Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सीएम भगवंत मान की एक विधायक-एक पेंशन योजना पर राज्यपाल की मोहर

चंडीगढ़ । पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने एक विधायक-एक पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है। यह फाइल काफी समय से राज्यपाल के पास अटकी पड़ी थी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस संबंध में गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दी। मान सरकार इस वर्ष 1 जुलाई को इस संबंध में विधानसभा में विधेयक लेकर आई थी। इसके बाद इस मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेज दिया गया था। इस संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद अब राज्य में विधायक को एक ही पेंशन मिलेगी।
राज्य में अब तक हर कार्यकाल की अलग-अलग पेंशन मिलती थी। उदाहरण के लिए यदि कोई नेता पांच बार विधायक रहा, तब उस पांच पेंशन मिलती थी, लेकिन अब एक ही पेंशन मिलेगी। विधायकों की पेंशन के संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद अब विधायकों को उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद 60 हजार रुपये पेंशन और डीए ही मिलेगा।
बता दें, इससे पहले दो मई को भगवंत मान कैबिनेट ने एक विधायक, एक पेंशन योजना को मंजूरी दी थी। इसके बाद फाइल राज्यपाल को भेज दी गई थी, लेकिन राज्यपाल ने यह कहते हुए फाइल लौटा दी थी कि इस संबंध में विधानसभा में बिल पेश किया जाए। इसके बाद भगवंत मान सरकार ने 1 जुलाई को विधानसभा में विधेयक पेश किया था।
पंजाब में विधायकों के पास एक से ज्यादा पेंशन जा रही थी। इसकारण सरकार पर 19.53 करोड़ का वित्तीय बोझ हर साल पड़ रहा था। कई पूर्व विधायक हैं, जिनकी पेंशन पांच लाख रुपये तक बन रही थी। सरकार के इस फैसले से हर साल खजाने पर करोड़ों रुपये का बोझ कम होगा।

747660cookie-checkसीएम भगवंत मान की एक विधायक-एक पेंशन योजना पर राज्यपाल की मोहर
Artical

Comments are closed.

Varanasi News Today: वाराणसी में दो लोगों ने लगाया फंदा, नदी में डूबा युवक, गंगा का जलस्तर; पढ़ें खबरें     |     Cruelty Of Police Constable In Guna, Fraud Victim Burnt Alive, Died During Treatment – Guna News     |     Alwar News: Bjp Takes Out Rally Against Rahul Gandhi And Tejashwi Yadav – Alwar News     |     Himachal Weather In This Monsoon Season Clouds Have Burst In More Than 50 Places Floods And Landslides – Amar Ujala Hindi News Live     |     A New Playbook for Engineering Managers     |     Expert Take on Impact of Data Governance & Machine Learning on SAP SCM     |     Trump affirms “special relationship” between India-US     |     Ramdas Athawale objects to Muslim-only township under development in Maharashtra     |     13,500 people rescued, 2200 in shelters amid floods, says Fazilka ADC     |     UP CEO on Akhilesh Yadav’s 18,000 affidavits claim     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088