हेडलाइंस
Rajya Sabha Election:राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी कर पाएंगे खेला? भूमिहार फैक्टर ने क्यों बढ़ाई Nda की टेंशन - Bihar News Politics Of Winning The Fifth Seat In Rajya Sabha Election Tejashwi Yadav Meetin... Up:मासूम जेनी की शरारतों में छिपी है दर्द की दास्तां, नन्ही भालू शावक की ऐसी कहानी; जो रुला देगी - Orphan Bear Cub Jenny Finds A New Life At Agra Rescue Centre Rudraprayag:महिला और उसके बेटे की हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा - Rudraprayag: Accused Who Fled After Killing Woman And Her Son Arrested, Police Caught Him From Delhi Delhi:दिल्ली में हर पांच में से एक बच्चे को चश्मा लगाना मजबूरी, स्क्रीनिंग समय बढ़ने से रोशनी हो रही प्रभावित - One In Five Children In Delhi Is Forced To Wear Glasses With Increased Screening Time Af... पापमोचनी एकादशी पर छोटी सी भूल भी पड़ सकती है भारी, जानिए कौन से काम माने गए अशुभ पापमोचनी एकादशी पर छोटी सी भूल भी पड़ सकती है भारी, जानिए कौन से काम माने गए अशुभ Mpower's 'MPowered Voices' Spotlights Stories of Women Rebuilding Themselves Mpower's 'MPowered Voices' Spotlights Stories of Women Rebuilding Themselves Mp:कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, एफआईआर और एसआईटी के हाईकोर्ट आदेश पर लगाई रोक - Supreme Court Stays Fir And Sit Probe Against Congress Mla Arif Masood Bhopal News In Hindi Rajasthan Mudslide: राजस्थान में 7 श्रमिकों की मौ*त, भिवाड़ी में कैसे हुआ हादसा? | Rajasthan News

ब्लैक बोर्ड चॉक बनाने का व्यापार कैसे स्थापित करें | How to Start Blackboard Chalk Making Business Plan in hindi

ब्लैक बोर्ड चॉक बनाने का व्यापार कैसे स्थापित करें How to Start Blackboard Chalk Making Business in hindi

भारत के अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में चॉक का प्रयोग बहुत अधिक होता है. विभिन्न तरह के स्कूलों में क्लास लेने के लिए चॉक का प्रयोग किया जाता है. इसकी ख़ास वजह ये है कि चॉक से लिखे गये ब्लैक बोर्ड को आसानी से साफ़ किया जा सकता है. साथ ही यहाँ पर स्कूल कॉलेज की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है. अतः चॉक के लघु व्यापार से आसानी से एक बेहतर लाभ कमाया जा सकता है. आइसक्रीम कोन बनाने का व्यापार कैसे शुरू करें यहाँ पढ़ें.

ब्लैक बोर्ड चॉक बनाने के लिए रॉ मटेरियल (Blackboard Chalk Making Raw Material)

चॉक बनाने के व्यापार के लिए आवश्यक रॉ मटेरियल और उसकी क़ीमत निम्नलिखित है.

प्लास्टर ऑफ़ पेरिस : 8.5 रुपया प्रति किलोग्रामकेरोसिन : रू 40 प्रति लीटरपानी  रंग

ब्लैक बोर्ड चॉक बनाने के लिए मशीनरी (Blackboard Chalk Making Machine)

चॉक बनाने के लिए एक विशेष तरह का सांचा अथवा मशीन पाई जाती है. इस मशीन की सहायता से कोई भी व्यक्ति सरलता से चॉक बना सकता है. यदि आप छोटे पैमाने पर यह व्यापार करना चाहते हैं, तो किसी मशीन की आवश्यकता नहीं होती है, हालाँकि बड़े स्तर पर इसके लिए कई तरह के मशीन आते हैं.

ब्लैक बोर्ड चॉक बनाने की मशीनरी क़ीमत  (Blackboard Chalk Making Machine Price):

इस मशीन का न्यूनतम मूल्य 70,000 रूपए का होता है. इससे भी अधिक राशि की मशीन पायी जाती है. हालाँकि छोटे पैमाने पर चॉक बनाने के लिए गन मेटल अथवा सांचा का प्रयोग किया जाता है. सांचे की कीमत न्यूनतम 2,500 रूपए की होती है.

कहाँ से खरीदें (Where to Buy): ये मशीन एवं सामग्री आप निम्न साईट से ऑनलाइन खरीद सकते हैं –

https://india.alibaba.com/index.html

ब्लैक बोर्ड चॉक बनाने की प्रक्रिया (Blackboard Chalk Making Process in hindi)

चॉक बनाने की प्रक्रिया को साँचा और मशीन दोनों तरह अंजाम दिया जा सकता है. हालाँकि छोटे पैमाने पर सांचे के प्रयोग से चॉक बनाना सीखना अनिवार्य है. यहां पर सांचे की सहायता से चॉक बनाने की प्रक्रिया दी जा रही है.

सांचे की सहायता से :

सबसे पहले आपको प्लास्टर ऑफ पेरिस का घोल पानी की सहायता से बनाने की आवश्यकता होती है.चॉक बनाने वाले सांचे में केरोसिन या कोई भी तेल को ब्रश की सहायता से लगाये, ताकि चॉक सांचे में चिपके नहीं आसानी से निकाल जायें.इसके बाद आपको एक मग में इस घोल को लेकर सांचे में डालने की आवश्यकता होती है. इस सांचे मे घोल डालकर एक पेंटिंग ब्रश की सहायता से सभी होल में बराबर डाल देने की आवश्यकता होती है. इसे कम से कम 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दिया जाता है.यदि आप कलर चॉक बनाना चाहते हैं, तो इसी प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के घोल में आपको आवश्यक रंग मिलाने की आवश्यकता होती है. आप इसमें मनचाहा रंग मिला सकते हैं.एक बार में आपके द्वारा बनाए गये चॉक की संख्या आम तौर पर आपके सांचे के आकार पर निर्भर करती है. वैसे 15 मिनट में किसी मध्यम आकार के सांचे से 200 से 300 चॉक बनाए जा सकते हैं.इसके बाद इस सांचे से चॉक निकाल कर धूप में सुखाने की आवश्यकता होती है. एक बार धूप में सुखा लेने के बाद आपके द्वारा बनाया गया चॉक पैकिंग के लिए तैयार हो जाती है.चॉक बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्लास्टर ऑफ़ पेरिस अच्छी क्वालिटी का हो नहीं तो चॉक जल्दी टूट जाती है.

नोट : 100 पीस चाक बनाने के लिए आपको लगभग 200 ग्राम प्लास्टर ऑफ़ पेरिस की आवश्यकता होती है.

मशीन की सहायता से :

मशीन की सहायता से भी आसानी से चॉक बनाए जा सकते हैं. चॉक बनाने की प्रक्रिया इसमें भी सांचे की तरह ही है.मशीन की सहायता से चॉक बनाने पर हालाँकि बहुत अधिक कार्य करने की आवश्यकता नहीं होती है और चॉक बेहद कम समय में अधिक संख्या में बन कर निकलता है.

ब्लैक बोर्ड चॉक बनाने के व्यापार की कुल लागत (Blackboard Chalk Making Business Cost)

छोटे स्तर पर इस व्यापार को स्थापित करने के लिए अधिकतम 10,000 रूपए की आवश्यकता होती है. इस पैसे में आपको एक बेहतर साँचा तथा सभी आवश्यक रॉ मटेरियल प्राप्त हो जाएंगे. बड़े पैमाने पर इस व्यापार को स्थापित करने के लिए हालाँकि आपको 1 लाख तक की पूँजी की आवश्यकता होती है.

ब्लैक बोर्ड चॉक बनाने के व्यापार के लिए स्थान की आवश्यकता (Required Place For Blackboard Chalk Making Business)

इस व्यापार को स्थापित करने के लिए आवश्यक मशीन मध्यम आकार की ही होती है. इस मशीन की सहायता से कम समय में अधिक चॉक बनाया जा सकता है. इस मशीन को बैठाकर आसानी से चॉक बनाने के लिए कम से कम 200 वर्गमीटर स्थान की आवश्यकता होती है.

ब्लैक बोर्ड चॉक बनाने के व्यापार से लाभ (Blackboard Chalk Making Business Profit)

इस व्यापार से प्रति महीने लगभग 8 से 10 हज़ार रूपए तक कमाया जा सकता है. यदि मशीन बड़े आकार का हो और उत्पादन बेहतर हो तो यह मुनाफ़ा दुगना भी हो सकता है. हालाँकि इसके लिए आपको अपनी मार्केटिंग पर ध्यान देने की भी ज़रुरत होती है, ताकि आपको आपके उत्पाद पर लाभ प्राप्त हो सके.

ब्लैक बोर्ड चॉक बनाने के व्यापार का पंजीकरण (Blackboard Chalk Making Business Regration)

व्यापार को बड़े स्तर पर करने के लिए आपको अपने फर्म के पंजीकरण कराने की आवश्यकता होती है. इसके अलावा आपको आरओसी तथा ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने की भी आवश्यकता होती है. आपको आपके फर्म के नाम पर पैन कार्ड तथा बैंक अकाउंट बनाने की आवश्यकता होती है. आप चाहें तो अपना फर्म एसएसआई के रूप में स्थापित कर सकते हैं.

ब्लैक बोर्ड चॉक की पैकिजिंग (Blackboard Chalk Packaging)

चॉक बनाने के बाद इसे विशेष पैकिंग की आवश्यकता होती है. चॉक अक्सर अधिक बल पड़ने की वजह से टूट जाया करते हैं, अतः इसे इस तरह से पैक करने की आवश्यकता होती है कि चॉक किसी भी तरह से टूट न सके. इसके लिए आपको डिब्बों का प्रयोग करना होता है. एक पैकेट में चॉक की संख्या 100 होती है. आप यदि अपने ब्रांड के पैकेट बना लें तो आसानी से आपके ब्रांड का प्रचार भी हो जायेगा.

ब्लैक बोर्ड चॉक बनाने के व्यापार की मार्केटिंग (Blackboard Chalk Making Business Marketing)

इस व्यापार की मार्केटिंग आप स्कूल, कॉलेज, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, स्टेशनरी दुकानों आदि स्थानों पर कर सकते हैं. यदि आपके द्वारा बनाए गये चॉक की क्वालिटी बेहतर रही तो आपका चॉक कम समय में ही बिकना शुरू हो जाता है और लाभ प्राप्त होने लगता है. आप अपने फर्म के पंजीकरण करा कर अपने ब्रांड का लोगो पैकेट पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

अन्य पढ़ें –

741510cookie-checkब्लैक बोर्ड चॉक बनाने का व्यापार कैसे स्थापित करें | How to Start Blackboard Chalk Making Business Plan in hindi
Artical

Comments are closed.

Rajya Sabha Election:राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी कर पाएंगे खेला? भूमिहार फैक्टर ने क्यों बढ़ाई Nda की टेंशन – Bihar News Politics Of Winning The Fifth Seat In Rajya Sabha Election Tejashwi Yadav Meeting Rjd Nda Aimim Rlm     |     Up:मासूम जेनी की शरारतों में छिपी है दर्द की दास्तां, नन्ही भालू शावक की ऐसी कहानी; जो रुला देगी – Orphan Bear Cub Jenny Finds A New Life At Agra Rescue Centre     |     Rudraprayag:महिला और उसके बेटे की हत्या कर भागा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा – Rudraprayag: Accused Who Fled After Killing Woman And Her Son Arrested, Police Caught Him From Delhi     |     Delhi:दिल्ली में हर पांच में से एक बच्चे को चश्मा लगाना मजबूरी, स्क्रीनिंग समय बढ़ने से रोशनी हो रही प्रभावित – One In Five Children In Delhi Is Forced To Wear Glasses With Increased Screening Time Affecting Vision In Delh     |     पापमोचनी एकादशी पर छोटी सी भूल भी पड़ सकती है भारी, जानिए कौन से काम माने गए अशुभ     |     पापमोचनी एकादशी पर छोटी सी भूल भी पड़ सकती है भारी, जानिए कौन से काम माने गए अशुभ     |     Mpower's 'MPowered Voices' Spotlights Stories of Women Rebuilding Themselves     |     Mpower's 'MPowered Voices' Spotlights Stories of Women Rebuilding Themselves     |     Mp:कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को सुप्रीम कोर्ट से राहत, एफआईआर और एसआईटी के हाईकोर्ट आदेश पर लगाई रोक – Supreme Court Stays Fir And Sit Probe Against Congress Mla Arif Masood Bhopal News In Hindi     |     Rajasthan Mudslide: राजस्थान में 7 श्रमिकों की मौ*त, भिवाड़ी में कैसे हुआ हादसा? | Rajasthan News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088