हिसार: जिले में डेंगू बीमारी से ग्रस्त चार अाैर राेगी मिले हैं, जिनमें तीन साल का बच्चा भी शामिल है। हालांकि यह बच्चा नरवाना के हरी नगर का रहने वाला है जाेकि शहर के निजी अस्पताल में दाखिल है। डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि पहला राेगी 12 क्वार्टर में मिला था। अब न्यू ऋषि नगर में 21 वर्षीय युवक, मिर्जापुर में 30 वर्षीय महिला, जगजीवन नगर में 58 वर्षीय व्यक्ति डेंगू ग्रस्त मिला है। इनके इलाके में फॉगिंग करवाने के अलावा एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई जाएगी। डाॅ. खतरेजा ने बताया कि डेंगू एक आम संचारी रोग है, जिसके मुख्य लक्षण तेज बुखार,अत्यधिक शरीर दर्द और सिर दर्द है। वयस्कों के मुकाबले बच्चों में इस बीमारी की तीव्रता अधिक होती है।


Comments are closed.