Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मैनपुरी: मैनपुरी में पुलिस चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट के आरोपी 25 हजार के इनामी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामला बिछवां थाना क्षेत्र के फर्दपुर गांव के पास का है। जहां पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी बिछवां अमित सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो वह बाइक को दौड़ाने लगा पुलिस ने उसका पीछा किया।मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल बदमाश।पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंगबदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की कार्रवाई में एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम इदरीश निवासी सिकंदरपुर थाना कोतवाली मैनपुरी बताया। मुठभेड़ की सूचना मिलते हैं एसपी कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना का बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश के पास से अवैध तमंचा मिला है।गौकशी के दर्ज है मुकदमेपकड़े गए इदरीश का बड़ा अपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। उसके खिलाफ जनपद के अलग-अलग थानों में गोकशी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह गिरोह बना कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार इदरीश का संगठित गिरोह है वह अपराध से धन अर्जित करता है।25 हजार का है इनामीमुठभेड़ मैं पकड़ा गया आरोपी इदरीश शातिर अपराधी है उस पर भोगांव में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया था। जिसे मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

767460cookie-check25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
Artical

Comments are closed.

अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, 22 साल के खिलाड़ी को मिली जगह     |     आलिया से लेकर कैटरीना कैफ तक फिल्मी सितारों के घर रही गणेश चतुर्थी की धूम, शेयर की तस्वीरें     |     MP CM Mohan Yadav reiterates commitment to provide 27 % OBC reservation, calls for all-party meeting     |     PM Modi reiterates India’s support for resolution in Ukraine conflict with Finnish President; Stubb backs India-EU FTA     |     Celebs join Ganesh Chaturthi celebrations at Bhagnani residence     |     Youth Congress workers march to CM’s residence, police resort to lathi charge, several detained     |     PGCIL ने निकाली 1543 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन     |     Bihar: आपसी विवाद में दो परिवारों के बीच झड़प, चाचा पर भतीजे ने किया हंसिया से हमला, एक गंभीर घायल     |     Flood In Varanasi For First Time Floods Occurred Twice In Same Season Alert Issued – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: आइसा-एसएफआइ का फिर गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे चुनाव     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088