हेडलाइंस
Up:क्रिप्टो एक्सचेंज के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की संपत्ति कुर्क, एक करोड़ की जमीन व 30 लाख की कार जब्त - Sitapur: Property Of Fraudsters In The Name Of Crypto Exchange Seized Mp News:गैस सिलेंडर को लेकर परेशानी, सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन बुकिंग ठप; मंत्री बोले-पर्याप्त स्टॉक मौजूद - Mp News: Trouble With Gas Cylinders, Server Down Halts Online Booking; Minister Says Suffic... Rajasthan News:चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाया जाएगा राजस्थान दिवस, 14 मार्च से राज्यभर में शुरू होंगे आयोजन - Rajasthan News: Rajasthan Day To Be Celebrated On Chaitra Shukla Pratipada; Statewide Event... Lpg Crisis:हरियाणा में लोग परेशान, नारनौल में कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत; गैस बुकिंग में आ रही दिक्कत - Lpg Shortage In Haryana Lpg Price Hike Lpg Price Lpg Crisis Hp High Court:डिमार्केशन स्वीकार करने के बाद पक्षकार को आपत्ति का अधिकार नहीं, जानें कोर्ट के अन्य फैसले - Himachal High Court Said That After Accepting The Demarcation, The Party Has No Right To Obje... वर्ल्ड कप जीतकर फ्लाइट की जगह ट्रेन से घर क्यों गए शिवम दुबे, वो भी 3 AC में? बीच रास्ते आईं कई मुश्किलें Gas Booking :बिहार में बढ़ा गैस संकट, सरकार कह रही सब कुछ ठीक; एजेंसी बता रही सर्वर की गड़बड़ी - Lpg Gas Booking Number Gas Crisis Escalates Indane Patna Bihar Government Agency Cites Server Glitch Motion to remove Speaker brought to satisfy Rahul's ego: BJP | India News Lpg Crisis:वाराणसी में सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन, शादी-समारोह से मिड-डे मील तक असर; वसूली की शिकायत - Lines At Cylinder Agencies In Varanasi Impact Everything From Weddings To Mid-day Meals Mp News:भोपाल में गैंगस्टर दूल्हा मंडप से गिरफ्तार, पुजारी का अपहरण कर आठ लाख की फिरौती मांगने का आरोप - Mp News: Gangster Arrested From Groom's Pavilion In Bhopal, Accused Of Kidnapping Priest And De...

अब तक कुल 49 मरीज मिले, 22 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी, एक की हुई मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 12 नए केस सामने आए हैं। इनमें से चार केस अकेले रायपुर के हैं। प्रदेश में अब स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 49 हो गई है। 22 केस अब भी एक्टिव हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग गुरुवार देर रात 12 नए मामलों की पुष्टि की हैकहां कितने केस ?स्वाइन फ्लू के केस में चार लोग रायपुर के हैं। तीन लोग रायगढ़ से, दो मरीज राजनांदगांव से और एक-एक मरीज धमतरी, बस्तर और कोरबा जिलों से आए हैं। अब धमतरी, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, बालोद, महासमुंद और काेरबा में एक्टिव मरीज हैं। इनमें से अधिकतर लोग राजधानी रायपुर के अस्पतालों में ही भर्ती हैं। ओडिशा से एक मरीज भी रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे हैं। अब तक प्रदेश के 13 जिलों से स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं। अब सबसे अधिक 18 मरीज रायपुर जिले में ही मिले हैं। इनमें से 11 लोगों को इलाज के बाद छुट्‌टी दी जा चुकी है। दुर्ग में 8 मरीज मिले थे, जिसमें से केवल एक को छुट्‌टी मिली है। रायगढ़ और राजनांदगांव में 5-5 मरीज मिले थे। रायगढ़ के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं राजनांदगांव के चार मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं।पिछले सप्ताह एक बच्ची की हुई थी मौतसात अगस्त को स्वाइन फ्लू के दाे मामलों की पुष्टि हुई थी। इनमें से कवर्धा की एक चार साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हाे गई। डॉक्टरों का कहना था, बच्ची में संक्रमण के बाद निमोनिया हो गया था। उसकी वजह से बच्ची के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। वहीं बालोद की एक तीन साल की बच्ची का इलाज जारी है।एक महीने से मिल रहे थे संक्रमित, पहचान में देरी हुईअधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के संक्रमित करीब 25-30 दिन पहले से मिल रहे थे। रिपोर्टिंग में देरी की वजह से पिछले सप्ताह ही संक्रमण की पुष्टि की जा सकी थी। डॉक्टरों का कहना है कि बरसाती मौसम को देखते हुए संक्रमण के फैलते चले जाने का खतरा बना हुआ है। अस्पतालों में भी पूरा एहतियात बरतते हुए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों और अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया हुआ है। लक्षण दिखते ही नमूनों की जांच करने को भी कहा गया है।क्या है यह स्वाइन फ्लूडॉक्टरों ने बताया, स्वाइन फ्लू या H1 N1 इंफ्लूएंजा भी सामान्य इंफ्लूएंजा यानी सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों वाला ही होता है। अंतर यह है कि सामान्य सर्दी-जुकाम अधिकतम तीन दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन स्वाइन फ्लू में यह कई दिनों तक चलता है। इससे श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दिल, किडनी, फेफड़े, रक्तचाप, कैंसर आदि की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए यह फ्लू घातक हो सकता है।यह लक्षण दिखें तो नजरअंदाज न करेंडॉक्टरों का कहना है, स्वाइन फ्लू एक H1 N1 इंफ्लूएंजा वायरस की वजह से होता है जो सूअरों में पाया जाता है। तीन दिनों से अधिक समय तक 101 डिग्री से अधिक बुखार रह रहा हो, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, नाक से पानी आ रहा हो या फिर नाक पूरी तरह बंद हो गई हो, थकान, भूख में कमी और उल्टी जैसे लक्षण स्वाइन फ्लू हो सकते हैं।

738720cookie-checkअब तक कुल 49 मरीज मिले, 22 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी, एक की हुई मौत
Artical

Comments are closed.

Up:क्रिप्टो एक्सचेंज के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की संपत्ति कुर्क, एक करोड़ की जमीन व 30 लाख की कार जब्त – Sitapur: Property Of Fraudsters In The Name Of Crypto Exchange Seized     |     Mp News:गैस सिलेंडर को लेकर परेशानी, सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन बुकिंग ठप; मंत्री बोले-पर्याप्त स्टॉक मौजूद – Mp News: Trouble With Gas Cylinders, Server Down Halts Online Booking; Minister Says Sufficient Stock Is Avai     |     Rajasthan News:चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाया जाएगा राजस्थान दिवस, 14 मार्च से राज्यभर में शुरू होंगे आयोजन – Rajasthan News: Rajasthan Day To Be Celebrated On Chaitra Shukla Pratipada; Statewide Events To Begin From Mar     |     Lpg Crisis:हरियाणा में लोग परेशान, नारनौल में कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत; गैस बुकिंग में आ रही दिक्कत – Lpg Shortage In Haryana Lpg Price Hike Lpg Price Lpg Crisis     |     Hp High Court:डिमार्केशन स्वीकार करने के बाद पक्षकार को आपत्ति का अधिकार नहीं, जानें कोर्ट के अन्य फैसले – Himachal High Court Said That After Accepting The Demarcation, The Party Has No Right To Object.     |     वर्ल्ड कप जीतकर फ्लाइट की जगह ट्रेन से घर क्यों गए शिवम दुबे, वो भी 3 AC में? बीच रास्ते आईं कई मुश्किलें     |     Gas Booking :बिहार में बढ़ा गैस संकट, सरकार कह रही सब कुछ ठीक; एजेंसी बता रही सर्वर की गड़बड़ी – Lpg Gas Booking Number Gas Crisis Escalates Indane Patna Bihar Government Agency Cites Server Glitch     |     Motion to remove Speaker brought to satisfy Rahul’s ego: BJP | India News     |     Lpg Crisis:वाराणसी में सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन, शादी-समारोह से मिड-डे मील तक असर; वसूली की शिकायत – Lines At Cylinder Agencies In Varanasi Impact Everything From Weddings To Mid-day Meals     |     Mp News:भोपाल में गैंगस्टर दूल्हा मंडप से गिरफ्तार, पुजारी का अपहरण कर आठ लाख की फिरौती मांगने का आरोप – Mp News: Gangster Arrested From Groom’s Pavilion In Bhopal, Accused Of Kidnapping Priest And Demanding Ransom     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088