हेडलाइंस
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का कब्जा, बेचे 2.5 लाख से ज्यादा टिकट, रणवीर की फिल्म ने बनाई मास्टर स्ट्रैटेजी Samsung ने रोल आउट किया iPhone वाला खास फीचर, बनी रहेगी स्मार्टफोन की प्राइवेसी किशमिश और मुनक्का दोनों अंगूर से बनता है, फिर एक में बीज और एक बिना बीज के क्यों होता है, जानें अंतर Crude Oil की कीमत 100 डॉलर से नीचे फिसला, 6% से ज्यादा की गिरावट, जानें किसका रहा असर Smartphones in classrooms Is a complete ban the way forward? | India News Uncontrol Vehicle Collied Playing 16 Month Child Died Peple Caught Driver In Muzaffarpur Bihar - Bihar News Up:अस्पताल संचालकों की कारस्तानी, छिपा रहे जच्चा-बच्चा की मौत के रिकाॅर्ड; लाइसेंस निलंबन की दी गई चेतावनी - 231 Hospitals In Agra Get Notice For Not Uploading Patient And Delivery Data Uttarakhand Weather:मैदान से पहाड़ तक चढ़ रहा पारा, आज कई जगह बारिश-बर्फबारी के आसार - Uttarakhand Weather Temperatures Rising From Plains To Mountains Rain And Snowfall Expected At Many Places Delhi:आईजीआई एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचे का होगा आधुनिकीकरण, कर्मचारियों-यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं - Infrastructure At Igi Airport To Be Modernized Employees And Passengers To Get Modern Fac... Lokayukta Caught Panchayat Secretary Accepting Bribe For Granting Building Permission And Mutation Of Land - Madhya Pradesh News

शुक्रवार को सावन पूर्णिमा का समृद्धि देने वाला शुभ संयोग, अब 2023 में बनेगा ये योग

सावन महीने की पूर्णिमा को स्कंदपुराण और भविष्यपुराण में पर्व कहा गया है। इस बार ये पूर्णिमा दो दिन है। यानी 11 को इस तिथि में श्राद्ध और पूजा कर सकते हैं। 12 अगस्त को स्नान करना शुभ रहेगा। इस तिथि पर भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। तीर्थ या पवित्र नदियों के जल से स्नान किया जाता है। इस दिन किए गए दान और उपवास से अक्षय फल मिलता है। इस दिन चंद्रमा पूर्ण यानी अपनी 16 कलाओं वाला होता है। इसलिए इस दिन किए गए शुभ कामों का पूरा फल मिलता है।

2023 में बनेगा गुरुवार और पूर्णिमा का संयोग अगला संयोग

इस बार पूर्णिमा तिथि पर गुरुवार का शुभ संयोग बन रहा है। इसके बाद ऐसा योग 4 मई 2023 को बनेगा। गुरुवार और पूर्णिमा तिथि से बनने वाले शुभ संयोग में किए गए कामों से सुख, समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है। इस शुभ संयोग में किए गए स्नान-दान का कई गुना फल भी मिलते हैं। इससे पहले 17 मार्च को गुरुवार के दिन पूर्णिमा का योग बना था।

गंगा स्नान और पितृ पूजा का पर्व

भारतीय संस्कृति में सावन पूर्णिमा का बहुत ही महत्त्व है। इस दिन गंगाजल से नहाकर भगवान विष्णु और सूर्य की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। इस पूर्णिमा पर ही रक्षाबंधन मनाया जाता है। सावन महीने की पूर्णिमा पर पितरों की विशेष पूजा और ब्राह्मण भोजन करवाया जाता है। इससे पितृ तृप्त होते हैं। सौभाग्य और समृद्धि के लिए इस पर्व पर भगवान शिव-पार्वती की विशेष पूजा और व्रत भी किया जाता है।

सौलह कलाओं वाला होता है चंद्रमा

इस पर्व पर सूर्य और चन्द्रमा के बीच 169 से 180 डिग्री का अंतर होता है। जिससे ये ग्रह आमने-सामने होते हैं और इनके बीच समसप्तक योग बनता है। पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी सौलह कलाओं से पूर्ण रहता है। इसलिए इस दिन औषधियों का सेवन करने से उम्र बढ़ती है। इस योग में किए गए कामों में सफलता मिलती है। पूर्णिमा के स्वामी खुद चंद्रमा हैं। ज्योतिष के मुताबिक चंद्रमा का असर हमारे मन पर पड़ता है। इसलिए इस तिथि पर मानसिक उथल-पुथल जरूर होती है। गुरुवार और पूर्णिमा तिथि से बनने वाले शुभ संयोग में किए गए कामों से सुख, समृद्धि और सौभाग्य मिलता है।

749460cookie-checkशुक्रवार को सावन पूर्णिमा का समृद्धि देने वाला शुभ संयोग, अब 2023 में बनेगा ये योग
Artical

Comments are closed.

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का कब्जा, बेचे 2.5 लाख से ज्यादा टिकट, रणवीर की फिल्म ने बनाई मास्टर स्ट्रैटेजी     |     Samsung ने रोल आउट किया iPhone वाला खास फीचर, बनी रहेगी स्मार्टफोन की प्राइवेसी     |     किशमिश और मुनक्का दोनों अंगूर से बनता है, फिर एक में बीज और एक बिना बीज के क्यों होता है, जानें अंतर     |     Crude Oil की कीमत 100 डॉलर से नीचे फिसला, 6% से ज्यादा की गिरावट, जानें किसका रहा असर     |     Smartphones in classrooms Is a complete ban the way forward? | India News     |     Uncontrol Vehicle Collied Playing 16 Month Child Died Peple Caught Driver In Muzaffarpur Bihar – Bihar News     |     Up:अस्पताल संचालकों की कारस्तानी, छिपा रहे जच्चा-बच्चा की मौत के रिकाॅर्ड; लाइसेंस निलंबन की दी गई चेतावनी – 231 Hospitals In Agra Get Notice For Not Uploading Patient And Delivery Data     |     Uttarakhand Weather:मैदान से पहाड़ तक चढ़ रहा पारा, आज कई जगह बारिश-बर्फबारी के आसार – Uttarakhand Weather Temperatures Rising From Plains To Mountains Rain And Snowfall Expected At Many Places     |     Delhi:आईजीआई एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचे का होगा आधुनिकीकरण, कर्मचारियों-यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं – Infrastructure At Igi Airport To Be Modernized Employees And Passengers To Get Modern Facilities In Delhi     |     Lokayukta Caught Panchayat Secretary Accepting Bribe For Granting Building Permission And Mutation Of Land – Madhya Pradesh News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088