हेडलाइंस
'Jaishankar spoke to Iran FM 3 times': India flags ships safety, energy security concerns | India News हिमाचल:हिंदी का विकल्प खत्म, छठी से अंग्रेजी माध्यम जरूरी; शिक्षा बोर्ड ने तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम बदला - Himachal Hindi Option Abolished English Medium Mandatory From Sixth Grade शिवम दुबे ने घर पहुंचते ही पिता को पहनाया टी20 वर्ल्ड कप जीत का मेडल, सामने आया खूबसूरत VIDEO कृतिका कामरा-गौरव कपूर की शादी में जमकर नाचे वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह, दुल्हन-दूल्हे की एंट्री में लूटी लाइमलाइट OnePlus बंद करेगा दिल्ली का यह सर्विस सेंटर, नहीं मिल रहे फोन के कंपोनेंट्स, यूजर्स परेशान संतरे के छिलके से फेस पैक कैसे बनाएं? लगाने से बढ़ जाएगा आपकी त्वचा का निखार Audi की कारें होंगी और महंगी, 2% तक बढ़ेंगी कीमतें; जानिए कितनी महंगी हो जाएगी आपकी फेवरेट कार? Bihar:admit Card आया तो परीक्षार्थी ने पकड़ लिया सिर! एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर देख मचा हंगामा - Bihar: A Candidate's Admit Card Arrived And They Grabbed Their Heads In Disarray! A Picture Of A D... Up:चार हजार करोड़ रुपये से बरेली की सूरत बदलेगा बीडीए, नौ परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं सीएम योगी - Cm Yogi May Lay Foundation Stone For Nine Projects Of Bda In Bareilly UP Weather : 3 दिन बाद बदलेंगे मौसम के मिजाज, सक्रिय हो रहा नया सिस्टम, बादल-बारिश के आसार, जानें IMD का नया अपडेट

जॉनसन एंड जॉनसन 2023 तक पूरी दुनिया में अपने बेबी टैल्कम पाउडर को बेचना बंद कर देगी

जॉनसन एंड जॉनसन 2023 तक पूरी दुनिया में अपने बेबी टैल्कम उडर को बेचना बंद कर देगी। कंपनी का कहना है कि वह कानूनी लड़ाई से परेशान हो चुकी है। कंपनी का पाउडर अमेरिका और कनाडा में सालभर पहले ही बंद हो चुका है। दरअसल आरोप लगाया गया था कि इस बेबी पाउडर से कैंसर होता है और इसके बाद कंपनी के खिलाफ मई 2020 में दुनियाभर में हजारों केस दायर हो गए थे। यही नहीं, कैंसर की आशंका वाली रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रोडक्ट की बिक्री में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी। अब कंपनी टैल्क बेस्ड पाउडर की जगह कॉर्न स्टार्च बेस्ड पाउडर लाएगी।

टैल्क क्या होता है?

टैल्क एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला मिनरल है, जो पृथ्वी से निकाला जाता है। इसमें मैग्नीशियम, सिलिकॉन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन होता है। रासायनिक रूप से, टैल्क एक हाइड्रोस मैग्नीशियम सिलिकेट है जिसका केमिकल फॉर्मूला Mg3Si4O10(OH)2 है। कॉस्मेटिक्स और अन्य पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में टैल्क का इस्तेमाल होता है। इसका इस्तेमाल नमी को सोखने के लिए किया जाता है। टैल्क से कैंसर के खतरे के आरोप लगते रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां से टैल्क को माइन करके निकाला जाता है वहीं से एस्बेस्टस भी निकलता है। एस्बेस्टस अभ्रक भी एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला सिलिकेट मिनिरल है, लेकिन इसका एक अलग क्रिस्टल स्ट्रक्चर होता है। ये शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जब टैल्क की माइनिंग की जाती है तो उसमें एस्बेस्टस के भी मिलने का खतरा रहता है।

कॉर्न बेस्ड पाउडर क्या होता है?

कॉर्नस्टार्च मक्के से बनाया जाता है, जो स्कीन केयर में इस्तेमाल होता है। एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, बी1, बी2, सी, और मिनरल जैसे जिंक, कैल्शियम और आयरन मिलते हैं। जो स्कीन को सॉफ्ट और मॉइश्चर बनाने में मदद करता है।

कंपनी पाउडर को सेफ बता रही

कंपनी ने खुद भी अपने पाउडर पर रिसर्च की और दावा किया कि उसका बेबी टैल्कम पाउडर सेफ है और इससे कैंसर नहीं होता है। J&J ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने का आकलन करने के बाद अपने सभी बेबी पाउडर प्रोडक्ट को टैल्कम पाउडर के बजाय कॉर्नस्टार्च का उपयोग करने के लिए “कॉमर्शियल डिसीजन” लिया है।

कंपनी को पेमेंट करने के लिए मजबूर किया जा रहा

कोर्ट फाइलिंग में, J&J के लॉयर ने बताया है कि कंपनी ने मुकादमों पिछले पांच साल में 1 बिलियन डॉलर (करीब 7968 करोड़ रुपए) से ज्यादा पेमेंट कर चुकी है। कंपनी के बैंकरप्सी की फाइलिंग के मुताबिक, J&J को सेटलमेंट के मामलों को सुलझाने के लिए अब तक लगभग 3.5 बिलियन डॉलर (28 हजार करोड़ रुपए) का पेमेंट करने के लिए मजबूर किया गया है। सेंट लुइस में राज्य की कोर्ट के बाहर 2018 के जूरी के फैसले ने अंततः J&J को उन 20 महिलाओं को 2.5 बिलियन डॉलर (20 हजार करोड़ रुपए) का पेमेंट करने के लिए मजबूर किया, जिन्होंने अपने डिम्बग्रंथि के कैंसर के लिए इसके बेबी पाउडर को टारगेट किया था। मिसौरी सुप्रीम कोर्ट और US सुप्रीम कोर्ट दोनों ने फैसले को पलटने से इनकार कर दिया।

1894 से बिक रहा है पाउडर

1894 से बेचा जा रहा जॉनसन बेबी पाउडर फैमिली फ्रेंडली होने की वजह से कंपनी का सिंबल प्रोडक्ट बन गया था। 1999 से कंपनी की इंटरनल बेबी प्रोडक्ट डिवीजन इसका मार्केटिंग रिप्रेजेंटेशन करती थी।

740310cookie-checkजॉनसन एंड जॉनसन 2023 तक पूरी दुनिया में अपने बेबी टैल्कम पाउडर को बेचना बंद कर देगी
Artical

Comments are closed.

‘Jaishankar spoke to Iran FM 3 times’: India flags ships safety, energy security concerns | India News     |     हिमाचल:हिंदी का विकल्प खत्म, छठी से अंग्रेजी माध्यम जरूरी; शिक्षा बोर्ड ने तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम बदला – Himachal Hindi Option Abolished English Medium Mandatory From Sixth Grade     |     शिवम दुबे ने घर पहुंचते ही पिता को पहनाया टी20 वर्ल्ड कप जीत का मेडल, सामने आया खूबसूरत VIDEO     |     कृतिका कामरा-गौरव कपूर की शादी में जमकर नाचे वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह, दुल्हन-दूल्हे की एंट्री में लूटी लाइमलाइट     |     OnePlus बंद करेगा दिल्ली का यह सर्विस सेंटर, नहीं मिल रहे फोन के कंपोनेंट्स, यूजर्स परेशान     |     संतरे के छिलके से फेस पैक कैसे बनाएं? लगाने से बढ़ जाएगा आपकी त्वचा का निखार     |     Audi की कारें होंगी और महंगी, 2% तक बढ़ेंगी कीमतें; जानिए कितनी महंगी हो जाएगी आपकी फेवरेट कार?     |     Bihar:admit Card आया तो परीक्षार्थी ने पकड़ लिया सिर! एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर देख मचा हंगामा – Bihar: A Candidate’s Admit Card Arrived And They Grabbed Their Heads In Disarray! A Picture Of A Dog On The Ad     |     Up:चार हजार करोड़ रुपये से बरेली की सूरत बदलेगा बीडीए, नौ परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं सीएम योगी – Cm Yogi May Lay Foundation Stone For Nine Projects Of Bda In Bareilly     |     UP Weather : 3 दिन बाद बदलेंगे मौसम के मिजाज, सक्रिय हो रहा नया सिस्टम, बादल-बारिश के आसार, जानें IMD का नया अपडेट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088