हेडलाइंस
Up:शिया धर्मगुरु से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- मोदी सरकार की चुप्पी बहुत शर्मनाक है - Up: Congress State President Ajay Rai Meets Shia Cleric, Says Modi Government's Silence Is Shameful Uttarakhand Holi 2026 Devotees Played Ashes Bhasma Holi In Uttarkashi Kashi Vishwanath Temple - Uttarakhand News Bihar News:उधार न देने पर जीविका दीदी और परिवार पर हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती - Bhagalpur News: Jeevika Didi And Family Attacked For Not Repaying Loan, Three Seriously Injured Mp's Biggest Holika, Made From 25,000 Cow Dung Cakes, Prepared After Collecting Donations For 70 Years - Gwalior News हिमाचल प्रदेश:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने छोटी काशी की होली के साथ पूरा किया अपने 28 वर्षों का राजनीतिक सफर - Leader Of Opposition Jairam Thakur Completed His 28-year Political Journey With Holi In ... दुबई में फंसी पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में नहीं ले पाएंगी हिस्सा! तंत्र-मंत्र का ताना-बाना और अघोरियों की कहानी, 6 मार्च को रिलीज हो रही नई फिल्म, ट्रेलर देख ही सिहर उठेगी रूह सरकारी कर्मचारियों को मिला होली बोनान्जा, राज्य सरकार ने DA में कर दी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी SC: Employer has to pay penalty from his pocket for delay in pay | India News T20 World Cup:अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में आए दिग्गज युवराज सिंह, बोले- एक-दो मैच के आधार पर जज न करें - T20 World Cup: Veteran Yuvraj Singh Came In Support Of Abhishek Sharma

शराब के नशे में पहुंचा घर, पत्नी बोली बहू दे रही है खाना, मना किया तो बेटे ने सिर में मारा डंडा, हो गई मौत

रीवा: सोहागी थाना अंतर्गत पैरा गांव का मामला, आरोपी बेटा गिरफ्ताररीवा जिले के सोहागी थाना अंतर्गत पैरा गांव में मामूली बात को लेकर पुत्र ने पिता की हत्या कर दी। सूत्रों की मानें तो रोजाना की तरह बीती रात शराब पीकर पिता देर रात घर पहुंचा। वह बहू के हाथ से खाना न खाने को लेकर अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। तभी बेटा अपनी मां के पक्ष से पिता को डांटा। लेकिन पिता बहस-बाजी करते रहे। जब पिता नहीं माना और झूमा-झटकी करने लगा तो गुस्से में आकर बेटा जमीन में ढोस दिया।साथ ही बांस के डंडे से हमला बोला। जिससे पिता अधमरा हो गया। तुरंत परिजन त्योंथर अस्पताल लेकर पहुंचे तो 5 घंटे में पिता की सांसे थम गई। ऐसे में पुलिस को सूचना दिए बगैर लाश को लेकर आ गए। गांव वालों ने जब दिमाग की बत्ती जलाई तो परिजनों ने पुलिस को खबर दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। वहीं दूसरी तरफ मृतक की लाश पीएम के बाद परिजनों को सौंप दी है।बहू के हाथ का खाना न खाने से विवाद की शुरूआतसोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10.30 से 11 बजे के बीच श्यामलाल कोल पुत्र रामसजीन कोल (55) निवासी पैरा शराब के नशे में टल्ली होकर घर पहुंचा था। ज्यादा रात हो जाने के कारण बहू की जगह अपनी पत्नी से खाना मांगा। लेकिन पत्नी ने खाना देने से मना कर दिया। बोली बहू ही खाना देगी। इसी बीच प्रौढ़ ने बहू के हाथ का खाना खाने से मना कर दिया।रात में हमला, सुबह मौततभी बेटा महेश कोल (31) उठकर मौके पर पहुंचा। उसने पिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इतने में दोनों के बीच झूमा-झटकी होने लगी। आक्रोशि होकर बेटे ने धक्का देकर पहले जमीन में गिरा दिया। फिर डंडा उठाकर पीछे से हमला कर दिया। जिससे प्रौढ़ अधमरा हो गया। वारदात के बाद घर के सदस्य प्रौढ़ को लेकर त्योंथर अस्पताल पहुंचे। जहां पिता ने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया।लाश लेकर पहुंचे घर, फिर दी पुलिस को सूचनाजांच अधिकारी उपनिरीक्षक बीसी विश्वास की मानें तो परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर लाश को अस्पताल से लेकर घर पहुंच गए। जब कानूनी भय की जानकारी हुई तो 3 घंटे बाद पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद थाने का बल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। फिर दोबारा लाश पीएम के लिए अस्पताल भेजवाई गई। यहां से पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपा है।आरोपी बेटा गिरफ्तारपुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। चर्चा है कि वारदात के समय शराबी पिता, उसकी पत्नी, बेटा महेश कोल, एक अन्य बेटा और बहू सहित नाती पोते घर में थे। लेकिन रोज-रोज के शराब पीने और विवाद करने से घर वाले परेशान रहते थे। चिकित्सकों की मानें तो मृतक के चेहरे में चोट के निशान है। साथ ही नाक के पास और ललाट में जख्म दिखाई दिए है। लेकिन पीछे से बेटे ने एक डंडा मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया।

748350cookie-checkशराब के नशे में पहुंचा घर, पत्नी बोली बहू दे रही है खाना, मना किया तो बेटे ने सिर में मारा डंडा, हो गई मौत
Artical

Comments are closed.

Up:शिया धर्मगुरु से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- मोदी सरकार की चुप्पी बहुत शर्मनाक है – Up: Congress State President Ajay Rai Meets Shia Cleric, Says Modi Government’s Silence Is Shameful     |     Uttarakhand Holi 2026 Devotees Played Ashes Bhasma Holi In Uttarkashi Kashi Vishwanath Temple – Uttarakhand News     |     Bihar News:उधार न देने पर जीविका दीदी और परिवार पर हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती – Bhagalpur News: Jeevika Didi And Family Attacked For Not Repaying Loan, Three Seriously Injured     |     Mp’s Biggest Holika, Made From 25,000 Cow Dung Cakes, Prepared After Collecting Donations For 70 Years – Gwalior News     |     हिमाचल प्रदेश:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने छोटी काशी की होली के साथ पूरा किया अपने 28 वर्षों का राजनीतिक सफर – Leader Of Opposition Jairam Thakur Completed His 28-year Political Journey With Holi In Chhoti Kashi     |     दुबई में फंसी पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में नहीं ले पाएंगी हिस्सा!     |     तंत्र-मंत्र का ताना-बाना और अघोरियों की कहानी, 6 मार्च को रिलीज हो रही नई फिल्म, ट्रेलर देख ही सिहर उठेगी रूह     |     सरकारी कर्मचारियों को मिला होली बोनान्जा, राज्य सरकार ने DA में कर दी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी     |     SC: Employer has to pay penalty from his pocket for delay in pay | India News     |     T20 World Cup:अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में आए दिग्गज युवराज सिंह, बोले- एक-दो मैच के आधार पर जज न करें – T20 World Cup: Veteran Yuvraj Singh Came In Support Of Abhishek Sharma     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088