बिलासपुर: भाजपा देश को तोड़ रही है-केशरवानी शनिवार को कांग्रेस की पदयात्रा गांधी चौक से निकली और सिटी कोतवाली, तेलीपारा, सरजू बगीचा, मसानगंज होते हुए मध्य नगरी चौक पर समाप्त हुई। ब्लॉक-1 अध्यक्ष जावेद मेमन के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने केंद्र सरकार पर मतदाताओं को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो जन जागरण पदयात्रा निकाली जा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष मेमन ने कहा हैकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन जनता के बीच पहुंचकर राज्य सरकार के 3 साल के काम की जानकारी व योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही है। केंद्र मे जब से मोदी की सरकार आई है महंगाई लगातार बढ़ रही है। पदयात्रा में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन,,महेश दुबे, राकेश शर्मा मौजूद थे।रतनपुर क्षेत्र के ग्राम मोहदा से पोड़ी तक जिला कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा गौरव यात्रा निकाली। कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि भाजपा हमेशा देश को तोड़ने का काम की है और कांग्रेस ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया हैं। 9 अगस्त 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन चालू किया गया था जिससे आगे चलकर देश को आजादी मिली। कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का इतिहास रहा है।आजादी के पहले और आजादी के बाद हजारों लाखों गुमनाम देशभक्तों सहित हमारे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी अपना सर्वोच्च बलिदान किया। जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि इस पद यात्रा के उद्देश्य को जन जन तक फैलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता को जुट जाना है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने राज्य सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


Comments are closed.