खंडवा: इंदिरा सागर बांध पर देशभक्ति का रंग।आजादीके अमृत महोत्सव के तहत देशभर में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। रैलियां निकाली जा रही है। लोगों को घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी के तहत इंदिरा सागर बांध को भी तिरंगी रोशनी से आकर्षक सजाया गया है। दूर से ही यह बांध लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। रात्रि के समय आसपास के लोग यहां पहुंचकर आनंद ले रहे है। इस बार अच्छी बारिश के कारण बांध पूरी क्षमता से भरा हुआ है। जिसके कारण सभी टरबाइन चलाकर पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन किया जा रहा है।


Comments are closed.