हेडलाइंस
Himachal Weather:हिमाचल के कई क्षेत्रों में आज तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, जानें मौसम अपडेट - Himachal Weather Yellow Alert For Strong Winds And Hailstorm In Many Areas Of Himachal Toda... मिडिल ईस्ट के हालात ने IPL फ्रेंचाइजियों की बढ़ाई चिंता, विदेशी खिलाड़ियों के जल्द जुड़ने पर गहराया सस्पेंस 39 साल बाद कहां हैं 'रामायण' के नल-नील, गुमनामी में काट रहे दिन, पूरी तरह बदल गए हालात Vivo ला रहा 7200mAh बैटरी वाला एक और सस्ता फोन, कंफर्म हुई लॉन्च डेट Gold Silver Price: सोने की कीमतें बढ़ीं तो चांदी फिसली, जानें आज बाजार में क्या है 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड का रेट Hoshiarpur:युवा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास पंकज गर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, सिरसा के रहने वाले थे - Young Judicial Magistrate First Class Dies Under Suspicious Circumstances In Hoshiarpur Farooq survives assassination bid at wedding, gunman held | India News Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 12 March 2026 जंग का असर :पेट्रोल की लड़ाई में पानी भी महंगा, कच्चे माल की कीमत बढ़ने से कंपनियों को झटका - War Effect: Water Also Becomes Expensive In The Petrol War, Companies Are Hit By Rising Raw Material Price... Dewas News: 20 दिन से आ रहा गंदा पानी, कोई सुनने को तैयार नहीं; पार्षद प्रतिनिधि ने दूषित जल की प्रदर्शनी लगाई

कब्र खोदकर निकाला गर्भवती महिला का शव

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत मनवा निवासी महेश्वरी पटेल (30) पत्नी फुलकरण की 12 अगस्त को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। रक्षाबंधन पर बहन राखी बांधने नहीं पहुंची तो उसका भाई विनोद पटेल मनवा पहुंच गया। वह अपनी भाभी को लेकर उनके मायके कुकरदीकला गया था। वहां से मनवा गांव पास है, तो वह भाभी के साथ बहन महेश्वरी से मिलने के लिए आया। यहां उसे महेश्वरी के खुदकुशी करने और फिर शव दफनाने की जानकारी मिली।

इसके बाद विनोद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच करने गांव पहुंच गई। पूछताछ में ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि महेश्वरी ने 12 अगस्त की सुबह खाना बनाकर पति सहित घर के सभी सदस्यों को खिलाया। इसके बाद पति फुलकरण और परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने के लिए चले गए। घर में महेश्वरी अकेली थी। कुछ समय पड़ोसियों से फुलकरण को सूचना मिली कि महेश्वरी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। इस पर फुलकरण भागकर घर पहुंचा तो अंदर फंदे से महेश्वरी फंदे से लटक रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद फुलकरण और उसके परिवार के सदस्यों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को फंदे से उतारा और गांव वालों के साथ जाकर दफना दिया। फुलकरण ने अपने सास, ससुर और साले को भी घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस पूछताछ में ससुराल वाले फांसी लगाने और शव को बिना बताए दफनाने का कारण नहीं बता सके।

SDM के आदेश पर पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेश्वरी के गर्भवती होने की बात पता चली। वहीं दूसरी ओर मायके वालों ने महेश्वरी के पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस और मायके पक्ष को सूचना तक नहीं दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को दफन कर दिया गया। मायके वालों ने कहा कि महेश्वरी आत्महत्या नहीं कर सकती है।  मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

755040cookie-checkकब्र खोदकर निकाला गर्भवती महिला का शव
Artical

Comments are closed.

Himachal Weather:हिमाचल के कई क्षेत्रों में आज तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, जानें मौसम अपडेट – Himachal Weather Yellow Alert For Strong Winds And Hailstorm In Many Areas Of Himachal Today     |     मिडिल ईस्ट के हालात ने IPL फ्रेंचाइजियों की बढ़ाई चिंता, विदेशी खिलाड़ियों के जल्द जुड़ने पर गहराया सस्पेंस     |     39 साल बाद कहां हैं 'रामायण' के नल-नील, गुमनामी में काट रहे दिन, पूरी तरह बदल गए हालात     |     Vivo ला रहा 7200mAh बैटरी वाला एक और सस्ता फोन, कंफर्म हुई लॉन्च डेट     |     Gold Silver Price: सोने की कीमतें बढ़ीं तो चांदी फिसली, जानें आज बाजार में क्या है 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड का रेट     |     Hoshiarpur:युवा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास पंकज गर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, सिरसा के रहने वाले थे – Young Judicial Magistrate First Class Dies Under Suspicious Circumstances In Hoshiarpur     |     Farooq survives assassination bid at wedding, gunman held | India News     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 12 March 2026     |     जंग का असर :पेट्रोल की लड़ाई में पानी भी महंगा, कच्चे माल की कीमत बढ़ने से कंपनियों को झटका – War Effect: Water Also Becomes Expensive In The Petrol War, Companies Are Hit By Rising Raw Material Prices     |     Dewas News: 20 दिन से आ रहा गंदा पानी, कोई सुनने को तैयार नहीं; पार्षद प्रतिनिधि ने दूषित जल की प्रदर्शनी लगाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088