हेडलाइंस
Delhi:चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, 1.05 करोड़ का जुर्माना रद्द, ट्रायल कोर्ट ने माना था दोषी, जानें मामला - Accused Acquitted In Cheque Bounce Case 1.05 Crore Fine Quashed Trial Court Had Found Him ... Allegation Of 30% Commission In Cc Road Payment, Deputy Sarpanch Demands Inquiry From Collector - Burhanpur News शीतला सप्तमी को शीतला माता के मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार Rajasthan Assembly:हंगामे और तीखी तकरार के बीच राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन, कई अहम बिल पास - Rajasthan Assembly Budget Session Ends Amid Uproar Key Bills Passed News In Hindi राज्यसभा चुनाव:कांग्रेस का मंथन, विधायकों को बाहर भेजने पर न बनी सहमति; हरियाणा विधानसभा में क्या है समीकरण - Haryana Rajya Sabha Election 2026 Congress Holds Strategy Meet Over Polls Know Details In ... Himachal News:हिमाचल के 30वें राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ली शपथ, शिमला लोकभवन में हिंदी में पढ़ा शपथ पत्र - Kavinder Gupta The 30th Governor Of Himachal Pradesh Took Oath And Read The Oath In Hindi टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोल दिया खजाना, 100 करोड़ से अधिक रकम का ऐलान पीटता था पति, जबरन करवाया धर्म परिवर्तन, अब मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता ने की घर वापसी, अपनाया हिंदू धर्म 10001mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की First Sale, Amazon पर मिल रहा तगड़ा ऑफर मीठे संतरे की पहचान कैसे करें, हाथ में उठाते ही चल जाएगा पता, खरीदते वक्त इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

रेलवे 75 वर्ष से अधिक उम्र वाले सेवानिवृत्‍त कर्मियों के लिए जारी करेगा ‘आजादी पास’

मुरादाबाद । रेलवे अपने 75 साल के अधिक उम्र वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आजादी पास जारी करेगा। यह पास सेवाकाल में बेहतर कार्य करने वाले उन सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को दिए जाएंगे, जिनकी उम्र 75 वर्ष से अधिक हो गई है। एक पास पर एसी द्वितीय श्रेणी में दो यात्रियों के सफर की सुविधा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के बाद रेलवे ने निशुल्क या रियायती दर पर सफर करने वाले अधिकांश पास बंद कर दिए हैं। रेलवे की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ये पास फिर से शुरू नहीं किए जाएंगे। रेल प्रशासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे प्रशासन ने आजादी पास जारी करने की घोषणा की है।
इसके साथ ही 75 वर्ष की उम्र के हो चुके सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी जिसने सेवाकाल में बेहतर प्रदर्शन किया है, उसे यह पास देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान मंडल रेल प्रबंधक से लेकर रेलवे मंत्री तक किया जाना है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन द्वारा सम्मानित होने वाले मुरादाबाद रेल मंडल के कई सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी का भी नाम शामिल है।
रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (हित) वी मुरलीधरन ने 11 अगस्त को पत्र जारी किया है। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों को आजादी पास दिया जाएगा। जिसकी मान्यता 15 दिन होगी। आजादी पास से एसी टू में सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ एक सहयोगी सफर कर सकेगा। साल में एक बार या विशेष आयोजन पर बुलाए जाने पर यह पास उपलब्ध कराया जाएगा। आजादी पास से किसी भी ट्रेन में सफर करने की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे के कार्यक्रम में जाने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों के ठहरने व खाने की व्यवस्था भी होगी। सेवानिवृत्त अधिकारियों को साल में तीन और कर्मचारियों को दो पास एसी श्रेणी में सफर करने को मिलते हैं। आजादी पास इन पास को प्रभावित नहीं करेगा। जबकि अन्य पास से राजधानी व शताब्दी एक्सप्रेस में कुछ पाबंदी होती है।

749130cookie-checkरेलवे 75 वर्ष से अधिक उम्र वाले सेवानिवृत्‍त कर्मियों के लिए जारी करेगा ‘आजादी पास’
Artical

Comments are closed.

Delhi:चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, 1.05 करोड़ का जुर्माना रद्द, ट्रायल कोर्ट ने माना था दोषी, जानें मामला – Accused Acquitted In Cheque Bounce Case 1.05 Crore Fine Quashed Trial Court Had Found Him Guilty Learn More Ab     |     Allegation Of 30% Commission In Cc Road Payment, Deputy Sarpanch Demands Inquiry From Collector – Burhanpur News     |     शीतला सप्तमी को शीतला माता के मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार     |     Rajasthan Assembly:हंगामे और तीखी तकरार के बीच राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन, कई अहम बिल पास – Rajasthan Assembly Budget Session Ends Amid Uproar Key Bills Passed News In Hindi     |     राज्यसभा चुनाव:कांग्रेस का मंथन, विधायकों को बाहर भेजने पर न बनी सहमति; हरियाणा विधानसभा में क्या है समीकरण – Haryana Rajya Sabha Election 2026 Congress Holds Strategy Meet Over Polls Know Details In Hindi     |     Himachal News:हिमाचल के 30वें राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ली शपथ, शिमला लोकभवन में हिंदी में पढ़ा शपथ पत्र – Kavinder Gupta The 30th Governor Of Himachal Pradesh Took Oath And Read The Oath In Hindi     |     टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोल दिया खजाना, 100 करोड़ से अधिक रकम का ऐलान     |     पीटता था पति, जबरन करवाया धर्म परिवर्तन, अब मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता ने की घर वापसी, अपनाया हिंदू धर्म     |     10001mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की First Sale, Amazon पर मिल रहा तगड़ा ऑफर     |     मीठे संतरे की पहचान कैसे करें, हाथ में उठाते ही चल जाएगा पता, खरीदते वक्त इन टिप्स को जरूर फॉलो करें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088