Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Cm Nitish Kumar Meeting On Nepal Bangladesh Border After India Pakistan War Operation Sindoor - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Two Absconding Accused Arrested For Killing A Minor By Beating Him With An Iron Rod - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Weather: आज भी प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम...भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी Ujjain News: Cm's Brother Gives Defamation Notice Of Rs 10 Crore To Pcc Chief Patwari - Amar Ujala Hindi News Live Reet Result 2024: Rajasthan Reet Exam Result To Be Declared Today, Check Via Direct Link - Amar Ujala Hindi News Live Black Out In Ambala India Pakistan War Operation Sindoor - Amar Ujala Hindi News Live Hp Weather Updates Four Days Rain Hail Storm Yellow Alert Yellow Alert For Thunderstorm In Some Places - Amar Ujala Hindi News Live स्पेशल ट्रेन से वापस आएंगे IPL खिलाड़ी, भारत-पाक तनाव के बीच बीसीसीआई का बड़ा एक्शन भारत ने पाकिस्तान के हमले को किया नाकाम, अनुपम खेर से कंगना रनौत तक ने जताई खुशी भारत के S-400 के सामने पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम की क्या ही औकात? जान लें इसकी सच्चाई

बीमारी से रोकथाम के लिए 24 घंटे काम करेंगी टीमें

लुधियाना: पंजाब के शहर लुधियाना में पशुओं में फैल रही लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए नगर निगम लुधियाना गंभीर है। निगम के सेहत विभाग के अधिकारी डा.गुलशन राय द्वारा विशेष टीमों का गठन किया जा रहा है। यह टीमें लगातार 24 घंटे काम करेंगी। वहीं पशुओं के गोट पौस्क के टीके लगाए जा रहे है ताकि समय रहते इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।नगर निगम द्वारा जोन स्तर पर माहिरों की टीमों का गठन किया गया है। सेहत विभाग की टीम की अगुवाई गुलशन राये करेंगे वहीं निगम के अधिकार क्षेत्र के लिए नोडल अफसर भी नियुक्त किए गए है। ये अधिकारी पशु पालन विभाग से तालमेल बनाकर कर रखेंगे।डा. विपल मल्होत्रा, अश्वनी सहोता, डा. प्रतिष्ठ बातिश और मैडिकल फार्मासिस्ट विजय कपूर सहित मुख्य सैनेटरी इंस्पैक्टरों की टीमें 24 घंटे काम करेगी ताकि जो पशु इस बीमारी से प्रभावित है उनका उपचार सही से हो सके। चाहे कोई पशु बेसहारा है या गौशाला की देखरेख में है उसका उपचार भी टीम करेगी।वहीं जो पशु लंपी बीमारी से मरे है उनकी शरीर का सही से निपटारा किया जाए ताकि शहर में बीमारी न फैल सके। निगम अधिकारियों द्वारा लोगों के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया जो (94642-74949) और (98155-45071) है। अधिकारियों मुताबिक किसी भी व्यक्ति के पशु को यदि इस बीमारी से ग्रस्त होने शिकायत है तो वह हेल्प लाईन पर संपर्क करें ताकि पशुओं का सही से उपचार हो सके।लुधियाना में करीब 200 पशुओं को हो चुकी मौतलंपी संक्रमण पशुओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। पशु पालन विभाग के अनुसार जिला लुधियाना में शनिवार तक संक्रमित पशुओं का आकंड़ा एक हजार तक पहुंच चुका है। जबकि इस संक्रमण से करीब 200 पशुओं की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि संक्रित पशुओं का आंकड़ा अधिक है लेकिन विभाग खुल कर बता नहीं रहा। वहीं मरने वाले पशुओं की संख्या में भी बढौत्तरी हुई है।वर्णनीय है कि इस समय पशुओं में लंपी संक्रमण तेजी से फैल रहा है हालांकि पशु डेयरी संचालक बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण करवा रहे है। प्रशासन के लिए बेसहारा सड़कों पर घुम रहे पशु बड़ी परेशानी है। बता दें करीब 4 हजार जानवर सड़कों पर घूम रहे है और संक्रमण की चपेट में आ रहे है।अभी हाल ही में ही हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स में 30 जानवरों की मौत हुई है,लेकिन कोई अधिकारी मूंह खोलने को तैयार नहीं कि ये जानवर कैसे मरे। जानवरों की इस तरह मरना बड़ी लापरवाही का नतीजा है।लंपी स्किन डिजीज के कारणजानकारी के अनुसार ये रोग एक वायरस के चलते मवेशियों में फैल रहा है जिसे ‘गांठदार त्वचा रोग वायरस’ (LSDV) कहा जाता है। इसकी तीन प्रजातियां हैं जिसमें पहली प्रजाति ‘कैप्रिपॉक्स वायरस’ (Capripoxvirus) है। इसके अन्य गोटपॉक्स वायरस (Goatpox Virus) और शीपपॉक्स वायरस (Sheeppox Virus) हैं।लंपी स्किन डिजीज के लक्षणपशु माहिरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस रोग के कई लक्षण है. जिसमें बुखार, वजन कम होना, लार निकलना, आंख और नाक का बहना, दूध का कम होना, शरीर पर अलग-अलग तरह के नोड्यूल दिखाई देना, पशु पैरों को जमीन पर पटकता है। इसके साथ ही इस रोग में शरीर में गांठें भी बन जाती हैं।इस तरह फैल रही बीमारीबताया जा रहा है कि लंपी त्वचा रोग एक ऐसी बीमारी है जो मच्छरों, मक्खियों की वजह से फैल रही है। इसके साथ ही ये मवेशियों के सीधे संपर्क में आने और दूषित भोजन एवं पानी के जरिए भी फैलती है। इसलिए जरूरी है कि जहां पशु रखे वहां समय-समय पर छिड़काव करें और मक्खी मच्छर को पशुओं से दूर रखे।दक्षिण अफ्रीका की है यह बीमारीउन्होंने कहा कि सामान्यता ये बीमारी हमारे देश की नहीं है, दक्षिण अफ्रीका की बीमारी है। विभाग ने सरकार से दवा की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला में 3 लाख 56 हजार गाय-भैंस है। बीमारी दोनों पशुओं में ही फैल रही है। पशुओं के शरीर पर गांठे पड़ जाती है और फूट जाती हैं। जिससे संक्रमण फैलने का डर रहता है,अगर समय रहते बीमार पशु को दवा दे दी जाएगी तो वो ठीक हो जाएगा। फिलहाल जिले में बीमारी से पशुओं की मौत की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

747870cookie-checkबीमारी से रोकथाम के लिए 24 घंटे काम करेंगी टीमें
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Cm Nitish Kumar Meeting On Nepal Bangladesh Border After India Pakistan War Operation Sindoor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Two Absconding Accused Arrested For Killing A Minor By Beating Him With An Iron Rod – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather: आज भी प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम…भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी     |     Ujjain News: Cm’s Brother Gives Defamation Notice Of Rs 10 Crore To Pcc Chief Patwari – Amar Ujala Hindi News Live     |     Reet Result 2024: Rajasthan Reet Exam Result To Be Declared Today, Check Via Direct Link – Amar Ujala Hindi News Live     |     Black Out In Ambala India Pakistan War Operation Sindoor – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hp Weather Updates Four Days Rain Hail Storm Yellow Alert Yellow Alert For Thunderstorm In Some Places – Amar Ujala Hindi News Live     |     स्पेशल ट्रेन से वापस आएंगे IPL खिलाड़ी, भारत-पाक तनाव के बीच बीसीसीआई का बड़ा एक्शन     |     भारत ने पाकिस्तान के हमले को किया नाकाम, अनुपम खेर से कंगना रनौत तक ने जताई खुशी     |     भारत के S-400 के सामने पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम की क्या ही औकात? जान लें इसकी सच्चाई     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088