हेडलाइंस
M5 चिप के साथ नया MacBook Air हुआ लॉन्च, जानिए भारत में कितनी है इसकी कीमत SBI में 444 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें कैलकुलेशन उत्तराखंड में सरकारी विभागों पर 104 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, UPCL ने वेबसाइट पर लिस्ट जारी कर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी New GTDC Research Details Distribution's Influence on AI, Cloud and Hyperscaler Sales and Adoption Three Killed After Car Falls Into Pond Accident On Pothia-islampur Road Four Seriously Injured In Kishanganj - Bihar News सुहागरात के दिन पति पर हमला:शादी के चार दिन बाद गई दुल्हन व प्रेमी पर रिपोर्ट, महिला ने वीडियो किया जारी किया - Report Filed Against Bride And Lover Who Left Four Days After Marriage Dehradun:राजधानी में होली से पहले हुड़दंग; विवाद की कई घटनाएं, काली सेना के अध्यक्ष नजरबंद, चार हिरासत में - Holi 2026 Dehradun News Riots Erupt Kali Sena President Placed Under House Arrest, Four Det... Mp News:सीएम ने देखी फिल्म 'शतक; सीएम बोले- राष्ट्र निर्माण का संकल्पबद्ध प्रत्येक नागरिक जरूर देखे - Mp News: Cm Watches Film 'shatak'; Cm Says Every Citizen Committed To Nation Building Must Watch I... Tonk News: टोंक की गलियों में उतरे ‘सम्राट’, ऊंट-घोड़े दहाड़े, शिव तांडव गूंजा और रंगों ने मचा दी धूम करनाल में मुठभेड़:एसटीएफ और शूटरों के बीच फायरिंग, गोली लगने से दो बदमाश घायल, बाल-बाल बचा कांस्टेबल - Police Encounter In Karnal Firing Between Stf And Two Shooters Both Injured

रक्षाबंधन पर सगे-संबंधियों के घर आने से आनंद महसूस होगा, मिलेंगे शुभ समाचार

आज का राशिफल, ११ अगस्त २०२२ Aaj Ka Rashifal, 11 August 2022| रक्षाबंधन का पर्व जोकि भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है कल मनाया जा रहा है। इस बार भद्रा काल होने की वजह से राखी के शुभ मुहूर्त में थोड़ी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। राखी बांधने को लेकर बहुत से लोग परेशान है कि सावन में पूर्णिमा तिथि कब तक रहेगी। यदि पूर्णिमा में भद्रा लग गई है तो क्या इसमें राखी बांधना शुभ है या अशुभ यह प्रश्न सभी के मन में उठ रहा हो। शास्त्रों के अनुसार भद्राकाल में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य करना अशुभ है। 11 अगस्त को प्रातः 10:38 मिनट से सावन पूर्णिमा लग जाएगी जो कि 12 अगस्त की प्रातः 07:5 मिनट तक रहेगी। सावन पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा लगेगी जो रात 8: 53 मिनट पर खत्म हो जाएगी। पढ़ें, अपना राशिफल और जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य

मेष राशिफल (MESH RASHIFAL, 11 AUGUST 2022)

आपका दिन औसत फलदायी है. परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे. घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन की इच्छा होगी. ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. सरकारी लाभ मिलने की संभावना है. ऑफिस से संबंधित काम के लिए यात्रा करनी पडे़गी. काम का भार बढ़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा. माता से लाभ होने की संभावना है.

वृष राशिफल (VRISHABHA RASHIFAL, 11 AUGUST 2022)

आज नए काम की प्रेरणा मिलेगी. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा. लंबे प्रवास की योजना बनाएंगे. दूर के रिश्तेदारों या दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे. परेदश जाने की संभावनाएं बनेंगी. व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. घर-परिवार में अच्छा वातावरण बना रहेगा.

मिथुन राशिफल (MITHUN RASHIFAL, 11 AUGUST 2022)

गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है. बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं. बदनामी न हो इसका ध्यान रखें. कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे. खर्च की मात्रा बढ़ेगी. स्वास्थ्य खराब होगा. मानसिक रूप से आपके मन में हताशा छायी रहेगी. मंत्र जाप और पूजा से आपके मन को शांति मिलेगी.

कर्क राशिफल (KARK RASHIFAL, 11 AUGUST 2022)

संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज नए लोगों की ओर अधिक आकर्षित होगा. वैभवी मौज-शौक की वस्तुएं, वस्त्राभूषण तथा वाहन आदि की खरीदारी होगी. उत्तम दांपत्यजीवन का साथ मिलेगा. व्यापारियों को विदेश में लाभ होगा. भागीदारी लाभदायक साबित होगी. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी.

सिंह राशिफल (SINGH RASHIFAL, 11 AUGUST 2022)

किसी बात को लेकर संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएगी. दैनिक काम विलंब से पूरे होंगे. परिश्रम तो अधिक करेंगे, परंतु फल कम मिलेगा. नौकरी में संभलकर रहें. साथियों का सहयोग कम मिलेगा. ननिहाल पक्ष से चिंताजनक समाचार आएंगे. शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा. उच्च अधिकारियों के साथ संघर्ष टालना उचित होगा.

कन्या राशिफल (KANYA RASHIFAL, 11 AUGUST 2022)

आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा. पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा. विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा. अचानक धन खर्च होगा. बौद्धिक चर्चाएं और समझौते में असफलता मिलेगी. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा. नए लोगों से मुलाकात सुखद रहेगी. शेयर-सट्टे से दूर रहें.

तुला राशिफल (TULA RASHIFAL, 11 AUGUST 2022)

आज सावधानी बरतें. विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी. माता और स्त्रीवर्ग की चिंता सताएगी. आज के दिन यात्रा स्थगित रखें. समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा. पारिवारिक संपत्ति बारे में सावधानी से काम लेना हितकर है.

वृश्चिक राशिफल (VRISCHIKA RASHIFAL, 11 AUGUST 2022)

कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है. भाई-बहनों के साथ पारिवारिक चर्चा और आयोजन होगा. तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा. मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा. आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्या के प्रति रुचि होगी. यात्रा का प्रवास होगा.

धनु राशिफल (DHANU RASHIFAL, 11 AUGUST 2022)

परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें. व्यर्थ में धन खर्च होगा. मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे. काम में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे. दूर के स्थानों पर रहने वाले रिश्तेदारों से अच्छी बातचीत होगी.

मकर राशिफल (MAKAR RASHIFAL, 11 AUGUST 2022)

ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से दिन की शुरुआत करें. परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा. दोस्तों और सगे-संबंधियों से भेंट-उपहार मिलने से आनंद का अनुभव होगा. कार्य सरलता से पूरे होंगे. नौकरी-धंधे में लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. दुर्घटनाओं के प्रति सावधानी बरतें.

कुंभ राशिफल (KUMBH RASHIFAL, 11 AUGUST 2022)

आज किसी की जमानत लेना, आर्थिक लेन-देन न करना उचित होगा. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव नहीं होगा. स्वजनों के साथ मतभेद उत्पन्न होंगे. किसी का हित करने में स्वयं परेशानी में पड़ जाने की आशंका है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. मानहानि हो सकती है.

मीन राशिफल (MEEN RASHIFAL, 11 AUGUST 2022)

समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे. सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा. बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे. नौकरी-व्यवसाय में वृद्धि का योग है. संतान और पत्नी से लाभ होगा. मांगलिक प्रसंग आयोजित होंगे. लग्न योग है. प्रवास का योग है.

735990cookie-checkरक्षाबंधन पर सगे-संबंधियों के घर आने से आनंद महसूस होगा, मिलेंगे शुभ समाचार
Artical

Comments are closed.

M5 चिप के साथ नया MacBook Air हुआ लॉन्च, जानिए भारत में कितनी है इसकी कीमत     |     SBI में 444 दिनों की FD में ₹2,00,000 जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे, चेक करें कैलकुलेशन     |     उत्तराखंड में सरकारी विभागों पर 104 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, UPCL ने वेबसाइट पर लिस्ट जारी कर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी     |     New GTDC Research Details Distribution's Influence on AI, Cloud and Hyperscaler Sales and Adoption     |     Three Killed After Car Falls Into Pond Accident On Pothia-islampur Road Four Seriously Injured In Kishanganj – Bihar News     |     सुहागरात के दिन पति पर हमला:शादी के चार दिन बाद गई दुल्हन व प्रेमी पर रिपोर्ट, महिला ने वीडियो किया जारी किया – Report Filed Against Bride And Lover Who Left Four Days After Marriage     |     Dehradun:राजधानी में होली से पहले हुड़दंग; विवाद की कई घटनाएं, काली सेना के अध्यक्ष नजरबंद, चार हिरासत में – Holi 2026 Dehradun News Riots Erupt Kali Sena President Placed Under House Arrest, Four Detained     |     Mp News:सीएम ने देखी फिल्म ‘शतक; सीएम बोले- राष्ट्र निर्माण का संकल्पबद्ध प्रत्येक नागरिक जरूर देखे – Mp News: Cm Watches Film ‘shatak’; Cm Says Every Citizen Committed To Nation Building Must Watch It     |     Tonk News: टोंक की गलियों में उतरे ‘सम्राट’, ऊंट-घोड़े दहाड़े, शिव तांडव गूंजा और रंगों ने मचा दी धूम     |     करनाल में मुठभेड़:एसटीएफ और शूटरों के बीच फायरिंग, गोली लगने से दो बदमाश घायल, बाल-बाल बचा कांस्टेबल – Police Encounter In Karnal Firing Between Stf And Two Shooters Both Injured     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088