हेडलाइंस
दिल्ली लखपति बिटिया योजना शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लॉन्च की चार योजनाएं Indore:भागीरथपुरा कांड को लेकर गठित आयोग ने एकत्र किए साक्ष्य, अब सुनवाई 5 मार्च को - Indore: The Commission Formed Regarding The Bhagirathpura Incident Collected Evidence, Now The Hearing Will Be Bihar News:नेपाल चुनाव के मद्देनजर आज रात से जोगबनी सीमा सील, व्यापार और पारिवारिक संबंधों पर पड़ा असर - Araria News Jogbani Border Sealed From Tonight In View Of Nepal Elections Impacting Trade And F... Himachal News:हिमाचल के पुलिस कार्यालयों में महिला कर्मियों की सुरक्षा का होगा ऑडिट, डीजीपी ने दिए निर्देश - Himachal News Dgp Directs To Conduct Compliance Audit Of Posh Act Across The State Within 1... 19 साल पहले खेले गए IND vs PAK मैच को रोहित शर्मा ने बताया अपना फेवरेट, विराट को लेकर दिया बड़ा बयान OTT Releases This Week: एक्शन-सस्पेंस-थ्रिलर की होगी भरमार, इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाएंगी एक से बढ़कर फिल्में-सीरीज 2 more panels for Bengal to fast-track CAA applications | India News Up:प्रबंधन की मनमानी और एडेड शिक्षकों के उत्पीड़न पर लगेगी रोक, सभी डीआईओएस को भेजा निर्देश - Up: Management's Arbitrariness And Harassment Of Aided Teachers Will Be Stopped, Instructions Sent To All ... Chardham Yatra 2026:बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी, बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव - Chardham Yatra 2026 Preparations To Increase Special Puja Fees At Badrinath-kedarnath Dham VIDEO: कान को नुकसान पहुंचा रहा ईयरफोन-हेडफोन, जानें कैसे बचें

आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने निकाली ‘आजादी गौरव यात्रा’ राहुल और प्रियंका ने कहा- संकल्प लें देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को पार्टी मुख्यालय से ‘गांधी स्मृति’ तक ‘आजादी गौरव यात्रा’ निकाली। कांग्रेस नेताओं ने 30 जनवरी मार्ग स्थित ‘गांधी स्मृति’ पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वही स्थान हैं जहां 30 जनवरी, 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की गई थी। कांग्रेस नेताओं ने देश की एकता के लिए काम करने का संकल्प भी लिया।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा खड़े थे। उनके अलावा प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश मोहसिना किदवई और कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर आज कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुआ, यह एक ऐतिहासिक और यादगार पल है। आज हम आज़ादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, हमें मिलकर एक नई ऊर्जा का संचार कर, देशहित के कार्यों को नई दिशा और गति देनी होगी। जय हिंद।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बलिदानों, विचारों, भारत की विशाल प्राचीन संस्कृति, संविधान के मूल्यों, विकास की पींगें बढ़ाने के सामूहिक प्रयासों ने देश की मजबूत नींव रखी। आजाद भारत का 75 साल का सफर इस मजबूत नींव का गवाह है। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हमें उन शहीदों को याद करना चाहिए जो देश की आजादी के लिए लड़े। हम यह निर्णय लें कि देश के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एक बयान जारी कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश ने आजादी के बाद 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन आज की ‘आत्ममुग्ध सरकार’ स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि मने बीते 75 वर्षों में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है, जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

750990cookie-checkआज़ादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने निकाली ‘आजादी गौरव यात्रा’ राहुल और प्रियंका ने कहा- संकल्प लें देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे
Artical

Comments are closed.

दिल्ली लखपति बिटिया योजना शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लॉन्च की चार योजनाएं     |     Indore:भागीरथपुरा कांड को लेकर गठित आयोग ने एकत्र किए साक्ष्य, अब सुनवाई 5 मार्च को – Indore: The Commission Formed Regarding The Bhagirathpura Incident Collected Evidence, Now The Hearing Will Be     |     Bihar News:नेपाल चुनाव के मद्देनजर आज रात से जोगबनी सीमा सील, व्यापार और पारिवारिक संबंधों पर पड़ा असर – Araria News Jogbani Border Sealed From Tonight In View Of Nepal Elections Impacting Trade And Family Relations     |     Himachal News:हिमाचल के पुलिस कार्यालयों में महिला कर्मियों की सुरक्षा का होगा ऑडिट, डीजीपी ने दिए निर्देश – Himachal News Dgp Directs To Conduct Compliance Audit Of Posh Act Across The State Within 15 Days     |     19 साल पहले खेले गए IND vs PAK मैच को रोहित शर्मा ने बताया अपना फेवरेट, विराट को लेकर दिया बड़ा बयान     |     OTT Releases This Week: एक्शन-सस्पेंस-थ्रिलर की होगी भरमार, इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाएंगी एक से बढ़कर फिल्में-सीरीज     |     2 more panels for Bengal to fast-track CAA applications | India News     |     Up:प्रबंधन की मनमानी और एडेड शिक्षकों के उत्पीड़न पर लगेगी रोक, सभी डीआईओएस को भेजा निर्देश – Up: Management’s Arbitrariness And Harassment Of Aided Teachers Will Be Stopped, Instructions Sent To All Dios     |     Chardham Yatra 2026:बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी, बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव – Chardham Yatra 2026 Preparations To Increase Special Puja Fees At Badrinath-kedarnath Dham     |     VIDEO: कान को नुकसान पहुंचा रहा ईयरफोन-हेडफोन, जानें कैसे बचें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088