Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

ट्रेनों में यात्रियों से करता था छीनाझपटी, 5 महीने से ड्यूटी पर नहीं आया था

पंजाब के लुधियाना में आए दिन कुछ पुलिस मुलाजिम खाकी को दागदार कर रहे हैं। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है जो पुलिस कर्मचारी है और यात्रियों से छीनाझपटी करता था। आरोपी ट्रेनों में चढ़ जाता था और चेकिंग के बहाने यात्रियों पर पुलसिया रौब दिखा लूटपाट करता था।15 अगस्त को वह दादर एक्सप्रेस में चढ़ गया। आरोपी बी-2 एस-टीयर 3 में चढ़ा और एसी कोच में चार्जिंग पर लगा मोबाइल चुरा लिया। इसके बाद चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। रेलवे के ए.सी कोच जैनिटर अजय ने तुरंत रेलवे 139 पर सूचना दे शिकायत दर्ज करवाई।इस मामले में थाना जीआरपी ने तुरंत एक्शन लिया और सर्च अभियान चलाया। शिकायतकर्ता अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि जिस कर्मचारी ने फोन चोरी किया उसने पुलिस की वर्दी पहनी थी और नेम प्लेट पर उसका नाम भी लिखा हुआ था।पुलिस ने इस मामले में आरोपी को 16 अगस्त तड़के गुप्त सूचना पर माल गोदाम से काबू किया। आरोपी की पहचान दीपक कुमार निवासी गिदड़बाहा के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी से पुलिस ने एक आधार कार्ड भी बरामद किया है, वो आधार कार्ड उसी व्यक्ति का है जिसका आरोपी ने मोबाइल चुराया है।पिछले 2 महीने से घूम रहा था स्टेशन परआरोपी पुलिस कर्मचारी पिछले 2 महीने से रोजाना धूरी से आता था। आरोपी दीपक स्टेशन पर घूम कर यात्रियों को सुनसान जगह पर रोक लेता और चेकिंग के बहाने उनसे पैसे ऐंठ लेता था। पुलिस के मुताबिक जब आरोपी दीपक को पकड़ा तो वह शराब के नशे में था। आरोपी शादीशुदा है। वह नशा करने का भी आदी है, जिस वजह से वह गलत संगत में पड़ अपराध की दुनिया में आ गया।पुलिस कर्मचारी पर है 4 लाख का लोनजेल वार्डन दीपक पर प्राइवेट बैंक का करीब 4 लाख रुपए का लोन है। लोन की किस्तें न भरे जाने के कारण दीपक परेशान रहता था। आरोपी दीपक के खिलाफ बैंक प्रबंधकों ने भी अदालत में केस दायर किया हुआ है। पुलिस ने आरोपी का फोन कब्जे में ले लिया है और जो फोन चुराया था उस फोन को ट्रेसिंग पर लगा दिया है ताकि पता चल सके आरोपी ने फोन किसे बेचा है।आरोपी पुलिस कर्मचारी अप्रैल महीने से था गैरहाजिरदीपक अप्रैल महीने से लगातार गैरहाजिर चल रहा था। वह 2017 से जेल वार्डन था। बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक लोगों से लूटपाट करके ट्रेन से ही वापस भाग जाता था। कई यात्रियों से आरोपी सुनसान जगह पर मारपीट भी कर चुका है।5 दिन पहले भी पकड़ा था लुटेरा पुलिसकर्मीबता दें कि 5 दिन पहले थाना मोती नगर की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह में 7 लोगों को नामजद किया था। इस मामले में आरोपियों में 2 पुलिस कर्मचारी थे जो सर्किट हाउस में VIP सुरक्षा में तैनात थे। दोनों आरोपी कॉन्स्टेबल थे। एक कॉन्स्टेबल इंद्रजीत सिंह को मौके पर ही पुलिस ने काबू कर लिया था। दूसरी कॉन्स्टेबल फरार है।

758790cookie-checkट्रेनों में यात्रियों से करता था छीनाझपटी, 5 महीने से ड्यूटी पर नहीं आया था
Artical

Comments are closed.

Viral video: 6 women slip near edge of Bihar waterfall, rescued in nick of time | India News     |     Muzaffarpur News: Quack Doctor Shot During Robbery, Miscreants Fled After Looting Mobile And Cash – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sambhal: Three Brothers Jumped 200 Meters Air While Pulling Wire Electricity Tower, Two Died After Falling – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Cloudburst Yamunotri Highway Rescue Operation Missing Workers Chardham Yatra Update Gangotri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kushinagar Murder Of Husband On Wedding Night Wife Kill Husband With Lover After Spiking Food Up News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi News: 59 Mm Rain In Abu Road, Car Washed Away In Bawali Village, Villagers Rescued And Took It Out – Rajasthan News     |     Minor Boy Murder In Karnal Haryana Crime News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bilaspur News: बारिश के दौरान घरों की दरारें बढ़ी तो लोगों ने आधी रात को टनल के अंदर दिया धरना     |     कुलदीप यादव बनेंगे शुभमन गिल के लिए ट्रंप कार्ड? इंग्लैंड में कुछ ऐसा है टेस्ट रिकॉर्ड     |     Realme ला रहा 6300mAh बैटरी वाले दो तगड़े फोन, कंपनी ने कंफर्म की लॉन्चिंग     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088