनी गौरव कपूर ने शादी के बाद शेयर की रोमांटिक फोटो, पत्नी कृतिका कामरा पर प्यार लुटाते आए नजर Poco ने दिया आयरन मैन थीम वाले X-सीरीज फोन के आने का हिंट, Marvel मूवीज पसंद करने वालों को भा सकता है फोन पीएम किसान: आज आएंगे 22वीं किस्त के 2000 रुपये, PM मोदी देश को देंगे 3 नई ट्रेनों की सौगात MP seeks law to suspend judges facing serious allegations | India News 'china, America, Russia..', हमपर हमला कर देंगे..', अचानक ये क्यों बोले Nishikant Dubey? - 'china, America, Russia...', Will Attack Us...', Why Did Nishikant Dubey Suddenly Say This?

शहर में निकली तिरंगा बाइक रैली, एक साथ दिखे पुलिस, सेना व एयरफोर्स के जवान और अफसर

ग्वालियर: आजादी के अमृत महोत्सव के चलते तिरंगा बाइक रैली निकालते पुलिस, सेना व एयरफोर्स के कर्मचारीशहर हुआ देशभक्तिमयग्वालियर में बुधवार को शहर में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान लोगों को हेलमेट व देश भावना के प्रति जागरूक करने के लिए तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पहली बार तीन फोर्स सेना, एयरफोर्स व पुलिस के जवान व अफसर एक साथ तिरंगा के लिए देश भक्ति के साथ बाइक चलाते नजर आए।इनके साथ NCC कैडेट भी रैली में नजर आए। शहर के विभिन्न मार्ग से यह तिरंगा रैली निकली और लोगों को आजादी के 75वीं वर्षगांठ की अहमियत का अहसास कराया। इस दौरान पूरा शहर देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया है।तिरंगा बाइक रैली में बुलेट पर सवार एसएसपी ग्वालियर अमित सांघीभारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें आमजन के साथ ही शासकीय कर्मचारी व अफसर भी इसमें शामिल हो रहे हंै। हर घर तिरंगा का संकल्प लिया गया है। बुधवार को ग्वालियर पुलिस ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर के चलते तिरंगा लेकर बाइक रैली निकाली। इसके साथ ही पुलिस कार्यालयों व थाना स्तर पर भी तिरंगा बाइक रैली निकाली जा रही है।ईमानदारी से काम करना सच्ची देश सेवातिरंगा रैली से पहले ADG श्रीनिवास ने पुलिस और सेनाओं के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने काम को ईमानदारी से करते हैं यही आपकी सच्ची देश सेवा है। इससे आप देश का नाम रोशन करते हैं। इसलिए अपने काम में पारदर्शिता लाएं और इसका इनाम आपको अफसर नहीं देते, बल्कि आपके काम से पीड़ित वर्ग को जो राहत मिलती है वही आपका पुरस्कार है, क्योंकि आपकी ईमानदारी से उसे न्याय मिलता है वही आपकी देश सेवा है।काम से ही है पहचानइस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने पुलिस जवान व अफसरों से कहा कि आपका काम ही आपकी पहचान है और सही मायने में देश सेवा है। बस आपको अपने काम को लगन व इमानदारी से करना है। देश भक्ति और सेवा का जज्बा आपके अंदर हमेशा रहना चाहिए।जिसने देखा उसे आया जोशबाइक रैली जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकलकर कुछ ही दूरी पर पहुंची तो तिरंगा बाइक रैली को देखते ही वहां से निकल रहे युवाओं को जोश आया और वह भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। युवाओं के साथ ही वहां पर मौजूद लोग भी उनके साथ जयकारों में शामिल हुए और देश भक्ति की भावना का माहौल बन गया।इन मार्गो से निकली तिरंगा बाइक रैलीपुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा बाइक रैली एजी ऑफिस पुल होते हुए थीम रोड, कंपू, महाराज बाड़ा, सराफा होते हुए फूलबाग पहुंची। यहां पर रैली का समापन हुआ।

734610cookie-checkशहर में निकली तिरंगा बाइक रैली, एक साथ दिखे पुलिस, सेना व एयरफोर्स के जवान और अफसर
Artical

Comments are closed.

दिल्ली: राहगीरों को टक्कर मारकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट     |     Mp News:गैस आपूर्ति को लेकर सीएस ने की कलेक्टरों के साथ बैठक, अफवाह रोकने और व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश – Mp News: Cs Holds Meeting With Collectors Regarding Gas Supply, Directs Them To Stop Rumours And Strengthen Th     |     Iran Israel War Also Affected Ajmer With Shortage Of Commercial Gas Increasing Demand For Wood And Coal – Ajmer News     |     Entry Tax:क्या पंजाब में हिमाचल के वाहनों पर लगेगा एंट्री टैक्स? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, निशाने पर सुक्खू – Himachal Vehicles May Be Charged Entry Tax In Punjab     |     FIFA वर्ल्ड कप में खेलना पड़ सकता है भारी, ट्रंप ने ईरान की फुटबॉल टीम को दी चेतावनी     |     गौरव कपूर ने शादी के बाद शेयर की रोमांटिक फोटो, पत्नी कृतिका कामरा पर प्यार लुटाते आए नजर     |     Poco ने दिया आयरन मैन थीम वाले X-सीरीज फोन के आने का हिंट, Marvel मूवीज पसंद करने वालों को भा सकता है फोन     |     पीएम किसान: आज आएंगे 22वीं किस्त के 2000 रुपये, PM मोदी देश को देंगे 3 नई ट्रेनों की सौगात     |     MP seeks law to suspend judges facing serious allegations | India News     |     ‘china, America, Russia..’, हमपर हमला कर देंगे..’, अचानक ये क्यों बोले Nishikant Dubey? – ‘china, America, Russia…’, Will Attack Us…’, Why Did Nishikant Dubey Suddenly Say This?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088