हेडलाइंस
MP seeks law to suspend judges facing serious allegations | India News 'china, America, Russia..', हमपर हमला कर देंगे..', अचानक ये क्यों बोले Nishikant Dubey? - 'china, America, Russia...', Will Attack Us...', Why Did Nishikant Dubey Suddenly Say This? Budaun: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, डबल मर्डर से सनसनी दिल्ली दंगा मामला:शाहरुख पठान की जमानत याचिका खारिज, हेड कांस्टेबल पर पिस्तौल तानने का है आरोपी - Court Denies Bail To 2020 North-east Delhi Riots Accused Shahrukh Pathan 12 Injured, Including Bride, Groom, Driver Caught By Mob - Balaghat News Jaipur News:मासूम बेटी और पत्नी को सनकी पति ने तलवार से उतारा मौत के घाट, फिर थाने में जाकर किया सरेंडर - Husband Killed His Wife And Daughter And Then Surrendered At Police Station In Jaipur Himachal News:उपायुक्त शिमला बोले- जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं, अनावश्यक भंडारण न करें - Dc Shimla Said There Is No Shortage Of Gas Petrol Diesel In The District, Do Not Store It Unnec... काव्या मारन ने खरीदा पाकिस्तानी स्पिनर, तो मच गया बवाल, भारतीय फैंस भड़के सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा के रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावड़ा, बधाई देने पहुंचे आमिर-सलमान खान iPhone 16 Plus पर 18,000 रुपये की छूट, धांसू ऑफर के जरिए सस्ते में खरीदें एप्पल का शानदार फोन

जमीन में 4 फीट शव गाड़कर डाल दिया फर्श; तीनों आरोपी अरेस्ट

रेवाड़ी: मृतक व्यापारी मंगत अरोड़ा।5 दिन पहले लापता हुए अलवर के मैटल व्यापारी की मौत का राज आखिरकार खुल ही गया। व्यापारी को किसी और ने नहीं, बल्कि रेवाड़ी में रहने वाले एक व्यापारी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा और उसके शव को अपने ही गोदाम में 4 फीट का गड्डा खोदकर दबा दिया। इतना ही नहीं उसके ऊपर रोड़ियों का फर्श भी डाल दिया। सोमवार को रेवाड़ी पुलिस ने शव को जमीन से निकाला। साथ ही तीनों आरोपियों को भी अरेस्ट कर लिया।गोदाम में जमीन के नीचे दबे शव को निकालती पुलिस।मिली जानकारी के अनुसार, अलवर शहर की स्कीम नंबर-2 में रहने वाले मंगत अरोड़ा (50) मैटल का व्यापार करते थे। 10 अगस्त को मंगत अरोड़ा रेवाड़ी में अपने साथी व्यापारी अंकित भालिया से पैसे लेने के लिए निकला था। परिवार के मुताबिक अंकित भालिया से 35 लाख रुपए का लेने थे और इसी सिलसिले में रेवाड़ी पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने उसी दिन अलवर में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। अलवर पुलिस ने जीरो एफआईआर काट कर रेवाड़ी भेज दी। शुरूआत में रेवाड़ी पुलिस ने ढीला रवैया अपनाया।गोदाम के बाहर एकत्रित लोगों की भीड़।गला दबाकर मारा और फिर दबा दियाआरोप है कि 10 अगस्त को मंगल अरोड़ा को अंकित भालिया पैसे देने की बात कहकर रेवाड़ी के दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर में ले गया। वहां उसे कुर्सी पर बैठा दिया और फिर साजिश के तहत अपने दो साथियों के साथ मिलकर तार से गला दबाकर हत्या कर दी। उसी दिन पूरी प्लानिंग के साथ तीनों आरोपियों ने मंगत के शव को गोदाम में ही गड्‌डा खोदकर गाड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने रोड़िया डालकर उस पर फर्श भी डलवा दिए। इसके बाद आरोपी व्यापारी ने मंगत अरोड़ा को लेकर झूठी जानकारी दी कि वह 12 लाख रुपए लेकर उसके यहां से गया है। इसके बारे में उसे कुछ नहीं पता।शव को लेकर जाते हुए।3 लाख रुपए में तैयार किए साथीपुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित भालिया ने अपने दो साथियों मनोज व एक अन्य को 3 लाख रुपए में मंगत अरोड़ा की हत्या करने के लिए तैयार किया था। इसके बाद मंगल अरोड़ा की पूरी प्लानिंग के साथ हत्या कर दी और फिर मोबाइल भी गुम कर दिया। रविवार की रात मंगत अरोड़ा का मोबाइल फोन गुरुग्राम में पड़ा मिला। जिस व्यक्ति ने मोबाइल चालू किया। उसे पुलिस ने रात में ही पकड़ लिया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी अंकित भालिया को पंजाब के लुधियाना शहर से गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं मनोज व उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

750540cookie-checkजमीन में 4 फीट शव गाड़कर डाल दिया फर्श; तीनों आरोपी अरेस्ट
Artical

Comments are closed.

MP seeks law to suspend judges facing serious allegations | India News     |     ‘china, America, Russia..’, हमपर हमला कर देंगे..’, अचानक ये क्यों बोले Nishikant Dubey? – ‘china, America, Russia…’, Will Attack Us…’, Why Did Nishikant Dubey Suddenly Say This?     |     Budaun: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, डबल मर्डर से सनसनी     |     दिल्ली दंगा मामला:शाहरुख पठान की जमानत याचिका खारिज, हेड कांस्टेबल पर पिस्तौल तानने का है आरोपी – Court Denies Bail To 2020 North-east Delhi Riots Accused Shahrukh Pathan     |     12 Injured, Including Bride, Groom, Driver Caught By Mob – Balaghat News     |     Jaipur News:मासूम बेटी और पत्नी को सनकी पति ने तलवार से उतारा मौत के घाट, फिर थाने में जाकर किया सरेंडर – Husband Killed His Wife And Daughter And Then Surrendered At Police Station In Jaipur     |     Himachal News:उपायुक्त शिमला बोले- जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं, अनावश्यक भंडारण न करें – Dc Shimla Said There Is No Shortage Of Gas Petrol Diesel In The District, Do Not Store It Unnecessarily     |     काव्या मारन ने खरीदा पाकिस्तानी स्पिनर, तो मच गया बवाल, भारतीय फैंस भड़के     |     सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा के रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावड़ा, बधाई देने पहुंचे आमिर-सलमान खान     |     iPhone 16 Plus पर 18,000 रुपये की छूट, धांसू ऑफर के जरिए सस्ते में खरीदें एप्पल का शानदार फोन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088